Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

रायपुर में गरबा आयोजकों को पुलिस की सख्त हिदायत, नियमों का उल्लंघन करने पर रद्द होगी अनुमति

09/10/2026

छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 22-23 अक्टूबर को रायपुर और जगदलपुर में कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

09/10/2026

आज रायपुर में CM विष्णुदेव साय के कई कार्यक्रम, शाम 3:45 बजे से रात 9:10 बजे तक रहेगा व्यस्त शेड्यूल

09/10/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 9
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»tips and tricks»Wi-Fi राउटर पर सिक्का रखने से बढ़ जाएगी इंटरनेट की स्पीड? क्या काम आएगा सिग्नल बढ़ाने का ये तरीका?
    tips and tricks

    Wi-Fi राउटर पर सिक्का रखने से बढ़ जाएगी इंटरनेट की स्पीड? क्या काम आएगा सिग्नल बढ़ाने का ये तरीका?

    news desk2By news desk217/05/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

        इन दिनों सोशल मीडिया पर आपको कई ऐसे हैक्स मिल जाएंगे, जिनमें दावा किया जा रहा है कि Wi-Fi राउटर पर सिक्का रखने से इंटरनेट की स्पीड बढ़ जाती है। यही नहीं ऐसे वाई-फाई और इंटरनेट से जुड़े कई हैक्स में बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन ये दावे कितने सही होते हैं? इनमें से कई दावे केवल मिथक भर होते हैं। इस तरह के दावे बस व्यूज और लाइक्स बढ़ाने के लिए किए जाते हैं। क्या आपने भी ऐसा कुछ ट्राई किया है?

          क्या सिक्का रखने से बढ़ती है इंटरनेट स्पीड?

          हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि वाई-फाई राउटर पर सिक्का रखने से इंटरनेट की स्पीड पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। घरों में इस्तेमाल किए जाने वाले वाई-फाई राउटर की बॉडी में प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में राउटर के ऊपर सिक्का रखने से यह सीधे एंटिना से कनेक्ट नहीं होता है। ऐसे में सिक्का रखने का कोई असर नहीं पड़ता है।

          आपको बता दें कि घरों और दफ्तरों में इस्तेमाल होने वाले वाई-फाई राउटर रेडियो फ्रिक्वेंसी पर काम करते हैं। इनमें एंटीना लगा होता है, जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिव वेब को ट्रांसमिट करता है। राउटर के ऊपर सिक्का रखने से यह एंटीना से फिजिकली और इंटरनली टच नहीं होता है, जिसकी वजह से इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेब पर इसका कोई असर होता है।

          यह सिक्का न तो सिग्नल स्ट्रेंथ घटाने या बढ़ाने का काम करता है और न हीं इंटरनेट की स्पीड। हालांकि, इससे नुकसान जरूर हो सकता है। यह सिक्का राउटर के एयर वेंट्स को ब्लॉक कर सकता है, जिसकी वजह से एयरफ्लो प्रभावित हो सकता है। ऐसे में यह ट्रिक फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है।

          कैसे बढ़ाएं इंटरनेट स्पीड?

          वाई-फाई राउटर के सिग्नल स्ट्रेंथ और इंटरनेट स्पीड को बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप सही राउटर का चुनाव करें। इसके बाद राउटर को घर के बीचों-बीच लगाएं ताकि हर कमरे में इसका सिग्नल पहुंच सके। साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें की राउटर को जमीने के करीब न रखते हुए छत के करीब रखें ताकी नीचे की तरफ सिग्नल का वेब पूरी तरह से फैल सके। इसके अलावा वाई-फाई राउटर को किसी ऐसे डिवाइस या अप्लायंसेज जैसे कि माइक्रोवेब आदि के करीब न रखें ताकि सिग्नल इंटरफरेंस की दिक्कत न हो। इन सब तरीकों से ही आप वाई-फाई की इंटरनेट स्पीड बढ़ा सकते हैं।

          news desk2
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              tips and tricks

              भीषण गर्मी में कहीं आपका AC न बन जाए आफत! जानें लगातार कितने घंटे चलाना है सुरक्षित

              02/06/2026
              tips and tricks

              फर्जी वेबसाइट बनाकर हो रहा फ्रॉड, सरकार ने बताया कैसे करें असली-नकली की पहचान

              01/06/2026
              tips and tricks

              5G नेटवर्क खा रहा फोन की बैटरी? कर लें ये उपाय, मिलेगा लंबा बैकअप

              31/05/2026
              tips and tricks

              SSD लगाने से पहले जान लें पूरा सच, क्यों आज भी HDD हैं बेहतर विकल्प

              29/05/2026
              tips and tricks

              नौतपा की भीषण गर्मी में ऐसे बचाएं अपना स्मार्टफोन, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

              28/05/2026
              tips and tricks

              बार-बार ओवरहीट हो रहा आपका फोन? गर्मियों में Smartphone यूज करते समय न करें ये गलती

              26/05/2026
              Add A Comment
              Leave A Reply Cancel Reply

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

              02/10/20263 Views

              CG Cabinet Meeting: 11 अक्टूबर को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

              08/10/20262 Views
              Don't Miss

              रायपुर में गरबा आयोजकों को पुलिस की सख्त हिदायत, नियमों का उल्लंघन करने पर रद्द होगी अनुमति

              By News Desk09/10/20260

              रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी गरबा आयोजनों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से…

              छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 22-23 अक्टूबर को रायपुर और जगदलपुर में कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

              09/10/2026

              आज रायपुर में CM विष्णुदेव साय के कई कार्यक्रम, शाम 3:45 बजे से रात 9:10 बजे तक रहेगा व्यस्त शेड्यूल

              09/10/2026

              तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा, CM साय ने किया स्पष्ट, ‘सेवा ज्योति संकल्प’ के तहत होगा विकास

              08/10/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : localnews11live@gmail.com

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              October 2026
              MTWTFSS
               1234
              567891011
              12131415161718
              19202122232425
              262728293031 
              « Sep    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.