जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर जैसे बॉलीवुड स्टारकिड्स के करीबी दोस्त और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरहान अवत्रमणि उर्फ ओरी अक्सर अपने अनोखे अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल होते हैं। इस बार ओरी अपने हैलोवीन लुक को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक हैलोवीन पार्टी में वह फिल्म ‘तुम्बाड’ के खौफनाक किरदार ‘हस्तर’ के गेटअप में नजर आए। उनका यह डरावना अंदाज देखकर लोग भी हैरान रह गए।
दूध, खोया, पनीर या मिठाई असली है या नकली? खरीदने से पहले जान लें मिलावट पहचानने के तरीके
‘तुम्बाड’ के हस्तर बने ओरी
हैलोवीन पार्टी में आमतौर पर सितारे वैम्पायर, जॉम्बी और भूतों के अलग-अलग गेटअप में नजर आते हैं। लेकिन ओरी ने इस बार कुछ अलग करने का फैसला किया। उन्होंने बॉलीवुड की चर्चित हॉरर फिल्म ‘तुम्बाड’ के खलनायक हस्तर का रूप धारण किया। उनका यह लुक फिल्म के किरदार से काफी मिलता-जुलता नजर आया। सोशल मीडिया पर ओरी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
लाल शरीर, लंबे नाखून और हाथ में वूडू गुड़िया
हस्तर का लुक पाने के लिए ओरी ने अपने पूरे शरीर को लाल रंग से रंग लिया था। सिर पर ताज, पारंपरिक वेशभूषा और आंखों के नीचे गहरा काला मेकअप उनके लुक को और भी डरावना बना रहा था। इतना ही नहीं, उन्होंने हाथों और पैरों की उंगलियों पर लंबे नाखून भी लगाए हुए थे। उनके मोबाइल कवर पर लगी वूडू गुड़िया ने भी लोगों का ध्यान खींचा। ओरी का यह गेटअप देखकर पहली नजर में उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल था।
पैपराजी के साथ ओरी ने की मस्ती
पार्टी से बाहर निकलते समय पैपराजी ने ओरी से उनके लुक को लेकर मजाकिया अंदाज में बातचीत की। इस दौरान ओरी ने भी अपने चिर-परिचित अंदाज में सवाल किया कि वह मोटे दिख रहे हैं या पतले। इस पर एक पैपराजी ने जवाब दिया, ‘आप मीडियम दिख रहे हैं… मीडियम हॉरर।’ यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।
ESIC माफी योजना की बढ़ी डेडलाइन, 31 दिसंबर तक कंपनियों और बीमित लोगों को मिलेगा लाभ
इसके बाद ओरी ने कैमरे की तरफ देखकर फिल्म ‘तुम्बाड’ का मशहूर डायलॉग भी बोला- ‘सो जाओ, वरना हस्तर आ जाएगा।’ अब उनका यह हैलोवीन लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग उनके अनोखे अंदाज की खूब चर्चा कर रहे हैं।


