Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

स्वच्छ सर्वेक्षण में नवी मुंबई ने मारी बाजी, देश का सबसे साफ शहर बना; इंदौर टॉप-3 से बाहर; देखें पूरी लिस्ट

12/11/2026

धान खरीदी से पहले किसानों में उत्साह, रायपुर में 184 से अधिक किसानों ने ऑनलाइन बुक किया टोकन

12/11/2026

CM विष्णुदेव साय आज भोपाल दौरे पर, दोपहर में वृंदावन गार्डन पहुंचेंगे, जानें पूरा शेड्यूल

12/11/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, November 12
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»छत्तीसगढ़»धान खरीदी से पहले किसानों में उत्साह, रायपुर में 184 से अधिक किसानों ने ऑनलाइन बुक किया टोकन
    छत्तीसगढ़

    धान खरीदी से पहले किसानों में उत्साह, रायपुर में 184 से अधिक किसानों ने ऑनलाइन बुक किया टोकन

    News DeskBy News Desk12/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

      रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा रही है। खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच रायपुर जिले में किसान घर बैठे मोबाइल से ‘तुंहर टोकन’ ऐप के जरिए धान बेचने के लिए ऑनलाइन टोकन बुक कर रहे हैं। टोकन जारी होने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब तक 184 से अधिक किसानों ने 719.40 क्विंटल से ज्यादा धान बेचने के लिए ऑनलाइन टोकन प्राप्त किए हैं। इन किसानों ने जिले के 72 धान उपार्जन केंद्रों के लिए टोकन बुक कराया है।

        CM विष्णुदेव साय आज भोपाल दौरे पर, दोपहर में वृंदावन गार्डन पहुंचेंगे, जानें पूरा शेड्यूल

        मोबाइल से घर बैठे मिल रही टोकन की सुविधा

        राज्य शासन की ‘तुंहर टोकन’ ऐप व्यवस्था से धान विक्रय की प्रक्रिया आसान हो रही है। अब किसानों को टोकन लेने के लिए उपार्जन केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। वे अपने मोबाइल फोन से सुविधानुसार ऑनलाइन टोकन बुक कर सकते हैं। इससे किसानों के समय और आवागमन पर होने वाले खर्च की बचत हो रही है। साथ ही धान खरीदी की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने में भी मदद मिल रही है।

        160 खरीदी केंद्रों में तैयारियां अंतिम चरण में

        खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत रायपुर जिले में धान खरीदी की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले के सभी 160 धान उपार्जन केंद्रों में जरूरी व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। धान विक्रय के दौरान किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित होनी चाहिए।

        जिले में बनाए गए 21 नए धान खरीदी केंद्र

        किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा देने के लिए रायपुर जिले में इस वर्ष 21 नए धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। इससे विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों के किसानों को राहत मिलेगी। अब उन्हें धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे परिवहन में लगने वाला समय और खर्च भी कम होगा।

        नए केंद्रों में धरसींवा विकासखंड के पवनी और परसतराई तथा आरंग विकासखंड के मालीडीह, अकोलीकला, अमेठी, समोदा, बोहरडीह, बनरसी, चरोदा, तोड़गांव और मुनगी शामिल हैं।

        इसी तरह अभनपुर विकासखंड में बकतरा, भरेंगा, हसदा और उमरपोटी में चार नए केंद्र बनाए गए हैं। वहीं तिल्दा विकासखंड के भुरसुदा, भूमिया, तुलसी, मोहगांव, भहड़ा और खपरीडीहखुर्द में छह नए धान खरीदी केंद्र स्थापित किए गए हैं।

        1.39 लाख से अधिक किसानों का पंजीयन

        खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में रायपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए कुल 1 लाख 39 हजार 854 किसानों ने पंजीयन कराया है। इन किसानों का कुल धान रकबा लगभग 1 लाख 29 हजार 121 हेक्टेयर है। जिला प्रशासन द्वारा सभी पंजीकृत किसानों को सुगम और पारदर्शी तरीके से धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

        शादी के 6 महीने बाद मां बनने वाली हैं ढिंचैक पूजा, सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

        15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी

        मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी। रायपुर जिले के 160 उपार्जन केंद्रों में इसके लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। एक ओर ‘तुंहर टोकन’ ऐप के माध्यम से किसान घर बैठे टोकन प्राप्त कर रहे हैं, वहीं 21 नए खरीदी केंद्र शुरू होने से उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। जिला प्रशासन का लक्ष्य धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित, सुगम और पारदर्शी बनाना है।

        News Desk
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            छत्तीसगढ़

            CM विष्णुदेव साय आज भोपाल दौरे पर, दोपहर में वृंदावन गार्डन पहुंचेंगे, जानें पूरा शेड्यूल

            12/11/2026
            छत्तीसगढ़

            CISCE Board Exam 2027: ICSE-ISC की डेटशीट जारी, 15 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं की परीक्षाएं, समय में भी बदलाव

            12/11/2026
            छत्तीसगढ़

            छत्तीसगढ़ में दिवाली पर 4670 परिवारों को मिली पक्के घर की सौगात, साय सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

            11/11/2026
            छत्तीसगढ़

            करम परब में दिखा सीएम साय का अनोखा अंदाज, मांदर की थाप पर नर्तकों संग जमकर थिरके

            11/11/2026
            छत्तीसगढ़

            CG Rajyotsav 2026: अमित शाह ने राज्य अलंकरण पुरस्कारों से किया विभूतियों का सम्मान, साहित्य से लेकर खेल और पत्रकारिता तक की प्रतिभाओं को मिला सम्मान

            11/11/2026
            छत्तीसगढ़

            छत्तीसगढ़ दौरे पर आज रहेंगे अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल; देखें पूरा शेड्यूल

            11/11/2026
            Add A Comment
            Leave A Reply Cancel Reply

            Don't Miss

            स्वच्छ सर्वेक्षण में नवी मुंबई ने मारी बाजी, देश का सबसे साफ शहर बना; इंदौर टॉप-3 से बाहर; देखें पूरी लिस्ट

            By News Desk12/11/20260

            नई दिल्ली। देश के सबसे स्वच्छ शहरों की नई रैंकिंग में महाराष्ट्र की नवी मुंबई…

            धान खरीदी से पहले किसानों में उत्साह, रायपुर में 184 से अधिक किसानों ने ऑनलाइन बुक किया टोकन

            12/11/2026

            CM विष्णुदेव साय आज भोपाल दौरे पर, दोपहर में वृंदावन गार्डन पहुंचेंगे, जानें पूरा शेड्यूल

            12/11/2026

            CISCE Board Exam 2027: ICSE-ISC की डेटशीट जारी, 15 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं की परीक्षाएं, समय में भी बदलाव

            12/11/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : [email protected]

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.