Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

मोहरेंगा में अदाणी फाउंडेशन का मेगा हेल्थ कैंप, 375 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क उपचार और दवाइयाँ

06/11/2026

भारत का बड़ा अंतरिक्ष मिशन! 2030 तक स्पेस को मलबा मुक्त बनाने की तैयारी, ISRO ने स्टार्टअप से मिलाया हाथ

06/11/2026

छत्तीसगढ़ में दिवाली पर 4670 परिवारों को मिली पक्के घर की सौगात, साय सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

06/11/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 6
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»छत्तीसगढ़»नकली डेयरी उत्पादों पर सख्त कार्रवाई: एनालॉग पनीर के निर्माण और बिक्री पर तत्काल रोक
    छत्तीसगढ़

    नकली डेयरी उत्पादों पर सख्त कार्रवाई: एनालॉग पनीर के निर्माण और बिक्री पर तत्काल रोक

    news desk2By news desk203/08/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

          उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए शासन का बड़ा निर्णय, खाद्य कारोबार संचालकों से नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील

          रायपुर, 3 अगस्त 2026। उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य शासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एनालॉग पनीर तथा अन्य डेयरी एनालॉग उत्पादों के निर्माण, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन, वितरण और विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ने जिले के सभी खाद्य कारोबार संचालकों, डेयरी उत्पाद निर्माताओं, थोक एवं फुटकर विक्रेताओं से शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने की अपील की है।खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अनुसार यह निर्णय खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया गया है। विभागीय परीक्षण, प्रयोगशाला विश्लेषण एवं जोखिम मूल्यांकन में यह सामने आया कि कुछ उत्पाद वास्तविक दूध से निर्मित नहीं होने के बावजूद उन्हें पनीर, क्रीम, मक्खन अथवा अन्य दुग्ध उत्पादों के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा था। इससे उपभोक्ताओं के भ्रमित होने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई थी।प्रतिबंध के दायरे में ऐसे सभी उत्पाद शामिल किए गए हैं, जिनमें दूध के स्थान पर वनस्पति वसा, वनस्पति तेल अथवा अन्य गैर-दुग्ध अवयवों का उपयोग किया गया हो, अथवा जिनकी लेबलिंग, पैकेजिंग या प्रदर्शन इस प्रकार किया गया हो कि वे वास्तविक दुग्ध उत्पाद प्रतीत हों। शासन का उद्देश्य उपभोक्ताओं को भ्रामक उत्पादों से बचाना तथा खाद्य बाजार में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।हालांकि, विभाग ने स्पष्ट किया है कि फ्रोजन डेजर्ट, प्रोसेस्ड चीज़ तथा मिक्स्ड फैट स्प्रेड जैसे वे उत्पाद, जिनके लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के मानक निर्धारित हैं और जिनकी विधिवत लेबलिंग की जाती है, इस प्रतिबंध के दायरे में शामिल नहीं होंगे।खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि यह प्रतिबंध राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित होने की तिथि से एक वर्ष अथवा भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा अंतिम नियम जारी किए जाने तक, जो भी पहले हो प्रभावी रहेगा। इस अवधि में विभाग द्वारा निरीक्षण एवं निगरानी की कार्रवाई भी की जाएगी, ताकि प्रतिबंध का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।विभाग ने जिले के सभी डेयरी उत्पाद निर्माताओं, वितरकों, थोक एवं फुटकर विक्रेताओं से उपभोक्ता हित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए शासन के निर्देशों का पूर्णतः पालन करने का आग्रह किया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि प्रतिबंधित उत्पादों के निर्माण, भंडारण अथवा विक्रय की स्थिति में संबंधित प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। शासन का यह निर्णय खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

          news desk2
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              छत्तीसगढ़

              मोहरेंगा में अदाणी फाउंडेशन का मेगा हेल्थ कैंप, 375 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क उपचार और दवाइयाँ

              06/11/2026
              छत्तीसगढ़

              छत्तीसगढ़ में दिवाली पर 4670 परिवारों को मिली पक्के घर की सौगात, साय सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

              06/11/2026
              छत्तीसगढ़

              करम परब में दिखा सीएम साय का अनोखा अंदाज, मांदर की थाप पर नर्तकों संग जमकर थिरके

              05/11/2026
              छत्तीसगढ़

              CG Rajyotsav 2026: अमित शाह ने राज्य अलंकरण पुरस्कारों से किया विभूतियों का सम्मान, साहित्य से लेकर खेल और पत्रकारिता तक की प्रतिभाओं को मिला सम्मान

              04/11/2026
              छत्तीसगढ़

              छत्तीसगढ़ दौरे पर आज रहेंगे अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल; देखें पूरा शेड्यूल

              03/11/2026
              खेल

              छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में बजा डंका, X पर टॉप-5 ट्रेंडिंग में बनाई जगह

              02/11/2026
              Add A Comment
              Leave A Reply Cancel Reply

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              दिवाली पार्टी में दिखना है सबसे ग्लैमरस, तो प्रियंका से आलिया तक के ये Indo-Western लुक्स करें ट्राई

              02/11/20263 Views

              भारत पर्व में छाया छत्तीसगढ़ का हुनर, बांस शिल्प और कोसा साड़ियों के मुरीद हुए PM मोदी

              31/10/20263 Views
              Don't Miss

              मोहरेंगा में अदाणी फाउंडेशन का मेगा हेल्थ कैंप, 375 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क उपचार और दवाइयाँ

              By News Desk06/11/20260

              तिल्दा खरोरा, 2026: ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों से इलाज और सही स्वास्थ्य सलाह मिलना…

              भारत का बड़ा अंतरिक्ष मिशन! 2030 तक स्पेस को मलबा मुक्त बनाने की तैयारी, ISRO ने स्टार्टअप से मिलाया हाथ

              06/11/2026

              छत्तीसगढ़ में दिवाली पर 4670 परिवारों को मिली पक्के घर की सौगात, साय सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

              06/11/2026

              Dhanteras 2026: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, माता लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज!

              06/11/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : [email protected]

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              November 2026
              MTWTFSS
               1
              2345678
              9101112131415
              16171819202122
              23242526272829
              30 
              « Oct    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.