Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

Dhanteras 2026: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, माता लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज!

06/11/2026

करम परब में दिखा सीएम साय का अनोखा अंदाज, मांदर की थाप पर नर्तकों संग जमकर थिरके

05/11/2026

Pension Rule: 40% पेंशन मिलेगी एकमुश्त, 15 साल बाद फिर बहाल होगी पूरी पेंशन, सरकार ने दी अहम जानकारी

05/11/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 6
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»अन्य»व्यापार»एलआईसी का शेयर करीब 8 प्रतिशत फिसला, सरकार ओएफएस के जरिए 6.5 प्रतिशत हिस्सेदारी की कर रही बिक्री
    व्यापार

    एलआईसी का शेयर करीब 8 प्रतिशत फिसला, सरकार ओएफएस के जरिए 6.5 प्रतिशत हिस्सेदारी की कर रही बिक्री

    news desk2By news desk204/08/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

          नई दिल्ली, । लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) के शेयर मंगलवार को करीब 8 प्रतिशत फिसल गए। इसकी वजह सरकार की ओर से ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए हिस्सेदारी की बिक्री करना है।

          नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर एलआईसी का शेयर दोपहर 12 बजे 7.54 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 396 रुपए पर कारोबार कर रहा था। इसका इंट्राडे हाई 402.40 रुपए और लो 390.50 रुपए था।

          यह गिरावट सरकार की उस घोषणा के बाद आई है, जिसमें एलआईसी की पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल का 2.5 प्रतिशत बेस ऑफर और अतिरिक्त 4 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए ग्रीनशू ऑप्शन वाला ओएफएस लाने का ऐलान किया गया था।

          अगर ग्रीनशू ऑप्शन का पूरा इस्तेमाल किया जाता है, तो सरकार एलआईसी की 6.5 प्रतिशत तक इक्विटी बेचकर 31,000 करोड़ रुपए तक जुटा सकती है।

          निवेशकों के सेंटीमेंट पर ओएफएस में निर्धारित 382 रुपए प्रति शेयर वाले फ्लोर प्राइस का भी असर पड़ा, जो सोमवार को एलआईसी के क्लोजिंग प्राइस से लगभग 11 प्रतिशत कम है।

          मंगलवार को ट्रेडिंग के दौरान डिस्काउंटेड फ्लोर प्राइस और मार्केट में शेयरों की बड़ी सप्लाई आने की चिंताओं की वजह से स्टॉक पर दबाव बना रहा।

          ओएफएस मंगलवार को नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए खुला और बुधवार को रिटेल निवेशकों के लिए खुलेगा।

          हालांकि, यह हिस्सेदारी बेचना एलआईसी की पब्लिक शेयरहोल्डिंग बढ़ाने और सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) के मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियमों का पालन करने की दिशा में भी एक अहम कदम है।

          अभी सरकार के पास एलआईसी की 96.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास सिर्फ 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है। अगर बेस इश्यू और ग्रीनशू ऑप्शन के तहत ऑफर किए गए सभी 6.5 प्रतिशत शेयर बिक जाते हैं, तो सरकार की हिस्सेदारी घटकर 90 प्रतिशत रह जाएगी।

          मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग की शर्तों के तहत, सेबी ने एलआईसी को सरकार की हिस्सेदारी घटाकर 90 प्रतिशत करने के लिए मई 2027 तक का समय दिया है।

          news desk2
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              व्यापार

              Pension Rule: 40% पेंशन मिलेगी एकमुश्त, 15 साल बाद फिर बहाल होगी पूरी पेंशन, सरकार ने दी अहम जानकारी

              05/11/2026
              व्यापार

              हवाई सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! फ्लाइट टिकट के किराये पर सरकार की नजर, मनमानी नहीं कर सकेंगी एयरलाइंस

              03/11/2026
              व्यापार

              ESIC माफी योजना की बढ़ी डेडलाइन, 31 दिसंबर तक कंपनियों और बीमित लोगों को मिलेगा लाभ

              30/10/2026
              व्यापार

              Government Schemes: रिटायरमेंट के बाद हर महीने चाहिए नियमित कमाई? इन 3 सरकारी योजनाओं में करें निवेश

              27/10/2026
              व्यापार

              Diwali Business Ideas: दिवाली पर रॉकेट की रफ्तार से बढ़ेगी कमाई! महज ₹10,000 में शुरू करें ये बिजनेस

              25/10/2026
              व्यापार

              Jeevan Pramaan 2026: अब बैंक की लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति, घर बैठे जमा होगा जीवन प्रमाण पत्र; जानें तरीका

              21/10/2026
              Add A Comment
              Leave A Reply Cancel Reply

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              दिवाली पार्टी में दिखना है सबसे ग्लैमरस, तो प्रियंका से आलिया तक के ये Indo-Western लुक्स करें ट्राई

              02/11/20263 Views

              भारत पर्व में छाया छत्तीसगढ़ का हुनर, बांस शिल्प और कोसा साड़ियों के मुरीद हुए PM मोदी

              31/10/20263 Views
              Don't Miss

              Dhanteras 2026: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, माता लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज!

              By News Desk06/11/20260

              धर्म डेस्क : धनतेरस का पर्व आज 6 नवंबर को मनाया जा रहा है। इसी दिन…

              करम परब में दिखा सीएम साय का अनोखा अंदाज, मांदर की थाप पर नर्तकों संग जमकर थिरके

              05/11/2026

              Pension Rule: 40% पेंशन मिलेगी एकमुश्त, 15 साल बाद फिर बहाल होगी पूरी पेंशन, सरकार ने दी अहम जानकारी

              05/11/2026

              बिना बिजली की झालर के भी जगमगाएगा घर, दिवाली पर आजमाएं सजावट के ये 7 आसान तरीके

              05/11/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : [email protected]

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              November 2026
              MTWTFSS
               1
              2345678
              9101112131415
              16171819202122
              23242526272829
              30 
              « Oct    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.