Ramanand Sagar Biggest Show: अब रणबीर कपूर एक बड़ी फिल्म ला रहे हैं, जो है ‘रामायण’. पर जब भी बात ‘रामायण’ की होती है, तो हर बार रामानंद सागर को याद किया जाता है. और क्यों नहीं? उन्होंने जिस तरह इस शो को लोगों तक पहुंचाया, वो आज भी सबके दिल में बसता है. रामानंद सागर के पॉपुलर शोज की लिस्ट में ‘रामायण’ बेशक टॉप पर है. लेकिन जब भी सबसे ज्यादा एपिसोड वाले शो की बात आएगी तो ‘रामायण’ नहीं, बल्कि ‘श्री कृष्णा’ का नाम आएगा. जी हां, रामानंद सागर ने ही इस शो को तैयार किया था, जो कि भगवान कृष्ण की जिंदगी का अडेप्शन है और श्रीमद्भागवतम्, ब्रह्म वैवर्त पुराण, हरिवंश, विष्णु पुराण, भगवद गीता और महाभारत पर बेस्ड है. इस शो में 200 से ज्यादा एपिसोड्स थे.

बात है साल 1993 की, जब DD METRO पर पहली बार ‘श्री कृष्णा’ ऑन एयर हुआ. यह शो 1996 तक चलता रहा. जिसके बाद डीडी नेशनल पर इसे 1997 तक देखा गया. लेकिन जब DD ने कुछ शोज को स्ट्रीम करने से मना किया. तो फिर इसे 1999 में जी टीवी पर लाया गया. यहां तक कि 2001 में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर भी स्ट्रीम किया गया. यह एक ऐसा शो है, जिसे अलग-अलग चैनल पर दिखाया जा चुका है. लेकिन कोविड के वक्त इस शो ने अलग और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया था. जिसके आगे रामायण कहीं नहीं टिकता.

एपिसोड्स के मामले में ‘श्री कृष्णा’ निकले आगे

दरअसल शो ‘श्री कृष्णा’ को रामानंद सागर ने डायरेक्ट किया था. जबकि, प्रेम सागर और सुभाष सागर के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया. 1993 में शुरू हुए इस शो में टोटल 221 एपिसोड थे. पर जब बात रामायण की होती है, तो यह शो 1987 से शुरू होकर 1988 तक चला था. जिसमें कुल 78 एपिसोड. यानी क्लियर इस मामले में ‘श्री कृष्णा’ बहुत आगे है. हालांकि, इसके पीछे की एक बड़ी वजह यह है कि शो ‘श्री कृष्णा’ ज्यादा वक्त तक चला था.

‘श्री कृष्णा’ ने ‘रामायण’ को छोड़ा था पीछे

पूरा मामला लॉकडाउन के वक्त का है, जब ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ को दोबारा स्ट्रीम किया गया था. जब यह शो खत्म हो गए, तो मेकर्स ने डीडी नेशनल पर इसे री-टेलिकास्ट किया. दरअसल इस शो ने उस वक्त ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ को टीआरपी के मामले में पीछे छोड़ दिया था. बेशक इस शो को हिंदी में बनाया गया हो, पर बाद में तेलुगु, तमिल और दूसरी भाषाओं में भी डब किया गया था. सबसे बड़ा रिकॉर्ड इस शो का यह है कि ऑन एयर होने के बाद TRP चार्ट में नंबर-1 पर बना था. लगातार 21 हफ्तों तक इसे कोई पहले नंबर से हटा नहीं पाया

रेवेन्यू के मामले में भी था नंबर-1

दरअसल रामानंद सागर के शो ‘श्री कृष्णा’ ने DD के एड रेवेन्यू में इतिहास रच दिया था. यह ऐसा शो साबित हुआ था, जिसने DD के लिए सिंगल शो के तौर पर सबसे ज्यादा एड रेवेन्यू हासिल किया था. साथ ही 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. जो कि मेट्रो चैनल में TRP पर नंबर 1 रहा था. इस शो ने पहले ही साल DD मेट्रो पर रिकॉर्डतोड़ पैसे छापे थे. एड रेवेन्यू के तौर पर 14.31 करोड़ रुपये का आकंड़ा पार किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *