Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया

29/09/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री  साय

29/09/2026

न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया दमदार ट्रैक्टर – 3230 टीएक्स, खेती के हर काम के लिए उपयोगी

29/09/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, September 30
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home » आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने परामर्शकों और वितरण भागीदारों की डिजिटल क्षमता बढ़ाने के लिए लॉन्च किया ‘आईसीआईसीआई लाइफ पार्टनर स्टैक 2.0’
    व्यापार

    आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने परामर्शकों और वितरण भागीदारों की डिजिटल क्षमता बढ़ाने के लिए लॉन्च किया ‘आईसीआईसीआई लाइफ पार्टनर स्टैक 2.0’

    news desk2By news desk228/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

      आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने परामर्शकों और वितरण भागीदारों की डिजिटल क्षमता बढ़ाने के लिए लॉन्च किया ‘आईसीआईसीआई लाइफ पार्टनर स्टैक 2.0’

        • एआई-आधारित विभिन्न किस्म के टूल से परामर्शकों (एडवाइज़र) को उत्पाद के संबंध में ग्राहकों की ज़रूरत के अनुरूप जानकारी (कोटेशन) देने में मदद मिलती है
        • भागीदार प्रणाली के साथ बेहतर जुड़ाव से डिजिटल ग्राहक सेवा में मदद मिलती है और उपादकता बढ़ती है
        • डेटाबेस एकीकरण से आवेदन फॉर्म का 70% तक हिस्सा पहले से भरा जा सकता है, जिससे ऑनबोर्डिंग आसान हो जाती है

        Bilaspur, सितम्बर 2026: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने 2026 में अपने पार्टनर स्टैक में नई क्षमताएँ जोड़कर इसका उन्नयन किया है, जिसे ‘आईसीआईसीआई लाइफ पार्टनर स्टैक 2.0’ का नाम दिया गया है। इस स्टैक से एआई-आधारित टूल, भागीदार-प्रणाली के साथ बेहतर जुड़ाव और डिजिटल क्षमताओं के ज़रिये बिक्री, ऑनबोर्डिंग और ग्राहक सेवा के संबंध में कंपनी के परामर्शकों (एडवाइज़र) और वितरण नेटवर्क को सहायता मिलती है।

        कंपनी इस उन्नयन के ज़रिये ग्राहकों की यात्रा आसान बनाना चाहती है। परामर्शक और वितरण भागीदार इसके माध्यम से उचित समाधान ढूँढ सकते हैं, कोटेशन तैयार कर सकते हैं, ग्राहक को शामिल (ऑनबोर्ड) कर सकते हैं और उन्हें डिजिटल तरीके से सेवा प्रदान कर सकते हैं। ईकोट (eQuote) ऐप, एआई आधारित प्रोडक्ट रेकमेंडर के ज़रिए ग्राहक के खंड और जीवन के चरण के आधार पर उपयुक्त उत्पाद सुझाता है। साथ ही, यह एडवाइज़र को अपनी ज़रूरत के अनुरूप कोटेशन बनाने और साझा करने की सुविधा भी देता है। लिवा, एक एआई-आधारित चैटबॉट है, जिससे संवाद में मदद मिलती है। इससे एडवाइज़र के लिए ग्राहकों से बातचीत करते समय उत्पाद की विशेषताओं और कोटेशन हासिल करना आसान हो जाता है।

        आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य वितरण अधिकारी, श्री अमिश बैंकर ने आईसीआईसीआई लाइफ पार्टनर स्टैक 2.0 पर अपनी टिप्पणी में कहा, “हमारे एडवाइज़र और वितरण भागीदार ग्राहक को जीवन बीमा समाधान समझने और बीमा लेने में उल्लेखनीय सहायता प्रदान करते हैं। आईसीआईसीआई लाइफ पार्टनर स्टैक 2.0 उन्हें डिजिटल और एआई-आधारित टूल प्रदान करता है, जिससे रोज़मर्रा के काम आसान होते हैं और ग्राहकों के लिए आसानी होती है- उचित उत्पाद ढूँढने तथा कोटेशन बनाने से लेकर ऑनबोर्डिंग और सर्विसिंग तक। इन क्षमताओं को भागीदार प्रणाली के साथ जोड़कर, हम प्रक्रिया को तेज़ और आसान बना रहे हैं, ताकि हमारे भागीदार ग्राहक की ज़रूरतों को समझने और उन्हें पूरा करने पर ध्यान केंद्रित कर सकें।”

