Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

IND vs NZ 1st ODI: हिटमैन का जलवा बरकरार! रोहित शर्मा ने अपनी फुर्ती से डेरिल मिचेल को भेजा पवेलियन, देखें VIDEO

04/11/2026

CG Rajyotsav 2026: अमित शाह ने राज्य अलंकरण पुरस्कारों से किया विभूतियों का सम्मान, साहित्य से लेकर खेल और पत्रकारिता तक की प्रतिभाओं को मिला सम्मान

04/11/2026

Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी के अलावा इन चीजों की खरीदारी भी मानी जाती है बेहद शुभ, देखें पूरी लिस्ट

04/11/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 4
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»अन्य»व्यापार»एनएमआईपीएल ने वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान नई निसान टेक्टोन को लॉन्च किया
    व्यापार

    एनएमआईपीएल ने वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान नई निसान टेक्टोन को लॉन्च किया

    news desk2By news desk209/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

          रायपुर। निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने आज भारत में आयोजित वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान नई निसान टेक्टोन को लॉन्च किया। यह लॉन्चिंग कंपनी के उत्पाद विस्तार अभियान का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। प्रीमियम सी-एसयूवी सेगमेंट की यह पहली ऐसी एसयूवी है, जिसमें सभी वेरिएंट्स में 100 प्रतिशत टर्बोचार्ज्ड इंजन लाइन-अप दिया गया है। इसके साथ ही इसमें सेगमेंट के कई बेस्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 280 एनएम का टर्बो परफॉर्मेंस, गूगल बिल्ट-इन कनेक्टिविटी और 700 लीटर का क्लास-लीडिंग बूट स्पेस शामिल हैं।
          वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान निसान के चीफ परफॉर्मेंस ऑफिसर गुइलॉम कार्टियर ने कहा हम भारत में निसान को पहले से अधिक मजबूत और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। हम अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को मजबूत कर रहे हैं और बाजार पर अपना फोकस बढ़ा रहे हैं। नई निसान टेक्टोन का वर्ल्ड प्रीमियर हमारे उस संकल्प को दिखाता है, जिसमें ग्लोबल प्रोडक्ट स्ट्रेंथ को स्थानीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप पेश किया जा रहा है। टेक्टोन इस बात का स्पष्ट उदाहरण है कि निसान किस तरह सार्थक बदलाव के साथ भविष्य के लिए तैयार और अधिक प्रतिस्पर्धी उत्पादों की दिशा में आगे बढ़ रही है।
          निसान के एएमआईईओ रीजन के चेयरपर्सन मैसिमिलानो मेसिना ने कहा भारत वर्तमान समय में विभिन्न बाजारों और क्षेत्रों में निसान की विकास यात्रा को नई गति दे रहा है। टेक्टोन हमारी वन कार, वन वर्ल्ड फिलॉसफी का मजबूत उदाहरण है। यह एक ग्लोबल प्रोडक्ट है, जिसकी इंजीनियरिंग भारत में की गई है, भारतीय ग्राहकों के लिए इसका निर्माण यहीं हुआ है और इसे कई निर्यात बाजारों के लिए भी विकसित किया गया है। इससे एक ग्रोथ इंजन और एसयूवी प्रोडक्शन हब के रूप में निसान के लिए भारत की भूमिका और मजबूत हुई है।
          निसान और इनफिनिटी के डीवीपी-प्रेसिडेंट (मिडल ईस्ट, केएसए, इंडिया एंड सीआईएस) थियरी सबाग ने कहा टेक्टोन हमारी क्षमताओं का मजबूत उदाहरण है। इसके माध्यम से ग्लोबल एसयूवी एक्सीलेंस को भारत में लाया गया है। नई ग्रेवाइट की लॉन्चिंग के बाद अब नई निसान टेक्टोन का वर्ल्ड प्रीमियर भारत में हमारी वापसी की रणनीति को और गति देने वाला तथा हमारे एसयूवी पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने वाला है। बोल्ड डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स, आधुनिक तकनीक और दमदार एसयूवी कैरेक्टर के साथ टेक्टोन आज के ग्राहकों की बदलती उम्मीदों के अनुरूप तैयार की गई है।
          निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, “भारत में निसान की वापसी अब मजबूत रूप ले रही है। बेहतर उत्पाद रणनीति, नेटवर्क के विस्तार और भारतीय ग्राहकों की जरूरतों की गहरी समझ हमारी इस रणनीति की इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। टेक्टोन हमारे इस नए सफर का प्रमुख उदाहरण है। इसे कमांडिंग प्रजेंस, प्रीमियम लग्जरी, इंटेलीजेंट टेक्नोलॉजी, दमदार परफॉर्मेंस और रोजमर्रा की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह भारत में बनी है और वैश्विक बाजारों के लिए पूरी तरह तैयार है।”
          टेक्टोन के साथ निसान अपने एसयूवी डीएनए को भारतीय बाजार के सबसे प्रतिस्पर्धी और तेजी से बढ़ते सेगमेंट में नए रूप में पेश कर रही है। चेन्नई स्थित प्लांट में निर्मित यह एसयूवी कंपनी की वन कार, वन वर्ल्ड फिलॉसफी के तहत विकसित की गई है। इसे भारत के ग्राहकों के साथ-साथ दुनिया के कई अन्य देशों में भी निर्यात किया जाएगा, जिससे निसान की ग्लोबल मैन्यूफैक्चरिंग एवं प्रोडक्ट स्ट्रेटजी में भारत की बढ़ती भूमिका और मजबूत होगी।
          नई टेक्टोन केवल एक नई सी-एसयूवी नहीं है, बल्कि भारत में निसान की नई शुरुआत का प्रतीक भी है। इसे इस उद्देश्य से तैयार किया गया है कि ग्राहकों के बीच ब्रांड की स्वीकार्यता बढ़े, निसान की एसयूवी पहचान मजबूत हो तथा ग्राहकों को पहले से अधिक प्रीमियम, फीचर-रिच और आधुनिक तकनीक से लैस ड्राइविंग का अनुभव मिल सके।

