नई दिल्ली । वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव एम. नागराजू ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (पीएसबी) अस्तित्व और स्थिरता के दौर से आगे बढ़ चुके हैं और अब ‘विकसित भारत 2047’ की यात्रा में वृद्धि, नवाचार और नेतृत्व की बड़ी भूमिका निभाने को तैयार हैं।
वित्तीय सेवा सचिव नागराजू ने शनिवार को गुरुग्राम में दो दिवसीय पीएसबी मंथन 2025 कार्यक्रम के समापन पर यह बात कही। नागराजू ने पीएसबी मंथन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से वैश्विक स्तर पर मुकाबला करने की आकांक्षा रखने को कहा। उन्होंने अपने संबोधन में शासन और परिचालन लचीलेपन को मजबूत करने तथा पारंपरिक और उभरते उद्योगों में अपनी भूमिका बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया।
वित्त मंत्रालय ने जारी बयान में बताया कि वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) द्वारा आयोजित ‘पीएसबी मंथन 2025’ का विषय, विकसित भारत के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकिंग की पुनर्कल्पना था। इस कार्यक्रम में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी, नियामक, उद्योग विशेषज्ञ, शिक्षाविद, प्रौद्योगिकीविद् और बैंकिंग व्यवसायी शामिल हुए। कार्यक्रम में ग्राहक अनुभव, शासन, नवाचार, ऋण वृद्धि, जोखिम प्रबंधन और प्रौद्योगिकी आधुनिकीकरण पर चर्चा हुई।
मंत्रालय के मुताबिक प्रख्यात वक्ताओं में भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे; देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन; सेबी के पूर्व अध्यक्ष एम. दामोदरन, आईआरडीएआई के पूर्व अध्यक्ष देबाशीष पांडा, आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर, आर गांधी, एनएस विश्वनाथन और एमके जैन तथा एसबीआई के पूर्व अध्यक्ष रजनीश कुमार और दिनेश कुमार खारा तथा वित्तीय क्षेत्र, उद्योग, शिक्षा और प्रौद्योगिकी के कई अन्य प्रतिष्ठित नेता शामिल थे।


Your blog always leaves me feeling uplifted and inspired Thank you for consistently delivering high-quality content
Keep up the superb work, I read few content on this site and I believe that your site is really interesting and has got lots of great info .
What’s up? Just spent some time on 49jiliph.top. Gotta say, it’s got some good vibes. Found a few things that caught my eye. Give it a spin and see what you think. 49jiliph
Alright, so I checked out 7ganacasino and it’s not bad at all. Decent variety of games and a pretty user-friendly interface. Give it a shot if you’re feeling lucky. For real, give it a shot. 7ganacasino
E aí galera! 123br is pretty cool. Easy to navigate and has some interesting content. If you’re looking for something new, give it a look. Worth a try, for sure. 123br
K99onlinegame time! Excited to see what this is all about. Hopefully some good times and maybe even a win. Check it out here: k99onlinegame
Hey, dipped my toes into m8win55. Interface is pretty chill and games are decent. Worth a shot if you’re looking for something new. Give it a go: m8win55
Grabbed the x7777appdownload app. Easy to install, and actually a decent selection of games. Might just be my new go-to app and all. Download is right here: x7777appdownload
Chương trình “Slot of the Week” tại nạp đầu 888SLOT mang đến RTP tăng 2% và hoàn cược 5% – chơi đúng thời điểm, lời to! TONY03-25