Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

केएल राहुल ने रचा इतिहास, वो कारनामा कर दिखाया जो आज तक कोई भारतीय ओपनर नहीं कर सका

21/11/2026

Yogi Adityanath Mother Funeral: मां को अंतिम विदाई देते हुए भावुक हुए CM योगी, पार्थिव शरीर को दिया कंधा, हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार

21/11/2026

रायपुर-मुंबई फ्लाइट में सोनू निगम का सरप्राइज, यात्रियों की फरमाइश पर गाए ‘कल हो न हो’ और ‘बिजुरिया’

21/11/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, November 21
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरे-तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग शुरू
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरे-तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग शुरू

    News DeskBy News Desk21/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

      रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। प्रदेश में रिक्त सीटों को भरने के लिए दूसरे और तीसरे चरण (मॉप-अप राउंड) की काउंसिलिंग संयुक्त रूप से आयोजित की जाएगी। राज्य काउंसिलिंग समिति, संचालनालय चिकित्सा शिक्षा के अनुसार, इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थी 22 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

        इस संयुक्त काउंसिलिंग में बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

        दिल्ली दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

        नए अभ्यर्थी भी कर सकेंगे पंजीयन

        काउंसिलिंग के इस चरण में नए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीयन का अवसर मिलेगा। वहीं, पहले से पंजीकृत पात्र उम्मीदवार भी अपनी पसंद के संस्थान और पाठ्यक्रम का दोबारा चयन कर सकेंगे। समिति ने स्पष्ट किया है कि संयुक्त काउंसिलिंग में शामिल होने वाले सभी पात्र अभ्यर्थियों के लिए नए सिरे से विकल्प भरना और उन्हें लॉक करना अनिवार्य होगा।

        पहले चरण में प्रवेश ले चुके पात्र अभ्यर्थियों को नियमानुसार सीट अपग्रेड करने का विकल्प भी दिया जाएगा।

        बीएससी नर्सिंग में 10 पर्सेंटाइल तक वाले भी कर सकेंगे आवेदन

        इस काउंसिलिंग की एक महत्वपूर्ण बात यह है कि बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में 10 पर्सेंटाइल तक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी भी पंजीयन कर सकेंगे। ऐसे उम्मीदवारों को संस्था चयन का अवसर भी मिलेगा। हालांकि, यह छूट केवल बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए लागू होगी।

        PM मोदी का उद्योग जगत से आह्वान, रोजगार बढ़ाने के साथ कर्मचारियों की सैलरी में भी करें इजाफा

        रिक्त सीटों के संवर्ग और श्रेणी में होगा बदलाव

        संयुक्त काउंसिलिंग के दौरान बची हुई सीटों के संवर्ग, श्रेणी और नियतांश में बदलाव छत्तीसगढ़ नर्सिंग पाठ्यक्रम प्रवेश नियम, 2026 के नियम 10 और 11 के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा।

        समिति ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन, विकल्प चयन, सीट आवंटन और प्रवेश से जुड़ी आगे की जानकारी के लिए संचालनालय चिकित्सा शिक्षा की आधिकारिक वेबसाइट www.cgdme.in नियमित रूप से चेक करते रहें।

        News Desk
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            छत्तीसगढ़

            रायपुर-मुंबई फ्लाइट में सोनू निगम का सरप्राइज, यात्रियों की फरमाइश पर गाए ‘कल हो न हो’ और ‘बिजुरिया’

            21/11/2026
            छत्तीसगढ़

            दिल्ली दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

            20/11/2026
            छत्तीसगढ़

            ग्रामीण रोजगार योजना में शिकायतों का होगा ऑनलाइन समाधान, मजदूरी से लेकर लोकपाल के फैसले तक मिलेगी पूरी जानकारी

            20/11/2026
            छत्तीसगढ़

            PM आवास योजना में छत्तीसगढ़ का बड़ा रिकॉर्ड, हर दिन 700 मकानों को स्वीकृति; जानें किस क्षेत्र में कितने घर मंजूर

            19/11/2026
            छत्तीसगढ़

            CGBSE Practical Exam: जनवरी में होंगी 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं, बोर्ड ने तय की तारीख

            19/11/2026
            छत्तीसगढ़

            पर्यावरण संरक्षण मंडल की अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायपुर के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

            18/11/2026
            Add A Comment
            Leave A Reply Cancel Reply

            Don't Miss

            केएल राहुल ने रचा इतिहास, वो कारनामा कर दिखाया जो आज तक कोई भारतीय ओपनर नहीं कर सका

            By News Desk21/11/20260

            भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेले जा रहे दो…

            Yogi Adityanath Mother Funeral: मां को अंतिम विदाई देते हुए भावुक हुए CM योगी, पार्थिव शरीर को दिया कंधा, हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार

            21/11/2026

            रायपुर-मुंबई फ्लाइट में सोनू निगम का सरप्राइज, यात्रियों की फरमाइश पर गाए ‘कल हो न हो’ और ‘बिजुरिया’

            21/11/2026

            छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरे-तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग शुरू

            21/11/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : [email protected]

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.