Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

दो माह बाद स्वस्थ होकर लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से चेम्बर पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

01/10/2026

अदाणी फाउंडेशन की हरित पहल: मुरा गाँव में 10000 पौधों के लक्ष्य के साथ ‘अदाणी वन’ की स्थापना के लिए हुआ वृहद वृक्षारोपण

01/10/2026

गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

30/09/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 2
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»छत्तीसगढ़»एशियन पेंट्स ने अपना लेटेस्ट कॉर्पोरेट कैंपेन ‘लॉन्च किया है – रंगों की वॉरंटी’, जो इस बात पर प्रकाश डालता है कि कैसे रंग घरों की पहचान बन जाते हैं।
    छत्तीसगढ़

    एशियन पेंट्स ने अपना लेटेस्ट कॉर्पोरेट कैंपेन ‘लॉन्च किया है – रंगों की वॉरंटी’, जो इस बात पर प्रकाश डालता है कि कैसे रंग घरों की पहचान बन जाते हैं।

    news desk2By news desk206/05/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

      • यह कैंपेन एशियन पेंट्स की वॉरंटी को मज़बूती देता है, जो बेहतर प्रदर्शन और भरोसे का प्रतीक है।

        रायपुर : भारत में घर के पते और दिशा-निर्देश हमेशा गली के नाम या पिन कोड पर आधारित नहीं होते, बल्कि वे अक्सर हमारी याददाश्त पर निर्भर करते हैं, जैसे ‘नीले घर के बाद बाएं मुड़ें’ या ‘लाल घर जहां हर त्योहार पर मेहमान आते हैं’। एक ऐसे देश में जहां हर जगह रंग ही रंग है, यहां घर का मतलब सिर्फ़ रंगी हुई दीवारें नहीं हैं, बल्कि ये कुछ ऐसे जाने-पहचाने निशान बन जाते हैं, जिन्हें लोग पहचानते हैं और जुड़ाव महसूस करते हैं।

        रंग ही असली पता है’ के आइडिया के आधार पर एशियन पेंट्स ने अपना नया कैंपेन ‘रंगों की वॉरंटी’ पेश किया है, जो पिछले साल शुरू किए गए ‘एशियन पेंट्स की वॉरंटी, भारत का हर दूसरा घर कहता है’ की सोच को आगे बढ़ाता है।

        अपनेपन और भावपूर्ण संगीत से सजी यह फिल्म दिखाती है कि कैसे एशियन पेंट्स के रंगों से रंगे भारतीय घर रोज़मर्रा की ज़िंदगी और यादों का हिस्सा बन जाते हैं। सरल और सहज पलों के ज़रिए यह फ़िल्म दर्शाती है कि जीवन में बदलाव आने पर भी ये रंग नहीं बदलते, मात्र पेंट से कहीं बढ़कर, ये जाने-पहचाने स्थान बन जाते हैं जिन्हें लोग पहचानते हैं। यह फिल्म इस बात को पुष्ट करती है कि एशियन पेंट्स के लंबे समय तक टिकने वाले रंग न सिर्फ़ दीवारों पर रहते हैं, बल्कि लोगों के मन में भी बस जाते हैं और समय के साथ घरों की सच्ची पहचान बन जाते हैं।

        यह कैंपेन दर्शाता है कि एशियन पेंट्स के लिए ‘वॉरंटी’ का क्या अर्थ है। यह केवल ज़्यादा समय तक टिकनेवाले पेंट के बारे में नहीं है, बल्कि उस वादे के बारे में भी है जो दीवारों से जुड़ी यादों और आत्मीयता को संजोय रखने की बात करता है।

        आठ दशकों से भी अधिक समय से, एशियन पेंट्स भारत भर के छोटे कस्बों से लेकर बड़े महानगरों तक, घरों और दिलों का हिस्सा रहा है। पिछले वर्ष के अभियान ने भरोसे की इस विरासत को जीवंत कर दिया, यह दिखाते हुए कि कैसे पूरे भारत में लोग एशियन पेंट्स पर भरोसा करते हैं।

        सालभर के दौरान, ‘दशकों का विश्वास’ जैसे प्रिंट प्रकाशनों से लेकर एशिया कप के दौरान वॉरंटी काउंटडाउन जैसे सांस्कृतिक आयोजनों तक, कई तरीकों से इस संदेश को और मजबूत किया गया। ‘रंगों की वॉरंटी’ इस कथा का एक स्वाभाविक विकास है, जिसे रंगों के नज़रिए से देखा गया है – यह एक ऐसा क्षेत्र है जिस पर ब्रांड का भारतीयों के साथ गहरा भावनात्मक जुड़ाव है।

