Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

Pension Rule: 40% पेंशन मिलेगी एकमुश्त, 15 साल बाद फिर बहाल होगी पूरी पेंशन, सरकार ने दी अहम जानकारी

05/11/2026

बिना बिजली की झालर के भी जगमगाएगा घर, दिवाली पर आजमाएं सजावट के ये 7 आसान तरीके

05/11/2026

IND vs NZ 1st ODI: हिटमैन का जलवा बरकरार! रोहित शर्मा ने अपनी फुर्ती से डेरिल मिचेल को भेजा पवेलियन, देखें VIDEO

04/11/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, November 5
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»अन्य»मनोरंजन»Dhurandhar 2: बदल गया रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का गणित, जानें कितनी रही कमाई
    मनोरंजन

    Dhurandhar 2: बदल गया रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का गणित, जानें कितनी रही कमाई

    news desk2By news desk214/04/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

        आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और पहले ही दिन फिल्म ने 102 करोड़ की कमाई करके सबको चौंका दिया था। फिल्म को रिलीज हुए 26 दिन हो गए हैं और अब भी बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ ही राज कर रही है। धुरंधर 2 की रिलीज के बाद कई नई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन इस स्पाई-थ्रिलर के आगे सभी फीकी रहीं। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म दुनियाभर में 1700 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है और भारत में 1100 करोड़ के नजदीक है। मगर अब फिल्म की कमाई में गिरावट आने लगी है। इस सोमवार को रणवीर सिंह की फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित ये स्पाई थ्रिलर चौथे रविवार तक डबल डिजिट में कमाई कर रही थी, लेकिन पांचवा सोमवार आते ही गणित पूरी तरह बदल गया। तो चलिए जानते हैं पांचवे सोमवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की।धुरंधर 2: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 26

          आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधरः द रिवेंज’ 19 मार्च को रिलीज होने के बाद से लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। भारत में 1000 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनकर ये पहले ही इतिहास रच चुकी है और अब इसकी नजर नंबर 1 की कुर्सी पर है। मगर अब फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आ चुकी है। पांचवे सोमवार को धुरंधर 2 की कमाई सिंगल डिजिट में आ पहुंची। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, पांचवे सोमवार को धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 3.80 करोड़ का ही कलेक्शन किया है।

          चौथे शनिवार और रविवार का कलेक्शन

          चौथे शनिवार और रविवार को ‘धुरंधरः द रिवेंज’ ने डबल डिजिट में कमाई की। शनिवार को जहां इस स्पाई थ्रिलर ने 13.50 करोड़ का कलेक्शन किया तो वहीं रविवार को 14.75 करोड़ कमाए। जिससे पता चलता है कि रिलीज के इतने दिनों बाद भी दर्शकों में इसका क्रेज बना हुआ है। वहीं 26वें दिन की कमाई मिलाने के बाद  अब तक धुरंधर 2 भारत में 1088 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है, यानी ये फिल्म 1100 करोड़ क्लब में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं इसके ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1301.97 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

          धुरंधर 2 के बारे में

          ‘धुरंधरः द रिवेंज’ की बात करें तो ये एक स्पाई थ्रिलर है और 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ का दूसरा भाग है। इस स्पाई-थ्रिलर के निर्देशक आदित्य धर हैं, जिन्होंने ‘उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक’ से भी सिनेमाघरों में बवाल काटा था। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं।  फिल्म में रणवीर ने एक इंडियन स्पाई की भूमिका निभाई है, जो पाकिस्तान के लियारी में घुसता है। फिल्म के पहले भाग को भी दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और बॉक्स ऑफिस पर इसने काफी शानदार कमाई की थी। अब फिल्म का दूसरा भाग लगातार 26 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहा है।

          news desk2
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              मनोरंजन

              Aishwarya Rai के बारे में ये 6 बातें शायद ही जानते होंगे आप, पहली फिल्म से जुड़ा किस्सा है बेहद दिलचस्प

              03/11/2026
              मनोरंजन

              MP News: अब बिना पैसे दिए मिलेगी जमीन-मकान की पक्की रजिस्ट्री, CM मोहन यादव ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

              02/11/2026
              मनोरंजन

              जाह्नवी-खुशी के BFF ओरी का डरावना अवतार, हैलोवीन पार्टी में ‘हस्तर’ बनकर पहुंचे, हाथ में दिखी वूडू गुड़िया

              31/10/2026
              मनोरंजन

              परिवार के साथ समय बिताना सबसे खास… दीपिका पादुकोण दो बेटियों संग मनाएंगी दिवाली

              28/10/2026
              मनोरंजन

              Shilpa Rao Controversy: परफॉर्मेंस के बीच बंद किया माइक, फिर स्टेज की लाइटें भी हुईं बंद; आयोजकों पर भड़के लोग

              26/10/2026
              मनोरंजन

              रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए कराया था हीलिंग सेशन, आश्रम जाने को भी तैयार थे एक्टर: स्मिता जयकर का खुलासा

              24/10/2026
              Add A Comment

              Comments are closed.

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              दिवाली पार्टी में दिखना है सबसे ग्लैमरस, तो प्रियंका से आलिया तक के ये Indo-Western लुक्स करें ट्राई

              02/11/20263 Views

              भारत पर्व में छाया छत्तीसगढ़ का हुनर, बांस शिल्प और कोसा साड़ियों के मुरीद हुए PM मोदी

              31/10/20263 Views
              Don't Miss

              Pension Rule: 40% पेंशन मिलेगी एकमुश्त, 15 साल बाद फिर बहाल होगी पूरी पेंशन, सरकार ने दी अहम जानकारी

              By News Desk05/11/20260

              नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए पेंशन कम्यूटेशन को लेकर अहम जानकारी…

              बिना बिजली की झालर के भी जगमगाएगा घर, दिवाली पर आजमाएं सजावट के ये 7 आसान तरीके

              05/11/2026

              IND vs NZ 1st ODI: हिटमैन का जलवा बरकरार! रोहित शर्मा ने अपनी फुर्ती से डेरिल मिचेल को भेजा पवेलियन, देखें VIDEO

              04/11/2026

              CG Rajyotsav 2026: अमित शाह ने राज्य अलंकरण पुरस्कारों से किया विभूतियों का सम्मान, साहित्य से लेकर खेल और पत्रकारिता तक की प्रतिभाओं को मिला सम्मान

              04/11/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : [email protected]

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              November 2026
              MTWTFSS
               1
              2345678
              9101112131415
              16171819202122
              23242526272829
              30 
              « Oct    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.