जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बिर्रा थाना क्षेत्र में एक आरोपी ने सुनियोजित तरीके से घर में घुसकर प्राणघातक हमला कर दिया। घटना बीती रात करीब 3 बजे की है, जब सिलादेही निवासी 34 वर्षीय शांति लाल कटकवार ने संतोष साहू के घर की छत का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और कुल्हाड़ी, गंडासा जैसे धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। हमले में संतोष साहू और ओमप्रकाश साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

