Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

BJP OBC मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित, छत्तीसगढ़ के ललित गंगराकार बने राष्ट्रीय महामंत्री, देखें पूरी लिस्ट

22/11/2026

CM विष्णुदेव साय का आज रायपुर-जशपुर दौरा, सेवा संवाद यात्रा और कीर्तन महोत्सव में होंगे शामिल

22/11/2026

Post Office Account Rules: पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट के 6 अहम नियम, ₹500 से कम बैलेंस पर लगेगा चार्ज

22/11/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, November 22
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»छत्तीसगढ़»अदाणी फाउंडेशन की हरित पहल: मुरा गाँव में 10000 पौधों के लक्ष्य के साथ ‘अदाणी वन’ की स्थापना के लिए हुआ वृहद वृक्षारोपण
    छत्तीसगढ़

    अदाणी फाउंडेशन की हरित पहल: मुरा गाँव में 10000 पौधों के लक्ष्य के साथ ‘अदाणी वन’ की स्थापना के लिए हुआ वृहद वृक्षारोपण

    news desk2By news desk201/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

      *पर्यावरण संरक्षण के साथ सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने का हरित अभियान*

        *रायपुर, 1अक्टूबर 2026:* वृक्षारोपण के साथ पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है। इसी दिशा में अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायपुर के पास के ग्राम पंचायत मुरा में लगभग 15 एकड़ भूमि में अदाणी फाउंडेशन द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न फलदार, छायादार और पर्यावरण के लिए उपयोगी प्रजातियों के 10000 पौधे के लक्ष्य के साथ बुधवार को 2000 पौधे लगाकर ‘अदाणी वन’ की स्थापना की दिशा में हरित पहल की गई। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मुरा की सरपंच श्रीमती कंचन टोकेंद्र गायकवाड़, उपसरपंच श्रीमती संतोषी वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि श्री टोकेंद्र गायकवाड़, अदाणी पावर लिमिटेड के मानव संसाधन के विभाग प्रमुख श्री देवाशीष दास अन्य अधिकारीगण, उपसरपंच प्रतिनिधि श्री जगदीश प्रसाद वर्मा, पंच श्रीमती सुमन दिवाकर एवं पंच श्री होरीलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी भागीदारी निभाई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण में सहयोग का संकल्प लिया।

        कार्यक्रम में सभी को संबोधित करते हुए श्री देवाशीष दास ने कहा कि ‘अदाणी वन’ सिर्फ पौधरोपण तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और सामुदायिक भागीदारी को लंबे समय तक बढ़ावा देने का प्रयास भी है, और हर दिन यहाँ पर पौधे रोपे जाएंगे।“ इस दौरान, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।

        अदाणी फाउंडेशन से श्रीमती प्रीति प्रजापति, राजीव रंजन, मनीष नंदवाना, सुमित साहू, तथा एजुकेशन टीम के सदस्यों ने भी पौधारोपण किया। टीम ने ग्रामीणों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण में सहयोग करने का आग्रह किया। अदाणी फाउंडेशन की यह पहल मुरा गाँव में हरित क्षेत्र बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

        news desk2
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            छत्तीसगढ़

            BJP OBC मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित, छत्तीसगढ़ के ललित गंगराकार बने राष्ट्रीय महामंत्री, देखें पूरी लिस्ट

            22/11/2026
            छत्तीसगढ़

            CM विष्णुदेव साय का आज रायपुर-जशपुर दौरा, सेवा संवाद यात्रा और कीर्तन महोत्सव में होंगे शामिल

            22/11/2026
            छत्तीसगढ़

            छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी सौगात! अब मार्कफेड करेगा 3 लघु धान्य फसलों की खरीदी, जानें रेट और पंजीयन की तारीख

            22/11/2026
            छत्तीसगढ़

            रायपुर-मुंबई फ्लाइट में सोनू निगम का सरप्राइज, यात्रियों की फरमाइश पर गाए ‘कल हो न हो’ और ‘बिजुरिया’

            21/11/2026
            छत्तीसगढ़

            छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरे-तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग शुरू

            21/11/2026
            छत्तीसगढ़

            दिल्ली दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

            20/11/2026
            Add A Comment
            Leave A Reply Cancel Reply

            Don't Miss

            BJP OBC मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित, छत्तीसगढ़ के ललित गंगराकार बने राष्ट्रीय महामंत्री, देखें पूरी लिस्ट

            By News Desk22/11/20260

            नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा…

            CM विष्णुदेव साय का आज रायपुर-जशपुर दौरा, सेवा संवाद यात्रा और कीर्तन महोत्सव में होंगे शामिल

            22/11/2026

            Post Office Account Rules: पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट के 6 अहम नियम, ₹500 से कम बैलेंस पर लगेगा चार्ज

            22/11/2026

            ‘कॉफी विद करण 9’ में धमाल मचाएंगे रवि किशन! अक्षय कुमार ने दिया था शो में बुलाने का सुझाव

            22/11/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : [email protected]

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.