Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नृपेंद्र मिश्रा से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ की विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

25/11/2026

एशिया की सबसे लंबी सुरंग बना रहा भारत, जोजिला टनल से महज 15 मिनट में पहुंचेंगे कश्मीर से लद्दाख

25/11/2026

वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका! सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर रचा नया इतिहास, 194 रन सिर्फ चौके-छक्कों से

25/11/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 25
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»देश दुनियां»एशिया की सबसे लंबी सुरंग बना रहा भारत, जोजिला टनल से महज 15 मिनट में पहुंचेंगे कश्मीर से लद्दाख
    देश दुनियां

    एशिया की सबसे लंबी सुरंग बना रहा भारत, जोजिला टनल से महज 15 मिनट में पहुंचेंगे कश्मीर से लद्दाख

    News DeskBy News Desk25/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

      नई दिल्ली। भारत में बन रही एशिया की सबसे लंबी सड़क सुरंग परियोजना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जम्मू-कश्मीर की कश्मीर घाटी को लद्दाख से जोड़ने वाली जोजिला सुरंग का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि इस परियोजना का करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और अगले 6 से 8 महीनों में इसे पूरा करने का लक्ष्य है। इस सुरंग के शुरू होने से श्रीनगर और लद्दाख के बीच हर मौसम में आवाजाही आसान हो सकेगी।

        वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका! सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर रचा नया इतिहास, 194 रन सिर्फ चौके-छक्कों से

        70 प्रतिशत काम पूरा, जल्द मिलेगी बड़ी सौगात

        नितिन गडकरी ने मंगलवार को 7वें वर्ल्ड लैंडस्लाइड फोरम को संबोधित करते हुए जोजिला सुरंग परियोजना की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिमालय जैसे संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क और सुरंग निर्माण के दौरान विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण का संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

        उन्होंने बताया कि ऐसे क्षेत्रों में परियोजनाओं की योजना स्थानीय भू-विज्ञान, जल-विज्ञान और पहाड़ी ढलानों की स्थिरता को ध्यान में रखकर तैयार की जानी चाहिए। इसके लिए आधुनिक तकनीक और लंबे समय तक निगरानी की व्यवस्था भी जरूरी है।

        इससे पहले 9 जून को सुरंग निर्माण में बड़ी सफलता मिली थी, जब खुदाई का काम 13 किलोमीटर से अधिक पूरा होने के साथ दोनों ओर से काम कर रही टीमें निर्धारित स्थान पर मिली थीं। इंजीनियरिंग की भाषा में इसे ब्रेकथ्रू कहा जाता है।

        11,578 फीट की ऊंचाई पर बन रही सुरंग

        जोजिला सुरंग करीब 13.153 किलोमीटर लंबी होगी। इसे समुद्र तल से लगभग 11,578 फीट की ऊंचाई पर बनाया जा रहा है। यह 9.5 मीटर चौड़ी और 7.57 मीटर ऊंची सिंगल-ट्यूब, दो लेन वाली सड़क सुरंग होगी। इसका आकार घोड़े की नाल जैसा रखा गया है।

        करीब 6,500 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में 18 किलोमीटर लंबी एप्रोच रोड भी शामिल है। यह सुरंग मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के बालटाल को लद्दाख के द्रास क्षेत्र में मिनिमाग से जोड़ेगी। एप्रोच रोड और पुलों को मिलाकर सोनमर्ग से मिनिमाग तक पूरी परियोजना की लंबाई करीब 31 किलोमीटर है।

        1 घंटे का सफर महज 15 मिनट में होगा पूरा

        जोजिला सुरंग के शुरू होने से श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाएगी। वर्तमान में जोजिला दर्रे से होकर गुजरने वाले मार्ग पर सफर करने में करीब 1 से 1.5 घंटे का समय लगता है, जो सुरंग शुरू होने के बाद घटकर लगभग 15 मिनट रह जाएगा।

        इस परियोजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि भारी बर्फबारी के कारण सर्दियों में करीब तीन महीने तक बंद रहने वाले जोजिला दर्रे के विकल्प के रूप में यह सुरंग हर मौसम में कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने में मदद करेगी।

        सेना और आम नागरिकों को मिलेगा फायदा

        जोजिला सुरंग रणनीतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। इसके शुरू होने से लद्दाख तक सेना की आवाजाही और जरूरी सामान की आपूर्ति आसान होगी। साथ ही स्थानीय लोगों, पर्यटकों और व्यापारियों को भी सालभर बेहतर सड़क संपर्क मिल सकेगा।

        रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का दुनियाभर में जलवा, RRR और KGF 2 को पछाड़कर रचा इतिहास

        कठिन पहाड़ी क्षेत्र में अपनाई गई आधुनिक तकनीक

        इस परियोजना का निर्माण मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MEIL) कर रही है। हिमालय के कठिन और संवेदनशील भू-भाग में सुरंग बनाने के लिए न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड (NATM) का इस्तेमाल किया गया है।

        इस तकनीक के जरिए पहाड़ की प्राकृतिक संरचना और चट्टानों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सुरंग निर्माण किया जाता है। परियोजना पूरी होने के बाद यह देश के सबसे महत्वपूर्ण पर्वतीय सड़क संपर्क मार्गों में शामिल हो जाएगी।

        News Desk
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            देश दुनियां

            MP पुलिस भर्ती परीक्षा की नई तारीख घोषित, अब 9 दिसंबर को होगा एग्जाम

            24/11/2026
            देश दुनियां

            भोपाल को मिली 1000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर की सौगात, CM मोहन यादव ने किया लोकार्पण

            23/11/2026
            देश दुनियां

            Yogi Adityanath Mother Funeral: मां को अंतिम विदाई देते हुए भावुक हुए CM योगी, पार्थिव शरीर को दिया कंधा, हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार

            21/11/2026
            देश दुनियां

            उज्जैन पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल, 2 घंटे तक किए दर्शन

            20/11/2026
            देश दुनियां

            PM मोदी ने संस्कृत श्लोक के जरिए बताया भयमुक्त जीवन का रहस्य, जानिए सात्विक स्वभाव वाले व्यक्ति की खासियत

            19/11/2026
            देश दुनियां

            QUAD Summit: QUAD बैठक में दिखा PM मोदी का तिरंगे के प्रति सम्मान, जमीन से उठाकर जेब में रखा झंडा

            18/11/2026
            Add A Comment
            Leave A Reply Cancel Reply

            Don't Miss

            नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नृपेंद्र मिश्रा से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ की विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

            By News Desk25/11/20260

            रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री…

            एशिया की सबसे लंबी सुरंग बना रहा भारत, जोजिला टनल से महज 15 मिनट में पहुंचेंगे कश्मीर से लद्दाख

            25/11/2026

            वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका! सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर रचा नया इतिहास, 194 रन सिर्फ चौके-छक्कों से

            25/11/2026

            CM हाउस में इस दिन लगेगा जनदर्शन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सीधे सुनेंगे जनता की समस्याएं

            25/11/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : [email protected]

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.