Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ बने विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले विकेटकीपर

23/11/2026

भोपाल को मिली 1000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर की सौगात, CM मोहन यादव ने किया लोकार्पण

23/11/2026

MLA अनुज शर्मा की 144 गांवों में जनसंवाद यात्रा शुरू, CM साय ने दिखाई हरी झंडी

23/11/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, November 23
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»छत्तीसगढ़»CG News: साय सरकार का गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा, अब ₹425 प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी
    छत्तीसगढ़

    CG News: साय सरकार का गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा, अब ₹425 प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी

    News DeskBy News Desk10/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

      रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य के शक्कर कारखानों में अब गन्ने की खरीदी ₹425 प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। खास बात यह है कि पेराई सत्र 2025-26 में खरीदे गए गन्ने का भुगतान भी बढ़ी हुई दर के अनुसार किया जाएगा। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के गन्ना किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा।

        मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल में संगठन मंत्री मनीष शर्मा, महामंत्री नवीन शेष सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और सदस्य शामिल थे। बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

        Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू, घटस्थापना और दुर्गा पूजा के लिए A to Z सामग्री की पूरी लिस्ट यहां देखें

        किसानों के हित में मुख्यमंत्री ने लिया निर्णय

        मुलाकात के दौरान गन्ना उत्पादक किसानों से जुड़े विषय प्रमुखता से उठाए गए। किसानों की मांगों और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री साय ने तत्काल पहल की और शक्कर कारखानों में गन्ने की खरीदी ₹425 प्रति क्विंटल की दर से करने का निर्णय लिया। साथ ही, पेराई सत्र 2025-26 में पहले खरीदे गए गन्ने का भुगतान भी इसी बढ़ी हुई दर पर करने का फैसला किया गया।

        किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता

        मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अन्नदाताओं की खुशहाली ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की नींव है। किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिले, खेती लाभकारी बने और किसान परिवार आर्थिक रूप से मजबूत हों, इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

        उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि लागत कम करने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। छत्तीसगढ़ सरकार भी किसान हितों को अपनी नीतियों और निर्णयों में प्राथमिकता दे रही है।

        ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर

        मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण विकास में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जब खेती-किसानी मजबूत होगी, तब गांवों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और इससे पूरे छत्तीसगढ़ की समृद्धि को गति मिलेगी। सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और कृषि को सम्मानजनक एवं लाभकारी आजीविका का माध्यम बनाना है।

        छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 22-23 अक्टूबर को रायपुर और जगदलपुर में कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

        भारतीय किसान संघ ने जताया आभार

        गन्ना खरीदी की दर ₹425 प्रति क्विंटल निर्धारित करने के निर्णय पर भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस फैसले से प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा और उन्हें अपनी मेहनत का बेहतर प्रतिफल प्राप्त होगा।

        News Desk
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            छत्तीसगढ़

            MLA अनुज शर्मा की 144 गांवों में जनसंवाद यात्रा शुरू, CM साय ने दिखाई हरी झंडी

            23/11/2026
            छत्तीसगढ़

            छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत: बारिश से छूटी धान खरीदी की तारीख पर मिलेगा नया टोकन, जानें नियम

            23/11/2026
            छत्तीसगढ़

            BJP OBC मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित, छत्तीसगढ़ के ललित गंगराकार बने राष्ट्रीय महामंत्री, देखें पूरी लिस्ट

            22/11/2026
            छत्तीसगढ़

            CM विष्णुदेव साय का आज रायपुर-जशपुर दौरा, सेवा संवाद यात्रा और कीर्तन महोत्सव में होंगे शामिल

            22/11/2026
            छत्तीसगढ़

            छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी सौगात! अब मार्कफेड करेगा 3 लघु धान्य फसलों की खरीदी, जानें रेट और पंजीयन की तारीख

            22/11/2026
            छत्तीसगढ़

            रायपुर-मुंबई फ्लाइट में सोनू निगम का सरप्राइज, यात्रियों की फरमाइश पर गाए ‘कल हो न हो’ और ‘बिजुरिया’

            21/11/2026
            Add A Comment
            Leave A Reply Cancel Reply

            Don't Miss

            ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ बने विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले विकेटकीपर

            By News Desk23/11/20260

            भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा…

            भोपाल को मिली 1000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर की सौगात, CM मोहन यादव ने किया लोकार्पण

            23/11/2026

            MLA अनुज शर्मा की 144 गांवों में जनसंवाद यात्रा शुरू, CM साय ने दिखाई हरी झंडी

            23/11/2026

            छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत: बारिश से छूटी धान खरीदी की तारीख पर मिलेगा नया टोकन, जानें नियम

            23/11/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : [email protected]

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.