फैशन डेस्क: दिवाली पर हर बार लाल और पीले रंग के पारंपरिक आउटफिट पहनकर बोर हो चुकी हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। इन दिनों पेस्टल शेड्स और सॉफ्ट कलर्स फैशन ट्रेंड में छाए हुए हैं। हाल ही में मशहूर डिजाइनर रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का शानदार फैशन देखने को मिला। किसी ने पर्ल व्हाइट तो किसी ने आइवरी, मेहंदी ग्रीन और पर्शियन ब्लू जैसे खूबसूरत रंगों को चुना। अगर आप भी दिवाली पार्टी में सबसे अलग और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो इन एक्ट्रेसेस के लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
मोहरेंगा में अदाणी फाउंडेशन का मेगा हेल्थ कैंप, 375 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क उपचार और दवाइयाँ
मृणाल ठाकुर का आइवरी साड़ी लुक
मृणाल ठाकुर दिवाली पार्टी में आइवरी शेड की बेहद खूबसूरत साड़ी पहनकर पहुंचीं। उनकी साड़ी पर वेवी पैटर्न के साथ सिल्वर मिरर वर्क किया गया था, जो आउटफिट को आकर्षक बना रहा था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग मिरर वर्क वाला स्लीवलेस ब्लाउज पहना। गले में खूबसूरत नेकपीस, छोटे ईयररिंग्स और मैचिंग पोटली बैग ने उनके लुक को और खास बना दिया। साइड-पार्टेड हेयरस्टाइल में मृणाल का यह अंदाज फेस्टिव पार्टी के लिए परफेक्ट है।
राशा थडानी का पर्शियन ब्लू लहंगा
रवीना टंडन अपनी बेटी राशा थडानी के साथ दिवाली पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान राशा पर्शियन ब्लू कलर के मिरर वर्क वाले लहंगा-चोली में नजर आईं। उनके आउटफिट की लॉन्ग चोली और खूबसूरत मिरर डिटेलिंग काफी आकर्षक थी। वहीं, जूड़े में लगा गजरा उनके लुक में ट्रेडिशनल टच जोड़ रहा था। अगर आप इस बार रेड और येलो से हटकर कुछ रॉयल पहनना चाहती हैं, तो राशा का यह लुक अच्छा विकल्प हो सकता है।
रवीना टंडन का मेहंदी ग्रीन अंदाज
रवीना टंडन ने दिवाली पार्टी के लिए मेहंदी ग्रीन कलर का खूबसूरत सूट चुना। मिरर वर्क और गोटा-पत्ती की डिटेलिंग वाले इस आउटफिट के साथ उन्होंने फर्शी सलवार पहनी थी। छोटे चोकर, माथे पर बिंदी और खुले घुंघराले बालों ने उनके ट्रेडिशनल लुक को और निखार दिया। इस तरह का आउटफिट उन महिलाओं के लिए शानदार विकल्प है, जो दिवाली पर एलिगेंट और पारंपरिक अंदाज चाहती हैं।
शिल्पा शेट्टी की शिमरी ग्रे साड़ी
शिल्पा शेट्टी ने अपने ग्लैमरस अंदाज से पार्टी में खूब ध्यान खींचा। उन्होंने डार्क ग्रे कलर की शिमरी और ग्लिटर वाली साड़ी पहनी थी। स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पतले पल्लू की स्टाइलिश ड्रेपिंग उनके लुक को मॉडर्न टच दे रही थी। खास बात यह रही कि उन्होंने इस आउटफिट के साथ बेहद कम ज्वेलरी कैरी की, जिससे उनका लुक और भी क्लासी नजर आया। अगर आप दिवाली पार्टी में साड़ी के साथ ग्लैमरस लुक चाहती हैं, तो इस स्टाइल को रीक्रिएट कर सकती हैं।
छत्तीसगढ़ में दिवाली पर 4670 परिवारों को मिली पक्के घर की सौगात, साय सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
जेनेलिया डिसूजा का इंडो-वेस्टर्न लुक
अगर आप साड़ी और लहंगे से हटकर कुछ कंफर्टेबल और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं, तो जेनेलिया डिसूजा का इंडो-वेस्टर्न लुक ट्राई कर सकती हैं। ऑफ व्हाइट साटन शर्ट के साथ अफगानी स्टाइल का लूज पैंट और उस पर खूबसूरत जैकेट आपके लुक को अलग पहचान दे सकती है। यह स्टाइल उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो दिवाली पार्टी में ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न फैशन का तड़का लगाना चाहती हैं।


