Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

IND vs NZ 1st ODI: हिटमैन का जलवा बरकरार! रोहित शर्मा ने अपनी फुर्ती से डेरिल मिचेल को भेजा पवेलियन, देखें VIDEO

04/11/2026

CG Rajyotsav 2026: अमित शाह ने राज्य अलंकरण पुरस्कारों से किया विभूतियों का सम्मान, साहित्य से लेकर खेल और पत्रकारिता तक की प्रतिभाओं को मिला सम्मान

04/11/2026

Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी के अलावा इन चीजों की खरीदारी भी मानी जाती है बेहद शुभ, देखें पूरी लिस्ट

04/11/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, November 5
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»अन्य»व्यापार»भारत का रत्न एवं आभूषण निर्यात जून में 26 प्रतिशत से अधिक बढ़ा
    व्यापार

    भारत का रत्न एवं आभूषण निर्यात जून में 26 प्रतिशत से अधिक बढ़ा

    news desk2By news desk220/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

          नई दिल्ली, । भारत का रत्न एवं आभूषण निर्यात जून में सालाना आधार पर 26.5 प्रतिशत बढ़कर 2.21 अरब डॉलर हो गया है। यह जानकारी इंडस्ट्री डेटा में दी गई।

          वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2026) में निर्यात बढ़कर 6.61 अरब डॉलर हो गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 0.04 प्रतिशत अधिक है।

          जून 2026 में कुल आयात 10.06 प्रतिशत बढ़कर 1.72 अरब डॉलर आयात रहा, जबकि वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में इसमें 5.9 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 4.97 अरब डॉलर रह गया।

          रत्न एवं आभूषण निर्यात में यह सकारात्मक बदलाव इसलिए भी खास है क्योंकि यह सेक्टर लंबे समय से वैश्विक आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। पिछली कुछ तिमाही में निर्यात में भी कमी आई थी।

          जून में कटे और पॉलिश किए गए हीरों का निर्यात 8.7 प्रतिशत बढ़कर 84.67 करोड़ डॉलर हो गया, जो एक साल पहले 77.88 करोड़ डॉलर था। हालांकि, अप्रैल-जून की अवधि में इस कैटेगरी का निर्यात 4.1 प्रतिशत घटकर 2.72 करोड़ डॉलर रह गया।

          अप्रैल–जून तिमाही के दौरान कटे और पॉलिश किए गए हीरों का निर्यात 8.9 प्रतिशत बढ़कर 39.8 लाख कैरेट हो गया। इस अवधि में प्रति कैरेट औसत मूल्य 681.7 डॉलर रहा।

          यह रुझान अंतरराष्ट्रीय बाजार में हीरे के आभूषणों की मांग में फिर से तेजी आने का संकेत देता है। साथ ही, आने वाले हॉलिडे सीजन में बिक्री बेहतर रहने की उम्मीद और व्यापार के लिए घरेलू शुल्क क्षेत्र (डीटीए) की तुलना में विशेष आर्थिक क्षेत्रों (एसईजेड) को अधिक प्राथमिकता मिलने की ओर भी इशारा करता है।

          विश्लेषकों का अनुमान है कि यह सकारात्मक रुझान आगे अक्टूबर–दिसंबर तिमाही में और मजबूत हो सकता है।

          जून 2026 में अपरिष्कृत हीरों का सकल आयात 70.03 करोड़ डॉलर रहा, जबकि अप्रैल–जून तिमाही में यह सालाना आधार पर 32.4 प्रतिशत घट गया। मात्रा के लिहाज से जून में रफ हीरों का सकल आयात 66.9 लाख कैरेट रहा, जो 8.6 प्रतिशत कम था।

          रफ हीरों के व्यापार में गिरावट का सिलसिला जारी है, क्योंकि विदेशी बाजारों में मांग की अनिश्चितता को देखते हुए भारतीय आभूषण निर्माता नई खरीदारी करने से पहले मौजूदा स्टॉक को कम करने पर ध्यान दे रहे हैं।

