Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

मोहरेंगा में अदाणी फाउंडेशन का मेगा हेल्थ कैंप, 375 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क उपचार और दवाइयाँ

06/11/2026

भारत का बड़ा अंतरिक्ष मिशन! 2030 तक स्पेस को मलबा मुक्त बनाने की तैयारी, ISRO ने स्टार्टअप से मिलाया हाथ

06/11/2026

छत्तीसगढ़ में दिवाली पर 4670 परिवारों को मिली पक्के घर की सौगात, साय सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

06/11/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, November 7
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»छत्तीसगढ़»‘गुरु वंदन’ ग्रैंड फिनाले में 30 प्रस्तुतियों ने बांधा समां, नन्हे कलाकारों से लेकर शिक्षकों तक ने दिखाया हुनर
    छत्तीसगढ़

    ‘गुरु वंदन’ ग्रैंड फिनाले में 30 प्रस्तुतियों ने बांधा समां, नन्हे कलाकारों से लेकर शिक्षकों तक ने दिखाया हुनर

    news desk2By news desk204/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

          जिला कलेक्टर ने प्रतिभाओं को प्रमाणपत्र प्रदत्त कर सम्मानित कर किया उत्साहवर्धन

          नागरिकों से की अपील – तिरंगा शक्ति फेस्ट के आयोजनों में आकर कलाकारों का करें उत्साहवर्धन

          रायपुर – शहीद स्मारक भवन, जयस्तंभ चौक। मंच सजा था… रोशनी जगमगा रही थी… और जैसे ही सुरों ने आकार लिया, पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। सितंबर माह को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को समर्पित करते हुए आयोजित ‘गुरु वंदन’ तिरंगा फेस्ट फेस्टिवल के ग्रैंड फिनाले में कला, संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा और देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

          प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर एवं जिला प्रशासन रायपुर के मार्गदर्शन में अभिनव प्रयास के अंतर्गत आयोजित विशेष कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत, कथक, भरतनाट्यम, नृत्य, गीत, देशभक्ति गीत एवं वर्चुअल एयर प्रोग्राम सहित करीब 30 प्रस्तुतियां मंच पर प्रस्तुत की गईं। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया।

          कार्यक्रम में डॉ. गौरव कुमार सिंह, कलेक्टर रायपुर; श्री संबित मिश्रा, आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर; श्री युगल किशोर उर्वशा, आयुक्त , नगर पालिक निगम बिरगांव; श्री नवीन ठाकुर, अपर कलेक्टर; श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, अपर कलेक्टर; तथा श्री अमर गिदवानी, अध्यक्ष, संस्कृति विभाग , रायपुर नगर पालिक निगम सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण की मंच पर उपस्थिति रही ।

          रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने मंच पर तिरंगा शक्ति फेस्ट के आयोजन में अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले नन्हे, युवा, अनुभवी कलाकारों सहित कला केन्द्र रायपुर, नगर निगम रायपुर और स्कूल शिक्षा विभाग के सफल कार्यक्रम प्रबंधन में योगदान देने वाले शिक्षक- शिक्षिकाओं, अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रमाणपत्र प्रदत्त कर उन्हें सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया.
          जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने सभी नागरिकों से विनम्र अपील की कि वे तिरंगा शक्ति फेस्ट के आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में आकर कला प्रतिभा का मंच पर प्रदर्शन करने वाले सभी कलाकारों का उत्साहवर्धन करें. उत्साहवर्धन किये जाने से कलाकारों का मनोबल बढ़ता है और उनकी कला प्रतिभा में और अधिक निखार आता है.
          नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने रायपुर जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में किये जा रहे तिरंगा शक्ति फेस्ट आयोजन को सराहा और कला प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सफलता हेतु हार्दिक शुभकामनायें दीं
          नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने तिरंगा शक्ति फेस्ट के सफल आयोजन हेतु आयोजकों को सराहा और आगामी प्रस्तावित आयोजनों हेतु सफलता के लिए अपनी अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें मंच पर दीं.

          पांच साल के नन्हे कलाकारों ने भी संभाला मंच

          इस आयोजन की सबसे खास तस्वीर तब देखने को मिली, जब करीब पांच वर्ष के नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने मंच पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। छोटे-छोटे कदमों और बड़े आत्मविश्वास के साथ बच्चों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

          प्रतियोगिता में दो आयु वर्ग रखे गए थे—5 से 15 वर्ष तथा 15 से 70 वर्ष। इस आयु सीमा ने कार्यक्रम को खास बना दिया। एक ही मंच पर बच्चों की मासूम प्रतिभा और वरिष्ठ प्रतिभागियों के अनुभव का सुंदर संगम देखने को मिला।

          जब गुरु और शिष्य एक साथ मंच पर आए

          सितंबर माह की थीम ‘गुरु वंदन’ होने के कारण शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की भागीदारी ने कार्यक्रम को और विशेष बना दिया। शिक्षकों ने भी मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

          शिक्षकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मंच पर शिक्षक जब कलाकार बने और विद्यार्थियों के साथ कला की प्रस्तुति दी, तो गुरु-शिष्य परंपरा का भाव जीवंत हो उठा।

          हर महीने बदलेगा तिरंगा फेस्ट का अंदाज

          कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कहां तिरंगा फेस्ट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि हर महीने इसका विषय बदलेगा और समाज के अलग-अलग वर्गों तथा महापुरुषों को केंद्र में रखकर कार्यक्रम आयोजित होंगे।

          रायपुर जिला *कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के अनुसार, आने वाले महीनों में महापुरुषों की जयंतियों एवं महत्वपूर्ण अवसरों को ध्यान में रखते हुए तिरंगा फेस्ट की थीम निर्धारित की जाएगी

