Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

प्रदेश के युवाओं और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मंत्री  राम वर्मा

11/09/2026

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

10/09/2026

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

10/09/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, September 11
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home » सुकमा की शारदा और पूजा ने जीता स्वर्ण पदक
छत्तीसगढ़

सुकमा की शारदा और पूजा ने जीता स्वर्ण पदक

admin@localnews11.comBy admin@localnews11.com14/06/2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
सुकमा की शारदा और पूजा ने जीता स्वर्ण पदक
Share
Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की महिला खिलाड़ियों शारदा और पूजा ने पहले ‘खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स’ के महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। छत्तीसगढ़ की टीम ने रोमांचक फाइनल में झारखंड को हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। सुकमा जिले की बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। जिले के दूरस्थ गांवों से आने वाली फुटबॉल खिलाड़ी शारदा प्रधानी निवासी ग्राम चिपुरपाल और पूजा माड़वी निवासी ग्राम कोलईगुड़ा, कोंटा ने प्रथम नेशनल ट्राइबल गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर नई उपलब्धि हासिल की है। वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

राजधानी रायपुर में आयोजित ‘खेलो इंडिया’ योजना के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ी छत्तीसगढ़ की विजेता फुटबॉल टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहीं। टीम ने सेमीफाइनल में अरुणाचल प्रदेश को हराने के बाद फाइनल मुकाबले में झारखंड को पराजित कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। खिलाड़ियों की सफलता में खेलो इंडिया फुटबॉल कोच शिवेंद्र ठाकुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

शारदा और पूजा वर्तमान में आवासीय खेल अकादमी रायपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनकी उपलब्धि यह दर्शाती है कि उचित प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने पर ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं।

स्वर्ण पदक जीतने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने कलेक्टर अमित कुमार से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान कलेक्टर ने उनकी पढ़ाई, प्रशिक्षण और खेल संबंधी अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कलेक्टर अमित कुमार ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें जिला प्रशासन की ओर से बधाई दी। साथ ही उन्होंने ‘विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना’ के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। यह सहयोग खिलाड़ियों को आगे बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करेगा।

जिला प्रशासन द्वारा खेल प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहन दिए जाने का ही परिणाम है कि सुकमा जैसे दूरस्थ जिले की बेटियां राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना रही हैं। शारदा और पूजा की सफलता जिले के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी विरुपाक्ष पौराणिक भी उपस्थित थे।

admin@localnews11.com
admin@localnews11.com
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

छत्तीसगढ़

प्रदेश के युवाओं और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मंत्री  राम वर्मा

11/09/2026
छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

10/09/2026
छत्तीसगढ़

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

10/09/2026
छत्तीसगढ़

निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

09/09/2026
छत्तीसगढ़

AM/NS इंडिया–टाइम्स फाउंडेशन ने बस्तर के विद्यार्थियों को दिया क्रिटिकल थिंकिंग का राष्ट्रीय मंच

09/09/2026
छत्तीसगढ़

 राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ

07/09/2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

10/09/20264 Views

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

10/09/20264 Views

निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

09/09/20262 Views

AM/NS इंडिया–टाइम्स फाउंडेशन ने बस्तर के विद्यार्थियों को दिया क्रिटिकल थिंकिंग का राष्ट्रीय मंच

09/09/20262 Views
Don't Miss

प्रदेश के युवाओं और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मंत्री  राम वर्मा

By news desk211/09/20260

प्रदेश के युवाओं और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मंत्री  राम…

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

10/09/2026

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

10/09/2026

निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

09/09/2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
Contact Us
Contact Us

Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
Mobile : +91-8871339995

Email : localnews11live@gmail.com

Facebook YouTube WhatsApp
Important Pages
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Post Calendar
September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
« Aug    
© 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.