Author: News Desk
Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए संचालित महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पात्र महिला हितग्राहियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 632 करोड़ 40 लाख 4 हजार 250 रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। CG Cabinet Meeting: 11 अक्टूबर को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर महतारी वंदन योजना प्रदेश में 1 मार्च 2024 से लागू की गई थी। योजना का लाभ लेने के लिए कुल 70 लाख…
CG Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सियासी और प्रशासनिक गतिविधियां तेज होने वाली हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 11 अक्टूबर को कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास में होगी। अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों और प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। सरकार की ओर से कई अहम फैसलों पर मुहर भी लग सकती है। माना जा रहा है कि बैठक में बाढ़ राहत…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए ₹100 करोड़ का बजट प्रावधान किया है। मिशन का उद्देश्य ग्रामीण, वनांचल और जनजातीय क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। डोंगरगढ़ नवरात्रि मेले के लिए स्पेशल ट्रेनों की सौगात, रायपुर-दुर्ग से गोंदिया तक देखें पूरी लिस्ट गांव से बड़े खेल मंच तक…
डोंगरगढ़ : छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध डोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। नवरात्रि मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे 11 से 20 अक्टूबर तक कई स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों का अस्थायी विस्तार किया गया है और कई प्रमुख ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, मेले के दौरान डोंगरगढ़-दुर्ग के बीच स्पेशल मेमू ट्रेन संचालित की जाएगी। इसके अलावा रायपुर, दुर्ग, भिलाई और आसपास के यात्रियों के लिए भी डोंगरगढ़ की कनेक्टिविटी बढ़ाई गई है। सिंगापुर…
सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में ₹350 करोड़ का नया निवेश
सिंगापुर यात्रा में छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600 करोड़ के एफडीआई निवेश प्रस्ताव उद्योगों की जरूरत के मुताबिक युवाओं को तैयार करने ITE Education Services के साथ समझौता Valency International छत्तीसगढ़ में बनाएगी एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट हब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। प्रदेश के युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण देने के लिए सिंगापुर की ITE Education Services के साथ एमओयू किया गया। वहीं एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में ₹350 करोड़ का नया निवेश प्रस्ताव…
’गांवों की संस्कृति, प्रकृति और परंपराओं को पर्यटन से जोड़कर स्थानीय लोगों के लिए खुलेंगे रोजगार और समृद्धि के नए द्वार-पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल’ ’सतत ग्रामीण पर्यटन, होमस्टे, स्थानीय संस्कृति एवं प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी को मिलेगा प्रोत्साहन’ ’राज्योत्सव में होगा विजेता का सम्मान, उपलब्धियों पर आधारित सचित्र स्मारिका भी होगी जारी’ रायपुर, 06 अक्टूबर 2026: छत्तीसगढ़ के गांवों की समृद्ध संस्कृति, जनजातीय परंपराओं, प्राकृतिक सौंदर्य और स्थानीय जीवनशैली को देश-दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। पर्यटन विभाग ने ग्रामीण पर्यटन के…
बलौदाबाजार में राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने हाथों में उठाई झाड़ू षष्ठी मंदिर परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान रायपुर,06 अक्टूबर 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के ऐतिहासिक 25 वर्ष पूर्ण होने के सुअवसर पर जारी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिले भर में विविध जनसेवा कार्यक्रमों की धूम है। इसी कड़ी में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को राज्य के राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा की अगुवाई में बलौदाबाजार स्थित ऐतिहासिक षष्ठी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान राजस्व मंत्री श्री वर्मा, प्रशासनिक अधिकारियों…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार का राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार काम कर रही हैं। अब तक प्रदेशभर में बाढ़ और जलभराव में फंसे 49 हजार 793 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए प्रदेश में 152 राहत शिविर बनाए गए हैं। इन शिविरों में करीब 11 हजार 945 लोगों के रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके…
जमीन से लेकर किफायती घर तक प्रभावी व्यवस्था खड़ी करने के प्रयासों को मिला सम्मान – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ईडब्ल्यूएस-एलआईजी के लिए भूमि आरक्षण और किफायती आवास उपलब्ध कराने मंछ छत्तीसगढ़ की पहल को राष्ट्रीय सम्मान विश्व पर्यावास दिवस पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में छत्तीसगढ़ पुरस्कृत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की ‘बेस्ट प्रैक्टिस’ को मिली राष्ट्रीय पहचान निजी कॉलोनियों में भूमि आरक्षण से 25,413 आवासों के लिए बिना सरकारी खर्च के उपलब्ध हुई जमीन रायपुर 5 अक्टूबर 2026 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के परिवारों को किफायती…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के बाद एक बार फिर घर-घर सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) उन मतदाताओं के घर दोबारा पहुंचेंगे, जो SIR के दौरान अपने पते पर अनुपस्थित मिले थे या दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो चुके थे। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में ऐसे करीब 19.13 लाख मतदाता हैं, जिनके पते का दोबारा सत्यापन किया जाएगा। BLO इन मतदाताओं से संबंधित जानकारी जुटाने के साथ SIR से पहले और SIR के बाद तैयार की गई मतदाता सूचियों का मिलान भी करेंगे। इस…

