रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बालोद जिले की दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 7 करोड़ 20 लाख 13 हजार रुपये स्वीकृत किये हैं। स्वीकृत कार्यों में विकासखण्ड-गुण्डरदेही की ग्राम पंचायत-कांदुल के अंतर्गत नवीन हाट बाजार के समीप नाला में स्टाप डेम निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 60 लाख 26 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। इस योजना से निस्तारी, भू-जल संवर्धन, पेयजल आवागमन एवं किसानों द्वारा स्वयं के साधन से 25 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा होगी। इसी प्रकार से विकासखण्ड-गुरूर की ग्राम पंचायत ओझागहन ग्राम-पड़कीभाट में स्टाप डेम निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 59 लाख 87 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना से निस्तारी, भू-जल संवर्धन, पेयजल आवागमन एवं किसानों द्वारा स्वयं के साधन से 25 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। मंत्रालय महानदी भवन जल संसाधन विभाग द्वारा योजनाओं के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल ससांधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।


Hb888casino, looking good! Casinos never get old. Always worth to explore more. check it out via this link: hb888casino
Yo, heard about tik88bet from a buddy. Gave it a whirl and honestly, not bad! Site’s pretty slick and easy to navigate. Could use a few more game options, but overall, a solid experience. Check it out yourself at tik88bet.
What’s up peeps? Signing up at phdream6register was a breeze. Straightforward process, no BS. Got started and playing pretty quick. You can start too at phdream6register.