          विश्लेषकों का कहना है कि अंतिम उपभोक्ताओं की मांग बढ़ने की संभावना है, जिससे इस उत्पाद श्रेणी के आयात चक्र को भी स्वाभाविक रूप से गति मिलेगी।

          विशेषज्ञों के अनुसार, तैयार लैब-ग्रोन हीरों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, क्योंकि अनिश्चितताओं के बीच उपभोक्ता कीमतों के प्रति अधिक सजग रुख अपना रहे हैं।

          यह श्रेणी कीमत के प्रति संवेदनशील ग्राहकों के लिए प्राकृतिक हीरों का एक आकर्षक विकल्प बनकर उभरी है और भविष्य में इसके और मजबूत होने की संभावना है।

          जून में सोने के आभूषणों का निर्यात 54.5 प्रतिशत बढ़कर 1.09 अरब डॉलर पहुंच गया, जिसमें जड़ाऊ आभूषणों का सबसे बड़ा योगदान रहा। हालांकि, सादे सोने के आभूषणों के निर्यात में तिमाही के दौरान मिश्रित रुझान देखने को मिले।

          वहीं, पहली तिमाही में चांदी और प्लैटिनम के आभूषणों के निर्यात में भी 20 से 27 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

          news desk2
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              व्यापार

              हवाई सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! फ्लाइट टिकट के किराये पर सरकार की नजर, मनमानी नहीं कर सकेंगी एयरलाइंस

              03/11/2026
              व्यापार

              ESIC माफी योजना की बढ़ी डेडलाइन, 31 दिसंबर तक कंपनियों और बीमित लोगों को मिलेगा लाभ

              30/10/2026
              व्यापार

              Government Schemes: रिटायरमेंट के बाद हर महीने चाहिए नियमित कमाई? इन 3 सरकारी योजनाओं में करें निवेश

              27/10/2026
              व्यापार

              Diwali Business Ideas: दिवाली पर रॉकेट की रफ्तार से बढ़ेगी कमाई! महज ₹10,000 में शुरू करें ये बिजनेस

              25/10/2026
              व्यापार

              Jeevan Pramaan 2026: अब बैंक की लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति, घर बैठे जमा होगा जीवन प्रमाण पत्र; जानें तरीका

              21/10/2026
              व्यापार

              EPF Advance Withdrawal: घर, इलाज और जरूरी कामों के लिए कितनी बार निकाल सकते हैं PF का पैसा? जानें नियम

              15/10/2026
              Add A Comment
              Leave A Reply Cancel Reply

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              दिवाली पार्टी में दिखना है सबसे ग्लैमरस, तो प्रियंका से आलिया तक के ये Indo-Western लुक्स करें ट्राई

              02/11/20263 Views

              भारत पर्व में छाया छत्तीसगढ़ का हुनर, बांस शिल्प और कोसा साड़ियों के मुरीद हुए PM मोदी

              31/10/20263 Views
              Don't Miss

              IND vs NZ 1st ODI: हिटमैन का जलवा बरकरार! रोहित शर्मा ने अपनी फुर्ती से डेरिल मिचेल को भेजा पवेलियन, देखें VIDEO

              By News Desk04/11/20260

              IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज…

              CG Rajyotsav 2026: अमित शाह ने राज्य अलंकरण पुरस्कारों से किया विभूतियों का सम्मान, साहित्य से लेकर खेल और पत्रकारिता तक की प्रतिभाओं को मिला सम्मान

              04/11/2026

              Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी के अलावा इन चीजों की खरीदारी भी मानी जाती है बेहद शुभ, देखें पूरी लिस्ट

              04/11/2026

              छत्तीसगढ़ दौरे पर आज रहेंगे अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल; देखें पूरा शेड्यूल

              03/11/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : [email protected]

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              November 2026
              MTWTFSS
               1
              2345678
              9101112131415
              16171819202122
              23242526272829
              30 
              « Oct    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.