क्या आपके बाल भी बहुत ज्यादा रूखे यानी ड्राई रहते हैं? अगर हां, तो आपको समय रहते बालों के रूखेपन को दूर करने की कोशिश में जुट जाना चाहिए वरना ड्राई हेयर की वजह से न केवल आपके बालों की जड़ कमजोर होने लगेगी बल्कि आपको हेयर फॉल प्रॉब्लम का सामना भी करना पड़ेगा। आज हम आपको बताएंगे कि आप अंडे को किस तरह से अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।अंडे से बनाएं हेयर मास्क- सबसे पहले एक कटोरी में एक अंडे को निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में आपको एक बड़ी स्पून जैतून के तेल को भी निकाल लेना है। इसके बाद आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको इस मिक्सचर को तब तक फेंटना है, जब तक मिक्सचर मलाईदार न हो जाए।
कैसे करें इस्तेमाल- आइए इस हेयर मास्क को यूज करने के तरीके के बारे में भी जान लेते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर इस हेयर मास्क को न केवल अपनी स्कैल्प पर बल्कि अपने बालों के सिरों तक अप्लाई करना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग आधे घंटे तक इस हेयर मास्क को लगाए रखना है। 30 मिनट के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं। बालों को धोने के लिए आपको ठंडे पानी का इस्तेमाल करना चाहिए।
बालों के लिए फायदेमंद- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस हेयर मास्क में मौजूद तत्व मॉइश्चर को लॉक करने में कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप रूखे बालों को मुलायम बनाना चाहते हैं, तो इस हेयर मास्क को एक हफ्ते में एक बार यूज करना शुरू कर सकते हैं। इस हेयर मास्क की मदद से बालों को मजबूती मिल सकती है। हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी इस हेयर मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है।