          अब ‘अंत्योदय’ को मिलेगा मंच

          अब आयोजन एकात्म मानववाद सिद्धांत के प्रणेता पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती दिनांक 25 सितम्बर के अवसर पर उनकी स्मृति में ‘अंत्योदय दिवस’ की भावना को आयोजन समर्पित रहेगा। इसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सम्मान की पहुंच सुनिश्चित करने की सोच को मंच देना होगा।

          इस अवसर पर स्वच्छता दीदी, पिंक दीदी, सफाई दीदी सहित समाज के जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों को विशेष रूप से मंच प्रदान किया जाएगा।

          रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर महिलाओं का मंच

          आगामी आयोजन में दिनांक 19 नवम्बर को रानी लक्ष्मीबाई की जयन्ती के अवसर को केंद्र में रखते हुए तिरंगा शक्ति फेस्ट का मंच महिलाओं के नाम रहेगा। इसमें केवल महिला प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया जाएगा।

          स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवाओं की बारी

          स्वामी विवेकानंद जयंती दिनांक 12 जनवरी के अवसर पर आयोजित होने वाले तिरंगा फेस्ट में 15 वर्ष से 29 वर्ष के युवा मुख्य भूमिका में रहेंगे। युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा, विचार और रचनात्मकता को मंच देने की दिशा में यह विशेष आयोजन होगा।

          दिसंबर में कविता का महासंगम

          दिसंबर माह का तिरंगा फेस्ट पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात कवि अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित रहेगा। इस अवसर पर अटलजी की जयन्ती सुशासन दिवस दिनांक 25 दिसम्बर को भव्य ग्रैंड कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें कविता, साहित्य और राष्ट्रभावना का संगम देखने को मिलेगा।

          चार संस्थाएं, एक मंच, एक उद्देश्य

          तिरंगा शक्ति फेस्ट का आयोजन जिला प्रशासन रायपुर, नगर पालिक निगम रायपुर, कला केंद्र एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है।

          इसका उद्देश्य रायपुर में कला, संस्कृति, साहित्य, देशभक्ति और सामाजिक सरोकारों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है।

          ‘गुरु वंदन’ ग्रैंड फिनाले ने इस पहल को एक नई पहचान दी है। कथक की थाप, भरतनाट्यम की मुद्राएं, गीतों की मधुरता, देशभक्ति के जोश और बच्चों की मासूम प्रस्तुतियों ने साबित कर दिया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।

          तिरंगा फेस्ट अब सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हर महीने बदलती थीम के साथ समाज के अलग-अलग वर्गों को सम्मान और प्रतिभाओं को मंच देने वाला रायपुर का एक अनूठा सांस्कृतिक अभियान बनता जा रहा है।

          जयस्तंभ चौक के समीप स्थित शहीद स्मारक भवन में आयोजित तिरंगा फेस्ट के ‘गुरु वंदन’ ग्रैंड फिनाले में प्रस्तुति देते प्रतिभागी कार्यक्रम में नन्हे कलाकारों से लेकर शिक्षकों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

          news desk2
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              छत्तीसगढ़

              मोहरेंगा में अदाणी फाउंडेशन का मेगा हेल्थ कैंप, 375 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क उपचार और दवाइयाँ

              06/11/2026
              छत्तीसगढ़

              छत्तीसगढ़ में दिवाली पर 4670 परिवारों को मिली पक्के घर की सौगात, साय सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

              06/11/2026
              छत्तीसगढ़

              करम परब में दिखा सीएम साय का अनोखा अंदाज, मांदर की थाप पर नर्तकों संग जमकर थिरके

              05/11/2026
              छत्तीसगढ़

              CG Rajyotsav 2026: अमित शाह ने राज्य अलंकरण पुरस्कारों से किया विभूतियों का सम्मान, साहित्य से लेकर खेल और पत्रकारिता तक की प्रतिभाओं को मिला सम्मान

              04/11/2026
              छत्तीसगढ़

              छत्तीसगढ़ दौरे पर आज रहेंगे अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल; देखें पूरा शेड्यूल

              03/11/2026
              खेल

              छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में बजा डंका, X पर टॉप-5 ट्रेंडिंग में बनाई जगह

              02/11/2026
              Add A Comment
              Leave A Reply Cancel Reply

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              दिवाली पार्टी में दिखना है सबसे ग्लैमरस, तो प्रियंका से आलिया तक के ये Indo-Western लुक्स करें ट्राई

              02/11/20263 Views

              भारत पर्व में छाया छत्तीसगढ़ का हुनर, बांस शिल्प और कोसा साड़ियों के मुरीद हुए PM मोदी

              31/10/20263 Views
              Don't Miss

              मोहरेंगा में अदाणी फाउंडेशन का मेगा हेल्थ कैंप, 375 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क उपचार और दवाइयाँ

              By News Desk06/11/20260

              तिल्दा खरोरा, 2026: ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों से इलाज और सही स्वास्थ्य सलाह मिलना…

              भारत का बड़ा अंतरिक्ष मिशन! 2030 तक स्पेस को मलबा मुक्त बनाने की तैयारी, ISRO ने स्टार्टअप से मिलाया हाथ

              06/11/2026

              छत्तीसगढ़ में दिवाली पर 4670 परिवारों को मिली पक्के घर की सौगात, साय सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

              06/11/2026

              Dhanteras 2026: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, माता लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज!

              06/11/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : [email protected]

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              November 2026
              MTWTFSS
               1
              2345678
              9101112131415
              16171819202122
              23242526272829
              30 
              « Oct    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.