गर्मी के मौसम में अगर आपके पास एसी का बजट नहीं है और आप कूलर खरीदना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। कूलर खरीदते समय कई लोग अक्सर कुछ गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से बाद में उन्हें पछताना पड़ता है और कूलर सही से कमरे को ठंडा भी नहीं कर पाता है। मार्केट में कई तरह के कूलर आपको मिल जाएंगे, जिनमें बाहर लगाने वाले यानी आउटडोर और घर में लगाने वाले यानी इनडोर कूलर शामिल हैं। ये कूलर अलग-अलग साइज में आते हैं। आइए, जानते हैं कूलर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…

कमरे का साइज

जिस तरह कमरे की साइज के हिसाब से आप एसी खरीदते हैं। ठीक उसी तरह कूलर खरीदते समय भी आपको कमरे की साइज का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप बड़े कमरे के लिए छोटी साइज यानी 30 से 50 लीटर टैंक वाला कूलर खरीदते हैं तो आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। एक एवरेज कमरे को ठंडा करने के लिए आपको 70 से 80 लीटर टैंक वाला कूलर चाहिए होता है। यह कूलर एक एवरेज कमरे को पूरी तरह ठंडा कर देगा।

एयरफ्लो

कूलर की टैंक साइज के साथ-साथ इसमें इस्तेमाल होने वाले पंखे का भी ध्यान रखना होगा। अगर, पंखे की साइज कम होगी, तो एयरफ्लो भी सही नहीं रहेगा, जिसकी वजह से कूलर का CFM यानी क्यूबिक फीट प्रति मीटर कम आएगा। ऐसे में आपको कूलर के पंखे पर CFM को देखना होगा। कभी भी कम कीमत के चक्कर में कम CFM वाला कूलर न खरीदें। ऐसे में आपको केवल कूलर की हवा लगेगी, ठंडक महसूस नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *