Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

07/10/2026

छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए ₹100 करोड़

07/10/2026

डोंगरगढ़ नवरात्रि मेले के लिए स्पेशल ट्रेनों की सौगात, रायपुर-दुर्ग से गोंदिया तक देखें पूरी लिस्ट

07/10/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, October 8
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»सेहत, खानपान, और जीवनशैली»शाम के नाश्ते में बनाएं बाजार जैसा स्प्रिंग रोल, बच्चे बूढ़े सभी हो जाएंगे खुश, फटाफट नोट करें रेसिपी
    सेहत, खानपान, और जीवनशैली

    शाम के नाश्ते में बनाएं बाजार जैसा स्प्रिंग रोल, बच्चे बूढ़े सभी हो जाएंगे खुश, फटाफट नोट करें रेसिपी

    news desk2By news desk231/05/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

        शाम की चाय के साथ अगर कुछ गरमा-गरम और क्रिस्पी मिल जाए, तो दिन बन जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, स्प्रिंग रोल हर किसी का ऑल-टाइम फेवरेट स्नैक है। अक्सर लोग सोचते हैं कि बाजार जैसा परफेक्ट और कुरकुरा स्प्रिंग रोल घर पर नहीं बन सकता, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बेहद आसान और फटाफट बनने वाली स्प्रिंग रोल की रेसिपी। इसे खाकर हर कोई आपकी तारीफ करते नहीं थकेगा। तो चलिए, जल्दी से नोट कीजिए इसकी आसान सी रेसिपी।सामग्री

          • शीट के लिए 
          • मैदा: 1 कप
          • कॉर्नफ्लोर: 2 चम्मच
          • नमक: स्वादानुसार
          • पानी: घोल बनाने के लिए
          • तेल: सेंकने और तलने के लिए

          स्टफिंग के लिए

          • पत्तागोभी (बारीक कटी): 1 कप
          • गाजर (लम्बी और पतली कटी): आधा कप
          • शिमला मिर्च (बारीक कटी): आधा कप
          • प्याज (लम्बा कटा): 1 छोटा
          • अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 चम्मच
          • सोया सॉस: 1 चम्मच
          • चिली सॉस: 1 चम्मच
          • सिरका: 1 चम्मच
          • काली मिर्च पाउडर: आधा छोटा चम्मच
          • नमक: स्वादानुसार

          बनाने का तरीका

          स्टेप 1

          सबसे पहले एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल गरम करें। इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और प्याज डालकर तेज आंच पर 1 मिनट भूनें। अब इसमें पत्तागोभी, गाजर और शिमला मिर्च डालें। सब्जियों को ज्यादा नहीं पकाना है, उनका क्रंच बना रहना चाहिए। अब इसमें सोया सॉस, चिली सॉस, सिरका, काली मिर्च और नमक मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। आपकी स्टफिंग तैयार है, इसे ठंडा होने दें।

          स्टेप 2
          एक बर्तन में मैदा, कॉर्नफ्लोर, थोड़ा सा नमक और पानी मिलाकर एक पतला और चिकना घोल तैयार कर लें। ध्यान रहे कि घोल में गुठलियां न हों। अब एक नॉन-स्टिक तवे को हल्का गरम करें और उस पर एक चमचा घोल डालकर डोसे की तरह पतला फैलाएं। जब यह किनारों को छोड़ने लगे, तो इसे आराम से निकाल लें। इसी तरह सारी शीट तैयार कर लें।

          स्टेप 3
          मैदे के घोल का थोड़ा सा हिस्सा बचाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब एक शीट को समतल जगह पर रखें। इसके एक किनारे पर 2 चम्मच स्टफिंग रखें। शीट को दोनों तरफ से मोड़ते हुए रोल करें और आखिरी छोर पर मैदे का गाढ़ा पेस्ट लगाकर अच्छी तरह बंद कर दें, ताकि तलते समय स्टफिंग बाहर न आए।

          स्टेप 4
          कढ़ाई में तेल अच्छी तरह गरम करें। अब मध्यम आंच पर तैयार रोल्स को डालकर अलट-पलट कर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें।

          news desk2
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              सेहत, खानपान, और जीवनशैली

              रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे

              27/08/2026
              सेहत, खानपान, और जीवनशैली

              घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

              11/08/2026
              सेहत, खानपान, और जीवनशैली

              बरसात के मौसम में हल्का भोजन करना फायदेमंद, तला-भुना, मसालेदार खाने से बचें

              28/07/2026
              सेहत, खानपान, और जीवनशैली

              प्रेग्नेंसी में कैसे बढ़ता है चेहरे का ग्लो, जानिए शरीर में क्या-क्या होते हैं बदलाव

              17/07/2026
              सेहत, खानपान, और जीवनशैली

              चावल-दाल छोड़िए! इस बार नाश्ते में बनाएं मैंगलोरियन स्टाइल ‘कटहल डोसा’, स्वाद में है लाजवाब

              02/06/2026
              सेहत, खानपान, और जीवनशैली

              तंदूर या ओवन में नहीं पानी में बनाएं सॉफ्ट और फुले फुले कुलचे, खाने में मिलेगा गजब का स्वाद, नोट करें विधि

              01/06/2026
              Add A Comment
              Leave A Reply Cancel Reply

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

              02/10/20263 Views

              रायपुर : ’छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान’

              06/10/20262 Views
              Don't Miss

              अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

              By news desk207/10/20260

              अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…

              छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए ₹100 करोड़

              07/10/2026

              डोंगरगढ़ नवरात्रि मेले के लिए स्पेशल ट्रेनों की सौगात, रायपुर-दुर्ग से गोंदिया तक देखें पूरी लिस्ट

              07/10/2026

              सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में ₹350 करोड़ का नया निवेश

              07/10/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : localnews11live@gmail.com

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              October 2026
              MTWTFSS
               1234
              567891011
              12131415161718
              19202122232425
              262728293031 
              « Sep    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.