Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

बिना खाता खोले गिरे भारत के 3 विकेट, 52 साल के वनडे इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

13/11/2026

Chhath Puja 2026: छठ महापर्व की शुरुआत आज से, नहाय-खाय के साथ शुरू होंगे चार दिवसीय अनुष्ठान, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

13/11/2026

CG Cabinet Meeting: 18 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, अनुपूरक बजट और अहम विधेयकों पर हो सकती है चर्चा

13/11/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, November 14
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»व्यापार»RBI का बड़ा ऐलान: बिना बैंक खाते के भी भेज सकेंगे 50 हजार रुपये, NEFT और कैश पे-आउट के नियम बदले
    व्यापार

    RBI का बड़ा ऐलान: बिना बैंक खाते के भी भेज सकेंगे 50 हजार रुपये, NEFT और कैश पे-आउट के नियम बदले

    News DeskBy News Desk13/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

      नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डोमेस्टिक मनी ट्रांसफर (DMT) से जुड़ी व्यवस्था को आसान बनाने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत अब बैंक खाता नहीं रखने वाला व्यक्ति भी बैंक शाखा में जाकर NEFT के माध्यम से किसी दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में 50 हजार रुपये तक भेज सकेगा। केंद्रीय बैंक ने कैश पे-आउट सुविधा के लिए भी लेन-देन की सीमाएं स्पष्ट कर दी हैं।

        RBI के नए निर्देशों के मुताबिक, बैंक शाखा में आने वाला कोई भी व्यक्ति NEFT के जरिए एक लाभार्थी के खाते में अधिकतम 50,000 रुपये ट्रांसफर कर सकता है। वहीं, कैश पे-आउट सुविधा के तहत एक बार में अधिकतम 10,000 रुपये भेजे जा सकेंगे। इस माध्यम से किसी एक लाभार्थी को महीने में अधिकतम 25,000 रुपये तक की राशि दी जा सकेगी।

        स्वच्छ सर्वेक्षण में नवी मुंबई ने मारी बाजी, देश का सबसे साफ शहर बना; इंदौर टॉप-3 से बाहर; देखें पूरी लिस्ट

        बिना बैंक खाते वाले लोगों को भी मिलेगी सुविधा

        नई व्यवस्था के तहत बैंक अपने ग्राहकों को ऐसी सेवाएं उपलब्ध करा सकते हैं, जिनके जरिए उनके खाते से पैसा निकालकर उन लोगों तक पहुंचाया जा सके, जिनका खुद का बैंक खाता नहीं है।

        इसके लिए लाभार्थी ATM, बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (BC) या अन्य अधिकृत भुगतान माध्यमों का इस्तेमाल कर नकद राशि प्राप्त कर सकेंगे। कैश पे-आउट सुविधा में प्रति ट्रांजेक्शन 10,000 रुपये और प्रति लाभार्थी मासिक 25,000 रुपये की सीमा लागू रहेगी।

        बैंकों और एजेंटों के लिए KYC जरूरी

        RBI के निर्देशों के अनुसार, रेमिटिंग बैंकों और बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट को ग्राहकों का पंजीकरण केंद्रीय बैंक के KYC निर्देश, 2025 के तहत करना होगा। इसके लिए ग्राहक का सत्यापित मोबाइल नंबर और स्वयं प्रमाणित आधिकारिक वैध दस्तावेज (OVD) जरूरी होगा।

        इसके अलावा प्रत्येक लेन-देन को एडिशनल फैक्टर ऑफ ऑथेंटिकेशन (AFA) के जरिए सत्यापित करना अनिवार्य होगा।

        CM विष्णुदेव साय आज भोपाल दौरे पर, दोपहर में वृंदावन गार्डन पहुंचेंगे, जानें पूरा शेड्यूल

        संदिग्ध लेन-देन पर रखनी होगी नजर

        RBI ने बैंकों और गैर-बैंक भुगतान ऑपरेटरों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके तहत लेन-देन की संख्या और गति पर नजर रखने के लिए वेलोसिटी चेक लागू करना होगा। साथ ही, ग्राहकों को उनके खातों में प्राप्त होने वाली राशि की जानकारी अलर्ट के माध्यम से देनी होगी।

        यदि किसी खाते या खातों के समूह में अचानक असामान्य रूप से अधिक रकम जमा होती है, तो बैंक को इसकी तत्काल जांच करनी होगी। किसी भी संदिग्ध लेन-देन की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देना भी जरूरी होगा।

        News Desk
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            व्यापार

            Pension Rule: 40% पेंशन मिलेगी एकमुश्त, 15 साल बाद फिर बहाल होगी पूरी पेंशन, सरकार ने दी अहम जानकारी

            11/11/2026
            व्यापार

            हवाई सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! फ्लाइट टिकट के किराये पर सरकार की नजर, मनमानी नहीं कर सकेंगी एयरलाइंस

            11/11/2026
            व्यापार

            ESIC माफी योजना की बढ़ी डेडलाइन, 31 दिसंबर तक कंपनियों और बीमित लोगों को मिलेगा लाभ

            11/11/2026
            व्यापार

            Chhath Business Idea: छठ पर इन 7 चीजों की बढ़ती है डिमांड, 5-10 हजार में शुरू करें अपना कारोबार

            11/11/2026
            व्यापार

            Pensioners Alert: अब घर बैठे मोबाइल से जमा करें जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की झंझट खत्म; जानें पूरा प्रोसेस

            11/11/2026
            व्यापार

            Government Schemes: रिटायरमेंट के बाद हर महीने चाहिए नियमित कमाई? इन 3 सरकारी योजनाओं में करें निवेश

            11/11/2026
            Add A Comment
            Leave A Reply Cancel Reply

            Don't Miss

            बिना खाता खोले गिरे भारत के 3 विकेट, 52 साल के वनडे इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

            By News Desk13/11/20260

            क्रिकेट के मैदान पर कभी-कभी ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं, जिन पर यकीन करना…

            Chhath Puja 2026: छठ महापर्व की शुरुआत आज से, नहाय-खाय के साथ शुरू होंगे चार दिवसीय अनुष्ठान, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

            13/11/2026

            CG Cabinet Meeting: 18 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, अनुपूरक बजट और अहम विधेयकों पर हो सकती है चर्चा

            13/11/2026

            RBI का बड़ा ऐलान: बिना बैंक खाते के भी भेज सकेंगे 50 हजार रुपये, NEFT और कैश पे-आउट के नियम बदले

            13/11/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : [email protected]

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.