Bank Holiday Alert: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की जानकारी जरूर हासिल कर लें। 16 से 22 नवंबर के बीच देश के अलग-अलग शहरों में तीन दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इनमें SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, Axis Bank, PNB और Canara Bank समेत सरकारी व निजी क्षेत्र के बैंक शामिल हैं। हालांकि, ये छुट्टियां सभी राज्यों में एक साथ लागू नहीं होंगी। कुछ अवकाश स्थानीय त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के कारण घोषित किए गए हैं।
RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 16 से 22 नवंबर के बीच छठ पूजा, इगास-बगवाल और रविवार के चलते कुछ शहरों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
PM मोदी ने मेट्रो में DK शिवकुमार का खरीदा था टिकट, कर्नाटक CM ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
16 नवंबर: छठ पूजा पर बैंक बंद
16 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर पटना और रांची में बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा। हालांकि, देश के अन्य शहरों में बैंक सामान्य रूप से खुले रह सकते हैं।
20 नवंबर: इगास-बगवाल की छुट्टी
20 नवंबर को इगास-बगवाल पर्व के कारण देहरादून में बैंक बंद रहेंगे। यह अवकाश संबंधित क्षेत्र की बैंक शाखाओं पर ही लागू होगा।
22 नवंबर: रविवार को देशभर में बैंक बंद
22 नवंबर को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाओं में साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इस दिन बैंक की नियमित शाखा सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
बैंक बंद रहने पर भी जारी रहेंगी ये सुविधाएं
बैंक शाखाओं में छुट्टी होने के बावजूद ग्राहकों को कई डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं मिलती रहेंगी। इनके जरिए घर बैठे भी जरूरी लेनदेन किए जा सकते हैं।
- UPI: Google Pay, PhonePe और अन्य UPI ऐप के जरिए 24 घंटे पैसे भेजने और प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
- मोबाइल और नेट बैंकिंग: बैलेंस चेक करने, फंड ट्रांसफर करने और अन्य ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
- NEFT और RTGS: ऑनलाइन माध्यम से पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
- ATM और कार्ड: जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकालने और डेबिट-क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने की सुविधा जारी रहेगी।
नवंबर में आगे कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
नवंबर में 23 नवंबर को शिलांग में स्थानीय अवकाश रहेगा। वहीं, 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती और अन्य क्षेत्रीय पर्वों के चलते कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रह सकती हैं।
इसके अलावा 27 नवंबर को बेंगलुरु में कनकदास जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। 28 नवंबर को महीने का चौथा शनिवार और 29 नवंबर को रविवार होने के कारण देशभर की बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा।