        पार्टनर स्टैक 2.0, भागीदार प्रणाली के साथ बेहतर इंटीग्रेशन की सुविधा भी प्रदान करता है। भागीदार सीआरएम प्लेटफॉर्म के साथ इसके जुड़ाव (इंटीग्रेशन) से बेहतर ताल-मेल और ग्राहक के सफर को प्रबंधित करने में मदद मिलती है। एपीआई इंटीग्रेशन के ज़रिए, भागीदार अपने प्लेटफॉर्म से ग्राहक सेवा निवेदन (रिक्वेस्ट) भेज सकते हैं। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, इन रिक्वेस्ट पर पहल करती है और स्टेटस अपडेट को डिजिटल स्वरूप में साझा किया जाता है। समूह भागीदार भी एपीआई सेवाओं के ज़रिए सदस्य का विवरण भेज सकते हैं, दावा पेश कर सकते हैं और सेवा से जुड़ी ज़रूरतें बता सकते हैं।

        नए बनाए गए रिटेल और ग्रुप भागीदार पोर्टल से भागीदार को ग्राहक की जानकारी, रिपोर्ट, भुगतान की जानकारी और अन्य सेवाओं तक पहुँच मिलती है। ऑनबोर्डिंग आसान बनाने के लिए, पार्टनर स्टैक को कई राष्ट्रीय डेटाबेस के साथ जोड़ा गया है, जिनमें आधार के लिए यूआईडीएआई, सीकेवाईसी के लिए सीईआरएसएआई, आईडीवी के लिए वाहन, जीएसटीएन, ईपीएफओ, सीएएस और पर्फियोस शामिल हैं। इन इंटीग्रेशन से आवेदन (एप्लीकेशन) फॉर्म का 70% हिस्सा पहले से भरा जा सकता है, जिससे केवाईसी और आय से जुड़े दस्तावेज इकट्ठा करने और अपलोड करने की ज़रूरत कम हो जाती है।

        इस प्लेटफॉर्म से ग्राहकों को प्रीमियम भुगतान से जुड़े विभिन्न विकल्प मिलते हैं, जिनमें एएसबीए और व्हाट्सऐप आधारित भुगतान शामिल हैं। इसके अलावा, एआई-आधारित जारी करने से पहले (प्री-इश्यूएंस) किए जाने वाले वीडियो सत्यापन (वेरिफिकेशन) से जोखिम और धोखाधड़ी की जाँच प्रक्रिया मज़बूत होती है, जिससे अंडरराइटिंग में मदद मिलती है।

        news desk2
        news desk2
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            व्यापार

            डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया

            29/09/2026
            छत्तीसगढ़

            न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया दमदार ट्रैक्टर – 3230 टीएक्स, खेती के हर काम के लिए उपयोगी

            29/09/2026
            व्यापार

            एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया

            24/09/2026
            व्यापार

            सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

            20/09/2026
            व्यापार

            एनएसई आईपीओ से निवेशकों को मिलेगा निवेश का नया मौका

            13/09/2026
            व्यापार

            अदाणी फाउंडेशन ने शुरू किया मेगा हेल्थ कैंप अभियान: ग्रामीणों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श, पहले शिविर में 450 से अधिक लोगों ने कराया इलाज

            09/09/2026
            Add A Comment
            Leave A Reply Cancel Reply

            Top Posts

            मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

            10/09/20264 Views

            जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

            10/09/20264 Views

            विकास की नई रफ्तार से बदल रहा छत्तीसगढ़, अधोसंरचना को मिल रही मजबूती :  साव

            18/09/20262 Views

            निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

            09/09/20262 Views
            Don't Miss

            डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया

            By news desk229/09/20260

            बिलासपुर ब्रांड के 125 वर्षों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पुनर्निर्माण, जिसमें अतिरिक्त स्कॉच…

            प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री  साय

            29/09/2026

            न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया दमदार ट्रैक्टर – 3230 टीएक्स, खेती के हर काम के लिए उपयोगी

            29/09/2026

            राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में राजकुमार कॉलेज (RKC) के खिलाड़ियों का परचम

            28/09/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : localnews11live@gmail.com

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            Post Calendar
            September 2026
            MTWTFSS
             123456
            78910111213
            14151617181920
            21222324252627
            282930 
            « Aug    
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.