        इस कैंपेन के बारे में बात करते हुए, एशियन पेंट्स के प्रबंध निदेशक और सीईओ अमित सिंगल ने कहा, “आठ दशकों से भी अधिक समय से, एशियन पेंट्स भारतीय घरों में रंग भर रहा है, लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह उनकी पहचान का एक अभिन्न अंग बन गया है। हमारा मानना है कि हमारी वॉरंटी का वादा उन दीवारों में झलकता है जो न केवल मजबूत बनी रहती हैं, बल्कि जीवंत भी रहती हैं – जिनमें अपनापन है, साझा रीति-रिवाज़ है और वो यादें हैं जो समय के साथ और अधिक मूल्यवान होती जाती हैं। जब रंग लंबे समय तक टिकता है, तो वह स्मृति बन जाता है, जो घर के पते का प्रतीक होता है – तुरंत पहचाना जा सकता है, गहराई से याद किया जा सकता है। ‘रंगों की वॉरंटी’ इसी अटूट बंधन को समर्पित है, जहां पेंट केवल सतह को सजाता नहीं है, बल्कि बरकरार रहकर घर की विरासत और गौरव का एक स्थायी प्रतीक बन जाता है। हमारे लिए वॉरंटी केवल प्रोडक्ट की गारंटी नहीं है; यह भरोसे और लंबे समय के प्रदर्शन में अटूट विश्वास पर आधारित एक प्रतिबद्धता है। इसीलिए “एशियन पेंट्स की कलर वॉरंटी” “भारत के हर दूसरे घर का पता” बन गई है – यह उन घरों का एक शांत लेकिन शक्तिशाली प्रतीक है जो टिकाऊ होते हैं, उन रंगों का जो स्थायी होते हैं और उन कहानियों का जो निरंतर जारी रहती हैं।

        इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान लॉन्च किया गया यह कैंपेन, जहां एशियन पेंट्स टेलीविज़न पर एक एसोसिएट ब्रॉडकास्ट स्पॉन्सर है, यह अभियान एक स्वाभाविक सांस्कृतिक संगम को दर्शाता है।

        भारत में क्रिकेट, घरों की तरह ही, भावनाओं और पहचान से गहराई से जुड़ा हुआ है। यह रंगों का भी उत्सव है – टीम के रंग, शहर का गौरव और साझा किए गए पल। एशियन पेंट्स इस संदर्भ को सहजता से समाहित करता है, उन रंगों को जोड़ता है जिनका हम समर्थन करते हैं और उन रंगों को जिनके साथ हम जीते हैं, जिससे कथा सहज और गहराई से जुड़ जाती है।

        news desk2
        news desk2
            Asian Paints has launched its latest corporate campaign – Colours Warranty
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            छत्तीसगढ़

            दो माह बाद स्वस्थ होकर लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से चेम्बर पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

            01/10/2026
            छत्तीसगढ़

            अदाणी फाउंडेशन की हरित पहल: मुरा गाँव में 10000 पौधों के लक्ष्य के साथ ‘अदाणी वन’ की स्थापना के लिए हुआ वृहद वृक्षारोपण

            01/10/2026
            छत्तीसगढ़

            प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री  साय

            29/09/2026
            छत्तीसगढ़

            न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया दमदार ट्रैक्टर – 3230 टीएक्स, खेती के हर काम के लिए उपयोगी

            29/09/2026
            छत्तीसगढ़

            वन मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

            27/09/2026
            छत्तीसगढ़

            बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा

            27/09/2026
            Add A Comment
            Leave A Reply Cancel Reply

            Top Posts

            मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

            10/09/20264 Views

            जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

            10/09/20264 Views

            विकास की नई रफ्तार से बदल रहा छत्तीसगढ़, अधोसंरचना को मिल रही मजबूती :  साव

            18/09/20262 Views

            निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

            09/09/20262 Views
            Don't Miss

            दो माह बाद स्वस्थ होकर लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से चेम्बर पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

            By news desk201/10/20260

            छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण सिंह देव के सड़क हादसे के बाद…

            अदाणी फाउंडेशन की हरित पहल: मुरा गाँव में 10000 पौधों के लक्ष्य के साथ ‘अदाणी वन’ की स्थापना के लिए हुआ वृहद वृक्षारोपण

            01/10/2026

            गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

            30/09/2026

            वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम देकर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस सबसे आगे

            30/09/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : localnews11live@gmail.com

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            Post Calendar
            October 2026
            MTWTFSS
             1234
            567891011
            12131415161718
            19202122232425
            262728293031 
            « Sep    
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.