Author: news desk2
मुल्लांपुर (पंजाब) : लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए राहत की खबर है कि कप्तान ऋषभ पंत पंजाब किंग्स के खिलाफ रविवार को होने वाले अहम IPL मुकाबले में खेलने के लिए पूरी तरह फिट हैं। पंत को पिछले मैच में जोश हेजलवुड की एक शॉर्ट गेंद बाएं हाथ पर लगी थी, जिसके कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। वह हालांकि बाद में बल्लेबाजी के लिए लौटे, लेकिन ज्यादा देर टिक नहीं सके। टीम प्रबंधन के अनुसार यह गंभीर चोट नहीं, बल्कि केवल सूजन थी। गेंदबाजी कोच अरुण ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘वह…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में परिसीमन और महिलाओं को आरक्षण देने से जुड़े विधेयक को पारित नहीं करा पाने के लिए देश की महिलाओं से माफी मांगी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक और सपा ने सरकार के ईमानदारी भरे प्रयास की भ्रूण हत्या कर दी है। उन्होंने कहा कि नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती और वह इन पार्टियों को सबक सिखाएगी। उल्लेखनीय है कि कल लोकसभा में संविधान का 131वां संशोधन विधेयक दो तिहाई बहुमत के अभाव के कारण पारित नहीं हो सका। इसी को…
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। लंबे समय से चर्चा में रही इस फिल्म को दर्शकों से पहले दिन अच्छी प्रतिक्रिया मिली, जिसका असर इसकी कमाई पर भी साफ नजर आया। फिल्म ने दुनियाभर में 21.60 करोड़ रुपये का कारोबार कर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने…
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित सहायक आचार्य (विज्ञापन संख्या-51) की लिखित पुनर्परीक्षा शनिवार को प्रदेश के 06 जनपदों में सफलतापूर्वक सम्पन्न कराई गई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई, जिसमें कुल 19,718 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। यह जानकारी शनिवार को आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा 17 विषयों—एशियन कल्चर, म्यूजिक तबला, शारीरिक शिक्षा, उर्दू, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, रसायन विज्ञान, शिक्षा, जूलॉजी, बॉटनी, एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स, हिंदी, विधि, एनिमल हसबेंड्री एंड डेयरींग, म्यूजिक वोकल, दर्शनशास्त्र और मानवशास्त्र—के लिए आयोजित की गई। परीक्षा का आयोजन आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी के…
महाभारतकालीन अस्त्र-शस्त्रों और चक्रव्यूह की कला पर आधारित अनूठी प्रदर्शनी का करेंगे शुभारंभ भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार (19 अप्रैल) को भगवान परशुराम की पावन जन्मस्थली जानापाव (महू) में आयोजित ‘परशुराम प्रकटोत्सव’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री यहाँ भगवान परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली के लिए मंगल कामना करेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी अनुराग उइके ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 1:15 बजे जानापाव पहुंचेंगे और ‘परशुराम प्रकटोत्सव’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जानापाव की महाभारतकालीन अस्त्र-शस्त्रों और चक्रव्यूह की कला पर…
Aaj Ka Panchang 19 April 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 19 अप्रैल 2026, रविवार का दिन है. आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है और सुबह 10 बजकर 49 मिनट के बाद तृतीया तिथि प्रारंभ होगी. इसलिए आज ही अक्षय तृतीया मनाई जाएगी. इसके अलावा आज परशुराम जयंती भी मनाई जा रही है. आज रवि योग और त्रिपुष्कर योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं, कैसी रहेगी राहुकाल की स्थिति और दिनभर के शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग. आज का पंचांग- 19 April 2026 (Aaj Ka Panchang) तिथि द्वितीया – 10:49 ए एम तक…
Aaj Ka Rashifal 19 April: आज का राशिफल : अक्षय तृतीया पर बने शुभ योग, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य
Aaj Ka Rashifal 19 April 2026 :आज का राशिफल 19 अप्रैल 2026: आज का दिन विशेष रूप से अत्यंत शुभ और पुण्यदायी है क्योंकि यह पावन पर्व अक्षय तृतीया के शुभ संयोग में आया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन किए गए शुभ कार्यों का फल अक्षय यानी कभी समाप्त न होने वाला होता है। ऐसे में ग्रहों की सकारात्मक स्थिति कई राशियों के लिए उन्नति, धन लाभ और नए अवसरों के द्वार खोल सकती है। आज का राशिफल मेष राशि पुराने व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। संसाधनों के रखरखाव पर धन खर्च होने की संभावना है। प्रतिस्पर्धा में पड़ने से बचना होगा।…
कोरबा। जिले में प्रशासनिक संवेदनशीलता और जनसुनवाई की सजीव तस्वीर आज उस वक्त देखने को मिली, जब कलेक्टर कुणाल दुदावत ने एक आम महिला के इशारे को महज़ संकेत नहीं, बल्कि जिम्मेदारी की पुकार समझा। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए कलेक्टर लगातार दौरे कर रहे हैं। ग्राम करतला में ग्रामीणों की बैठक लेकर उनकी समस्याएं सुनने के बाद वे आगे के निरीक्षण के लिए निकल चुके थे।इसी दौरान, आज गांव से बाहर निकलते समय सड़क पर एक स्कूटी सवार महिला ने गुजरती हुई कलेक्टर की गाड़ी को पहचानते ही हाथ उठाकर रुकने का संकेत…
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में आज दर्री तहसील अंतर्गत ग्राम गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र के अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई इस परियोजना को कोरबा जिले के औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। करीब 10.900 हेक्टेयर (27 एकड़) क्षेत्र में लगभग 10.59 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाले इस औद्योगिक क्षेत्र में लघु, मध्यम एवं बड़े उद्योग स्थापित किए जाएंगे। इससे न केवल क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय…
कोरबा। शहर के प्रतिष्ठित जैन इंटरनेशनल स्कूल में 7 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में आज शनिवार को जनरल रावत इंटर-इंस्टिट्यूशनल ड्रिल प्रतियोगिता एवं मेजर होशियार सिंह स्मृति मार्क्समैन शूटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में 8 महाविद्यालयों और 13 विद्यालयों के करीब 600 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में 7 छ.ग. बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल लोकेश देव तथा स्कूल के प्राचार्य डॉ. एस. एस. राजपूत की अहम भूमिका रही। मुख्य अतिथि आईजी बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग (आईपीएस) ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व…

