Author: News Desk
Navratri 2026 Shopping Muhurat: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि का समय नई शुरुआत और शुभ कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान कई लोग सोना खरीदते हैं, नया वाहन घर लाते हैं या जमीन और मकान में निवेश करने की योजना बनाते हैं। हालांकि, पंचांग के अनुसार खरीदारी के लिए तिथि, वार, नक्षत्र और शुभ योग का ध्यान रखना भी जरूरी माना जाता है। इस साल नवरात्रि के दौरान कुछ खास दिनों में सर्वार्थ सिद्धि…
रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगी। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर राज्य में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में रायपुर स्थित लोकभवन में राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में लोकभवन में राष्ट्रपति के ठहरने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के…
चेन्नई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के चेन्नई में जयगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को बड़े सपने देखने और नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत तेजी से बदल रहा है और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि भारत में अवसरों की कमी नहीं है और युवाओं को अपने भविष्य के बारे में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा, ‘यही आपका समय है, यही आपका अवसर है।’ भारतीय महिला…
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मुकाबलों का आयोजन होने जा रहा है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान स्मृति मंधाना के लिए यह सीरीज खास होगी, क्योंकि उनकी कप्तानी का पहला इम्तिहान रायपुर में होगा। भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के साथ भारतीय टीम नए दौर की शुरुआत करेगी। सीरीज में हिस्सा लेने के लिए स्मृति मंधाना रविवार को रायपुर पहुंच गईं। वे दोपहर करीब 3:30 बजे यहां आईं, जबकि भारतीय टीम की बाकी खिलाड़ी बाद में पहुंचीं।…
LPG Gas Subsidy: बढ़ती महंगाई के बीच अगर आपके बैंक खाते में एलपीजी गैस सिलेंडर की सब्सिडी नहीं आ रही है, तो आप घर बैठे इसका स्टेटस चेक कर सकते हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के साथ-साथ अन्य एलपीजी उपभोक्ता भी अपनी सब्सिडी से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। बैंक खाते में आधार लिंक न होना, डीबीटी की सुविधा सक्रिय नहीं होना, ई-केवाईसी अधूरी रहना या बैंक विवरण में गड़बड़ी होना भुगतान रुकने की संभावित वजहें हो सकती हैं। इसके लिए उपभोक्ता आधिकारिक LPG पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और सब्सिडी से…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगामी तीज-त्योहारों और सामाजिक एवं धार्मिक मेलों को देखते हुए प्रदेश के सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि त्योहारों के दौरान कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप के इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाई जाए। दीपावली पर पटाखों की अवैध बिक्री, भंडारण और प्रतिबंधित पटाखों के कारोबार के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई की जाए। किसी जिले में अप्रिय घटना या विषम परिस्थिति निर्मित होने पर संबंधित कलेक्टर और एसपी की जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा को पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस बनाने की तैयारी तेज हो गई है। नवा रायपुर स्थित नए विधानसभा भवन में आगामी बजट सत्र से पहले डिजिटल व्यवस्था लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की पहल पर सदन की कार्यवाही को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसके तहत विधायकों की टेबल पर टैबलेट और अन्य डिजिटल उपकरण लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से उन्हें सदन से जुड़ी जरूरी जानकारियां उपलब्ध होंगी। विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा के मुताबिक, डिजिटाइजेशन का काम अगले तीन महीनों में पूरा करने का लक्ष्य…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में सरकारी सेवाओं को आम जनता के लिए आसान और सुलभ बनाने की दिशा में राज्य सरकार डिजिटल सुशासन पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू की गई ‘सेवा सेतु’ पहल के माध्यम से प्रदेश के 38 विभागों की 939 शासकीय सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसका उद्देश्य नागरिकों को अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक सरल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाना है। Jeevan Pramaan 2026: अब बैंक की लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति, घर बैठे जमा होगा जीवन…
Daler Mehndi Controversy: उत्तराखंड में मशहूर गायक दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस को लेकर चल रहे विवाद के बीच गायिका सोना मोहापात्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने परफॉर्मिंग आर्ट्स में कलाकारों की प्रोफेशनल जवाबदेही पर सवाल उठाते हुए कहा कि सम्मान सिर्फ कलाकारों का ही नहीं, बल्कि दर्शकों का भी होना चाहिए। सोना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट साझा करते हुए दिल्ली में हुए एक संगीत समारोह का अपना अनुभव बताया। Jeevan Pramaan 2026: अब बैंक की लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति, घर बैठे जमा होगा जीवन प्रमाण पत्र; जानें तरीका दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस देखने…
Latest Bichhiya Designs: दिवाली और करवाचौथ जैसे त्योहारों पर महिलाएं अपने लुक को खास बनाने के लिए कपड़ों से लेकर ज्वेलरी तक हर चीज पर ध्यान देती हैं. पैरों में पहनी जाने वाली बिछिया भी इस लुक का अहम हिस्सा होती हैं. हालांकि, ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए ऐसी बिछिया चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है जो दिखने में खूबसूरत होने के साथ-साथ पहनने में आरामदायक भी हों. बड़े, भारी या उभरे हुए डिजाइन वाली बिछिया जूते पहनते समय या लंबे समय तक चलने पर परेशानी पैदा कर सकती हैं. ऐसे में सिंपल टो रिंग और हल्के डिजाइन वाली…

