Author: news desk
कबीरधाम:- जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में आज शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बोलेरो वाहन और ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं। घटना चिल्फी और धवईपानी के बीच अकलघरिया गांव के पास करीब शाम 4:30 बजे हुई। बोलेरो वाहन कोलकाता से आए पर्यटकों को लेकर बिलासपुर की ओर जा रहा था, जहां से उन्हें आज रात ट्रेन पकड़नी थी। तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज़ रफ्तार ट्रक (क्रमांक CG 06…
रायपुर:- केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्य समिति ने रायपुर जिले के आरंग में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री साय ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल प्रदेश के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अवसरों के विस्तार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय न केवल आरंग क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा,…
Raipur :- कभी नक्सल प्रभाव के कारण वीरान पड़ा जगरगुंडा अब फिर से जीवन और उल्लास से भर उठा है। डेढ़ दशक पहले यहां शाम ढलते ही सन्नाटा छा जाता था वहीं अब जगरगुंडा में बदलाव की बयार दिखने लगी है। जहां गोली बारूद की भयानक आवाज से लोग दहशत में आ जाते थे अब नवरात्रि में रास-गरबा की गूंज सुनाई दे रही है। 2006 के बाद सलवा जुडूम अभियान के चलते यहां का सामाजिक जीवन लगभग ठहर सा गया था। न तो सड़कें थीं, न बिजली, न स्वास्थ्य सेवाएँ। चारों ओर सुरक्षा घेरे और कंटीले तारों से…
रायपुर:- पहली बार सीएसआर फंड से 61 करोड़ की राशि विकास कार्याे के लिए जशपुर जिले को आबंटित की गई है। इस राशि से जिले में स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा और खेल के बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए उपयोग किया जा रहा है। लगभग दो साल पहले जब जशपुर के बगिया के लाल विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पदभार सम्हाला था तो जिलेवासियों को पिछड़ेपन से मुक्ति की नई उम्मीद जागी थी। मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले जिला प्रवास के दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने जिलेवासियों को वायदा भी किया था कि जिले के विकास की ऐतिहासिक…
(‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’ पूरे भारत में सिनेमाघरों में 10 अक्टूबर 2025 को रिलीज़ होने जा रही है। टीज़र आ चुका है, और यह मज़ाक नहीं है! ) वेब-डेस्क :- गोल्डन रेशियो फिल्म्स और फ़र्स्ट रे फिल्म्स द्वारा निर्मित और मैक्स मार्केटिंग लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत, ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’ पश्चिम में रह रहे एशियाई लोगों पर आधारित एक गहरी और परतदार कहानी है। एक ही शाम की पृष्ठभूमि में रची गई यह हिचकॉक-शैली की ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर अभिनेता अंशुमन झा के निर्देशन की पहली फिल्म है और मैक्स मार्केटिंग लिमिटेड की पहली प्रस्तुति भी। इस फिल्म में रसीका दुग्गल, अर्जुन…
रायपुर :- नगर पालिक निगम चिरमिरी द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2025 और रजत जयंती वर्ष के अवसर पर दिनांक 25 सितम्बर 2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर एक दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम चिरमिरी में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए। सफाई का महत्वपूर्ण संदेशइस विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत राजीव गांधी पार्क मालवीय नगर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पोंडी में सफाई अभियान और श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता मित्रों ने अपने सामूहिक प्रयासों से आसपास…
रायपुर:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसका मूल उद्देश्य केवल भ्रष्टाचार करना ही है। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ सरकारी खजाने और जन-धन पर अपनी नजर गड़ाए रहती है। इसी राष्ट्र विरोधी मानसिकता के चलते कांग्रेस पार्टी को जनता ने नकार दिया है। पिछले 2014 से कांग्रेस देश के कुछ राज्यों तक ही सिमटकर रह गई है। छत्तीसगढ़ में बिखर चुकी है कांग्रेसभाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अंतर्कलह चरम पर है। पूरी कांग्रेस पार्टी बिखर…
रायपुर:- आज NSUI ने छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल कॉलेज के रिजिस्टर जितेन्द्र तिवारी से मिलकर प्रदेश में चल रहे फर्जी कॉलेजो के ख़िलाफ़ कार्यवाही को लेकर ज्ञापन दिया इन कॉलेजों द्वारा छात्रों को फर्जी दस्तावेज़ और जाली मान्यता पत्र दिखाकर प्रवेश दिलाया जा रहा है। डिग्रियाँ मध्यप्रदेश या अन्य राज्यों की फर्जी संस्थाओं के माध्यम से डिस्टेंस मोड़ में दी जाती हैं, जिनकी न तो कोई कानूनी वैधता है और न ही किसी रोजगार में उपयोगिता है रजिस्ट्रार जितेंद्र तिवारी ने कहा कि पूरे प्रदेश में सिर्फ 14 कॉलेजों को ही मान्यता है बाकी जितने भी पैरामेडिकल कॉलेज चल रहे है सभी…
रायपुर:- नगर पालिक निगम चिरमिरी द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2025 और रजत जयंती वर्ष के अवसर पर दिनांक 25 सितम्बर 2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर एक दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम चिरमिरी में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए। इस विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत राजीव गांधी पार्क मालवीय नगर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पोंडी में सफाई अभियान और श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता मित्रों ने अपने सामूहिक प्रयासों से आसपास के क्षेत्रों की…
रायपुर:- नवरात्रि के पावन अवसर पर केन्द्रीय जेल रायपुर का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया। जेल परिसर में मूर्तिकार बंदियों द्वारा मिट्टी से माँ दुर्गा की तीन भव्य प्रतिमाएं तैयार की गईं है। इनमें से एक प्रतिमा महिला प्रकोष्ठ में और दो प्रतिमाएं पुरुष प्रकोष्ठ में स्थापित कर विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। माँ दुर्गा की उपासना के लिए रायपुर जेल के 802 बंदियों ने व्रत भी रखा है। इनमें महिला प्रकोष्ठ की 31 बंदियों ने तीन दिन और 49 बंदियों ने नौ दिन का व्रत रखा है। वहीं…