          news desk2
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              व्यापार

              हवाई सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! फ्लाइट टिकट के किराये पर सरकार की नजर, मनमानी नहीं कर सकेंगी एयरलाइंस

              03/11/2026
              व्यापार

              ESIC माफी योजना की बढ़ी डेडलाइन, 31 दिसंबर तक कंपनियों और बीमित लोगों को मिलेगा लाभ

              30/10/2026
              व्यापार

              Government Schemes: रिटायरमेंट के बाद हर महीने चाहिए नियमित कमाई? इन 3 सरकारी योजनाओं में करें निवेश

              27/10/2026
              व्यापार

              Diwali Business Ideas: दिवाली पर रॉकेट की रफ्तार से बढ़ेगी कमाई! महज ₹10,000 में शुरू करें ये बिजनेस

              25/10/2026
              व्यापार

              Jeevan Pramaan 2026: अब बैंक की लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति, घर बैठे जमा होगा जीवन प्रमाण पत्र; जानें तरीका

              21/10/2026
              व्यापार

              EPF Advance Withdrawal: घर, इलाज और जरूरी कामों के लिए कितनी बार निकाल सकते हैं PF का पैसा? जानें नियम

              15/10/2026
              Add A Comment
              Leave A Reply Cancel Reply

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              दिवाली पार्टी में दिखना है सबसे ग्लैमरस, तो प्रियंका से आलिया तक के ये Indo-Western लुक्स करें ट्राई

              02/11/20263 Views

              भारत पर्व में छाया छत्तीसगढ़ का हुनर, बांस शिल्प और कोसा साड़ियों के मुरीद हुए PM मोदी

              31/10/20263 Views
              Don't Miss

              IND vs NZ 1st ODI: हिटमैन का जलवा बरकरार! रोहित शर्मा ने अपनी फुर्ती से डेरिल मिचेल को भेजा पवेलियन, देखें VIDEO

              By News Desk04/11/20260

              IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज…

              CG Rajyotsav 2026: अमित शाह ने राज्य अलंकरण पुरस्कारों से किया विभूतियों का सम्मान, साहित्य से लेकर खेल और पत्रकारिता तक की प्रतिभाओं को मिला सम्मान

              04/11/2026

              Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी के अलावा इन चीजों की खरीदारी भी मानी जाती है बेहद शुभ, देखें पूरी लिस्ट

              04/11/2026

              छत्तीसगढ़ दौरे पर आज रहेंगे अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल; देखें पूरा शेड्यूल

              03/11/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : [email protected]

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              November 2026
              MTWTFSS
               1
              2345678
              9101112131415
              16171819202122
              23242526272829
              30 
              « Oct    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.