Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

रायपुर : ’छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान’

06/10/2026

सेवा संकल्प अभियान : स्वच्छता एक आदत है जो धीरे-धीरे संस्कार बनेगी – मंत्री श्री टंक राम वर्मा

06/10/2026

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से प्रभावित लोगों को बड़ी राहत, 2.16 करोड़ से ज्यादा की क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत-वितरित

06/10/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, October 7
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में बाढ़ से प्रभावित लोगों को बड़ी राहत, 2.16 करोड़ से ज्यादा की क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत-वितरित
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में बाढ़ से प्रभावित लोगों को बड़ी राहत, 2.16 करोड़ से ज्यादा की क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत-वितरित

    News DeskBy News Desk06/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

        रायपुर : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार का राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार काम कर रही हैं। अब तक प्रदेशभर में बाढ़ और जलभराव में फंसे 49 हजार 793 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

          बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए प्रदेश में 152 राहत शिविर बनाए गए हैं। इन शिविरों में करीब 11 हजार 945 लोगों के रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही जनहानि, पशुहानि, मकान और फसल को हुए नुकसान के लिए प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।

          प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

          22 से अधिक जिलों में बारिश और बाढ़ का असर

          छत्तीसगढ़ में 1 जून से 30 सितंबर 2026 के बीच हुई बारिश के दौरान कई इलाकों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी। खासकर 23 से 29 सितंबर के बीच हुई मूसलाधार बारिश के कारण नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया, जिससे प्रदेश के 33 में से 22 से अधिक जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ।

          सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बारिश और बाढ़ से 1,083 गांवों के 74 हजार 130 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

          दक्षिण छत्तीसगढ़ के सुकमा और बस्तर जिलों में बाढ़ का सबसे ज्यादा असर रहा। सुकमा के 25 गांवों के 40 हजार 714 लोग, जबकि बस्तर के 145 गांवों के 20 हजार 212 लोग प्रभावित हुए। इसके अलावा रायपुर, धमतरी, बालोद, बलौदाबाजार, गरियाबंद, कोरबा, बेमेतरा, कबीरधाम, दुर्ग, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा समेत कई जिलों में भी बाढ़ और जलभराव का असर देखने को मिला।

          सुकमा और रायपुर में बड़े पैमाने पर रेस्क्यू

          बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू किया। आपदा प्रबंधन की टीमों ने लगातार अभियान चलाकर बाढ़ और जलभराव में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।

          प्रदेश में अब तक 49 हजार 793 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। इनमें सुकमा जिले में 40 हजार से अधिक और रायपुर जिले में 5,600 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

          प्रभावित परिवारों के लिए बनाए गए 152 राहत शिविरों में भोजन, रहने और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

          बाढ़ और बारिश से 15 लोगों की मौत, 1,220 से अधिक पशुधन प्रभावित

          भारी बारिश और बाढ़ के दौरान हुए अलग-अलग हादसों में प्रदेशभर में अब तक 15 लोगों की मौत हुई है। वहीं 1,220 से अधिक पशुधन की भी हानि हुई है।

          प्राकृतिक आपदा के चलते 2,103 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 7,947 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा किसानों की 6,154 हेक्टेयर से अधिक फसल प्रभावित हुई है।

          राज्य सरकार ने नुकसान का आकलन कर पात्र प्रभावित परिवारों को जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

          जनहानि, पशुहानि और मकान क्षति के लिए राहत राशि जारी

          सरकार के अनुसार, जनहानि के मामलों में अब तक 16 लाख रुपये की राहत राशि वितरित की जा चुकी है, जबकि 24 लाख रुपये से अधिक का भुगतान प्रक्रियाधीन है।

          पशुहानि के मामलों में प्रभावित पशुपालकों को 26.17 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि दी जा चुकी है। वहीं 2.18 लाख रुपये की राशि का भुगतान किया जाना बाकी है।

          पूरी तरह और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 1.61 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि स्वीकृत कर वितरित की जा चुकी है। इसके अलावा 20.26 लाख रुपये की सहायता राशि का भुगतान जल्द संबंधित हितग्राहियों के खातों में किया जाएगा।

          फसल क्षति के मामलों में अब तक 12.82 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति जारी की गई है, जबकि 4.96 लाख रुपये से अधिक का भुगतान शेष है।

          प्रभावित जिलों में नुकसान का सर्वे जारी

          राज्य सरकार ने प्रभावित नागरिकों को राहत राशि देने में देरी नहीं करने के निर्देश दिए हैं। रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, दुर्ग और गरियाबंद समेत अन्य प्रभावित जिलों में राजस्व और पटवारी टीमों को शेष नुकसान का आकलन जल्द पूरा करने को कहा गया है।

          Chhattisgarh News: फिर घर-घर पहुंचेंगे BLO, मतदाता सूची को लेकर आया बड़ा अपडेट

          प्रशासन की ओर से पात्र हितग्राहियों को राहत राशि का त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। प्रभावित जिलों में राहत और बचाव अभियान के साथ-साथ नुकसान का सर्वे और आर्थिक सहायता वितरण का काम भी जारी है।

          सरकार की प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, जरूरतमंद परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराना और प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए पात्र हितग्राहियों तक नियमानुसार आर्थिक सहायता पहुंचाना है।

          News Desk
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              छत्तीसगढ़

              रायपुर : ’छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान’

              06/10/2026
              छत्तीसगढ़

              सेवा संकल्प अभियान : स्वच्छता एक आदत है जो धीरे-धीरे संस्कार बनेगी – मंत्री श्री टंक राम वर्मा

              06/10/2026
              छत्तीसगढ़

              सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश

              05/10/2026
              छत्तीसगढ़

              प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

              05/10/2026
              छत्तीसगढ़

              Chhattisgarh News: फिर घर-घर पहुंचेंगे BLO, मतदाता सूची को लेकर आया बड़ा अपडेट

              05/10/2026
              छत्तीसगढ़

              रायपुर : ’छत्तीसगढ़ के शहरी गरीबों के पक्के आवास अभियान को राष्ट्रीय पहचान’

              05/10/2026
              Add A Comment
              Leave A Reply Cancel Reply

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

              02/10/20263 Views

              रायपुर : ’छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान’

              06/10/20262 Views
              Don't Miss

              रायपुर : ’छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान’

              By News Desk06/10/20260

              ’गांवों की संस्कृति, प्रकृति और परंपराओं को पर्यटन से जोड़कर स्थानीय लोगों के लिए खुलेंगे…

              सेवा संकल्प अभियान : स्वच्छता एक आदत है जो धीरे-धीरे संस्कार बनेगी – मंत्री श्री टंक राम वर्मा

              06/10/2026

              छत्तीसगढ़ में बाढ़ से प्रभावित लोगों को बड़ी राहत, 2.16 करोड़ से ज्यादा की क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत-वितरित

              06/10/2026

              सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश

              05/10/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : localnews11live@gmail.com

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              October 2026
              MTWTFSS
               1234
              567891011
              12131415161718
              19202122232425
              262728293031 
              « Sep    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.