त्योहार पर महिलाएं हाथों में मेहंदी लगवाती हैं। करवाचौथ के लिए महिलाएं काफी पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। अगर आप भी मेहंदी लगवाने का प्लान कर रही हैं और सबसे अलग डिजाइन वाली मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस बार लाल नहीं बल्कि सफेद मेहंदी ट्राई करें, जी हां सफेद मेहंदी इन दिनों काफी ट्रेंड में है। सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी और इन्फ्लुएंसर सफेद मेहंदी लगाए दिख जाएंगे। सफेद मेहंदी के एक से एक खूबसूरत डिजाइन आपको मिल जाएंगे। आइये जानते हैं सफेद मेहंदी क्या है और सफेद मेहंदी के डिजाइन कैसे होते हैं?
सफेद मेहंदी क्या है?
हाथों पर लाल मेहंदी के बजाय इस बार आप सफेद मेहंदी लगाएं। दरअसल ये मेहंदी जैसा कोई रंग नहीं बल्कि चिपकाने वाला ग्लू जैसा बॉडी पेंट होता है। जो दिखने में असली मेहंदी जैसा होता है और सफेद रंग का होता है। लाल मेहंदी आपकी त्वचा में रंग भरती है और निशान बनाती है, लेकिन सफेद मेहंदी आपकी स्किन से अलग नहीं दिखती और न ही गहरा रंग छोड़ती है। यह बस आपकी स्किन की ऊपरी परत पर कुछ समय के लिए रहती है।

सफेद मेहंदी कितने समय तक टिकती है?
ये मेहंदी की तरह नहीं होती सिर्फ त्वचा की ऊपरी लेयर पर चिपकती है और साफ हो जाती है। इसलिए यह सिर्फ 2-3 दिन तक ही टिकती है। जबकि प्योर मेहंदी आपके शरीर पर करीब 7-15 दिन तक रहती है। यही वजह है कि सफ़ेद मेहंदी खास मौकों, फ़ोटोशूट और त्योहारों के लिए लोगों का पसंदीदा विकल्प बनती जा रही है।

सफेद मेहंदी का इस्तेमाल कैसे करें?
जहां मेहंदी लगानी है उस हिस्से को साफ करें। मेहंदी लगाने से पहले बोतल या कोन को हिलाएं। अब पेस्ट से अपने शरीर पर पसंदीदा डिजाइन लगाएं। जब गीली मेहंदी आपके हाथों पर सूख जाएगी, तो यह एक टेम्पररी चिपकने वाली लेयर बना देगी। आप डिज़ाइन पर ग्लिटर भी लगा सकते हैं, बस ध्यान रखें कि इसे लगाते समय यह गीला हो। मेहंदी का पेस्ट सूख जाने पर धीरे से ब्रश से ग्लिटर हटा दें। पेस्ट अब आपके शरीर पर नहीं चिपकेगा और एक टिकाऊ वॉटरप्रूफ कोटिंग छोड़ देगा।
सफेद मेहंदी किससे बनती है?
सफ़ेद मेहंदी आपकी स्किन पर लगाने के लिए सेफ है, इसमें PPDs, अमोनिया या दूसरे तरह के केमिकल नहीं होते। लेकिन फिर भी इसका एक पैच टेस्ट करने के बाद ही हाथों या त्वचा पर इस्तेमाल करें।


