रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:10 बजे दुर्ग के सेक्टर-2 स्थित दुर्गा मैदान, शंकर नगर में आयोजित अंबेडकर जयंती एवं समरसता मोज कार्यक्रम में शामिल होंगे इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे, जहां कलेक्टरेट चौक में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री कलेक्टरेट चौक से सीधे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।
Friday, November 6
Related Posts
Add A Comment

