Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

एमपी एमएसएससी सीनियर वुमेंस आमंत्रण टी 20 ट्रॉफी 2026 का उपविजेता बना छत्तीसगढ़

12/09/2026

जेसीआई सप्ताह के तृतीय दिवस पर साइबर जागरूकता अभियान

12/09/2026

रायपुर-दुर्ग सेक्शन में 13 से 15 सितंबर तक 11मेमू पैसेंजर का ‘C’ एवं ‘D’ केबिन पर ठहराव अस्थायी रूप से रद्द रहेगा

12/09/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, September 12
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home » ना लाल, ना हरा… मीना कुमारी को सबसे ज्यादा पसंद था ये रंग, हर तस्वीर में दिखती थी झलक
मनोरंजन

ना लाल, ना हरा… मीना कुमारी को सबसे ज्यादा पसंद था ये रंग, हर तस्वीर में दिखती थी झलक

news desk2By news desk201/08/2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

मुंबई, । हिंदी सिनेमा की दुनिया में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं, जिनका अंदाज और पसंद भी लोगों के दिल में बस जाती हैं। ऐसी ही एक अदाकारा थीं मीना कुमारी। उनकी बड़ी-बड़ी आंखें, भावनाओं से भरी अदाकारी और दर्द को पर्दे पर उतारने का तरीका आज भी लोगों को याद है। उन्हें हिंदी सिनेमा की ‘ट्रेजडी क्वीन’ कहा जाता है। उनकी जिंदगी में कई रंग आए, लेकिन एक रंग ऐसा था, जो उनके व्यक्तित्व से खास तौर पर जुड़ गया था।

कहा जाता है कि मीना कुमारी को न लाल, न हरा और न ही कोई दूसरा कलर पसंद था। उन्हें सिर्फ सफेद रंग भाता था और यह रंग उनकी सादगी की पहचान बन गया था।

मीना कुमारी का जन्म 1 अगस्त 1933 को मुंबई में हुआ था। उनका असली नाम महजबीं बानो था। उनके पिता अली बक्स रंगमंच से जुड़े हुए थे और मां इकबाल बेगम भी कला की दुनिया से संबंध रखती थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, इसलिए मीना को कम उम्र में ही काम करना पड़ा। उन्हें बचपन में पढ़ाई और खेलकूद पसंद था, लेकिन हालात ऐसे बने कि उन्हें फिल्म स्टूडियो का रास्ता अपनाना पड़ा।

साल 1939 में सिर्फ चार साल की उम्र में मीना कुमारी ने बाल कलाकार के रूप में फिल्मी दुनिया में कदम रखा। शुरुआत में उन्हें ‘बेबी मीना’ के नाम से जाना जाता था। धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों में अपनी जगह बनानी शुरू की और बड़े पर्दे की एक जानी-मानी अभिनेत्री बन गईं।

मीना कुमारी ने अपने लंबे फिल्मी सफर में 90 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। फिल्म ‘बैजू बावरा’ ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। ‘परिणीता’, ‘साहिब बीबी और गुलाम’, ‘आरती’, ‘दिल एक मंदिर’, ‘काजल’, ‘फूल और पत्थर’ और ‘पाकीजा’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया।

मीना कुमारी, अभिनेत्री के अलावा एक अच्छी कवयित्री भी थीं। वह उर्दू में शायरी लिखती थीं। उनकी कविताओं में जिंदगी के अनुभव, अकेलापन और भावनाएं दिखाई देती थीं। उनको सफेद रंग बेहद पसंद था। कई मौकों पर वह सफेद साड़ियों में नजर आती थीं। सफेद रंग उनके शांत व्यक्तित्व से मेल खाता था। उनके प्रशंसकों के बीच उनकी सफेद साड़ी वाली तस्वीरें आज भी काफी लोकप्रिय हैं।

अपने अभिनय के लिए मीना कुमारी को कई बड़े सम्मान मिले। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में चार फिल्मफेयर पुरस्कार जीते। ‘बैजू बावरा’, ‘परिणीता’, ‘साहिब बीबी और गुलाम’ और ‘काजल’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

मीना कुमारी का निजी जीवन कई उतार-चढ़ाव से भरा रहा। कमाल अमरोही से उनकी शादी, रिश्तों में आई दूरियां और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उनकी जिंदगी के अहम हिस्से रहे। 1960 के दशक के अंत में उनकी तबीयत खराब रहने लगी और उन्हें लिवर सिरोसिस की बीमारी हो गई। 31 मार्च 1972 को सिर्फ 38 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

news desk2
news desk2
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

मनोरंजन

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

02/09/2026
मनोरंजन

कैटरीना कैफ हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, सपोर्ट में आईं शिवालिका ओबेरॉय

01/09/2026
मनोरंजन

‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अमिताभ बच्चन ने खोला बेटे अभिषेक का राज, बोले-‘वो फल खाते ही नहीं हैं’

31/08/2026
मनोरंजन

24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं माधुरी दीक्षित, ‘कोण होणार करोडपती’ में दिखेगा नया अंदाज

26/08/2026
मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी ने किया कठिन योगासन ‘बाहु वशिष्ठासन’, पति राज कुंद्रा बोले -बैलेंस में महारत हासिल की

24/08/2026
मनोरंजन

घर को लेकर लिसा रे ने साझा की दिल की बात, बोलीं-‘जहां खुद को बदलना न पड़े, वही मेरा घर’

17/08/2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

10/09/20264 Views

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

10/09/20264 Views

निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

09/09/20262 Views

AM/NS इंडिया–टाइम्स फाउंडेशन ने बस्तर के विद्यार्थियों को दिया क्रिटिकल थिंकिंग का राष्ट्रीय मंच

09/09/20262 Views
Don't Miss

एमपी एमएसएससी सीनियर वुमेंस आमंत्रण टी 20 ट्रॉफी 2026 का उपविजेता बना छत्तीसगढ़

By news desk212/09/20260

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा एम पी एम एस सी सीनियर वुमेंस आमंत्रण टी 20 ट्रॉफी…

जेसीआई सप्ताह के तृतीय दिवस पर साइबर जागरूकता अभियान

12/09/2026

रायपुर-दुर्ग सेक्शन में 13 से 15 सितंबर तक 11मेमू पैसेंजर का ‘C’ एवं ‘D’ केबिन पर ठहराव अस्थायी रूप से रद्द रहेगा

12/09/2026

आस्था का सम्मान के साथ व्यवस्था की जिम्मेदारी; गणेश उत्सव समितियों से संवाद कर हल निकालें— महापौर मीनल चौबे

11/09/2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
Contact Us
Contact Us

Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
Mobile : +91-8871339995

Email : localnews11live@gmail.com

Facebook YouTube WhatsApp
Important Pages
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Post Calendar
September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
« Aug    
© 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.