Bobby Deol on Ali Bhatt: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंदर’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जो 5 जून को थिएटरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इसके अलावा, बॉबी देओल जल्द ही आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ में नजर आएंगे. इस फिल्म को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें फैल रही थीं कि ‘अल्फा’ के सेट पर आलिया और बॉबी में कुछ अनबन हो गई है. अब इन खबरों पर बॉबी देओल ने रिएक्ट किया है और सच्चाई बता दी है. बॉबी देओल ने इन अफवाहों को एक सिरे से खारिज कर दिया और बताया कि इनमें जरा भी सच्चाई नहीं है. एक्टर का कहना है कि उनके और आलिया भट्ट के बीच सबकुछ ठीक है.बॉबी देओल ने उन अफवाहों पर खुलकर बात की, जिनमें दावा किया गया था कि आने वाली स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘Alpha’ के सेट पर आलिया भट्ट के साथ उनकी बहस हुई थी. एक्टर ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि जब उन्होंने पहली बार ये रिपोर्ट्स देखीं, तो उन्हें हैरानी हुई. अब बॉबी ने साफ कर दिया है कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है और उन्होंने आलिया की प्रोफेशनलिज्म और लगन की तारीफ की है.

बॉबी देओल और आलिया के बीच हुई अनबन?

एक हालिया इंटरव्यू में बॉबी देओल ने इन अफवाहों के बारे में बात करते हुए उन्हें सबसे पहले एक दोस्त के जरिए इनके बारे में पता चला. एक्टर ने कहा,” मुझे मेरे एक दोस्त ने उस अफवाह का स्नैपशॉट भेजा और मैं भी हैरान हो गया. लोग इतने वेले हैं कि कुछ भी लिख देते हैं. “आलिया एक बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं और वो बहुत प्रोफेशनल हैं. वो बहुत मेहनत करती हैं. आलिया उन सभी फाइट सीक्वेंस के लिए भी तैयार थी जो उन्हें करने थे. तो मुझे नहीं समझ में आया किसने क्या सोचा ये सब अफवाहें हैं. मैं किसी को भी बात साबित नहीं कर सकता. इसलिए ये सच नहीं है. लोग इंस्टाग्राम से इंस्पायर रहते हैं लेकिन उसपर 90 पर्सेंट कहानियां सही नहीं होती हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *