रायपुर : छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनरों की महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। इस वृद्धि के बाद महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी। बढ़ी हुई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी।
ESIC माफी योजना की बढ़ी डेडलाइन, 31 दिसंबर तक कंपनियों और बीमित लोगों को मिलेगा लाभ
5.35 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा लाभ
राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के करीब 3 लाख 85 हजार शासकीय कर्मचारियों और 1 लाख 50 हजार पेंशनरों को सीधा फायदा मिलेगा। यानी कुल 5 लाख 35 हजार से अधिक कर्मचारी और पेंशनभोगी इस बढ़ोतरी से लाभान्वित होंगे। दिवाली से ठीक पहले सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत मिलेगी।
सरकार पर हर महीने 36 करोड़ का अतिरिक्त भार
महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि से राज्य सरकार के खजाने पर अतिरिक्त वित्तीय भार भी पड़ेगा। इस फैसले के कारण सरकार पर लगभग 36 करोड़ रुपये प्रतिमाह और 432 करोड़ रुपये सालाना का अतिरिक्त खर्च आएगा।
खेल सामग्री निर्माण को मिलेगा बढ़ावा, PM मोदी के फैसले पर CM डॉ. मोहन यादव ने जताया आभार
CM साय ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि उनकी सरकार शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों को लेकर संवेदनशील है। दीपावली से पहले लिया गया यह निर्णय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आर्थिक राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी से कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक लाभ मिलेगा। साथ ही उनके परिवारों में दीपावली के त्योहार की खुशियां और उल्लास भी बढ़ेगा।


