भोपाल। मध्य प्रदेश में आज बुधवार को मेडिकल स्टोर्स बंद रहेंगे। राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर के दवा व्यापारियों ने इस बंद का समर्थन किया है। भोपाल में ही 3 हजार से अधिक मेडिकल स्टोर्स बंद रहने की संभावना है। हालांकि, अस्पतालों के अंदर संचालित मेडिकल स्टोर्स खुले रहेंगे ताकि मरीजों को जरूरी दवाएं मिल सकें।

यह बंद ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) द्वारा ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुलाया गया है। संगठन का कहना है कि बिना सख्त निगरानी के ऑनलाइन दवा कारोबार लोगों की सेहत के लिए खतरा बन सकता है। भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने बताया कि जिले के सभी रिटेल और थोक दवा व्यापारी बंद में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए नकली, एक्सपायरी और गलत दवाओं की बिक्री की आशंका बढ़ रही है, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है।

एसोसिएशन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपनी नियमित जरूरत की दवाएं पहले से खरीद लें, ताकि बंद के दौरान परेशानी न हो। साथ ही, जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद भी जताया गया है। धाकड़ ने स्पष्ट किया कि अस्पतालों के भीतर संचालित मेडिकल स्टोर्स को बंद से अलग रखा गया है, जिससे इमरजेंसी और भर्ती मरीजों को किसी तरह की दिक्कत न हो।

केमिस्ट्स की प्रमुख मांगें

ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए

कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट पर रोक लगे

नकली और बिना निगरानी वाली दवाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *