Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

छत्तीसगढ़ में जनगणना की तैयारी तेज, 25 जनवरी से शुरू होगा दूसरा चरण; कलेक्टरों को समयबद्ध कार्य के निर्देश

28/11/2026

धान खरीदी 2026-27: किसानों को राहत देने सरकार का बड़ा कदम, 15 जनवरी तक होगी खसरा मैपिंग; फसल विसंगतियों का होगा निराकरण

28/11/2026

बंगले में रहते हैं अमिताभ बच्चन, लेकिन घर में सिर्फ एक कमरे के मालिक हैं बिग बी, जया के पास हैं बाकी सारे कमरे

28/11/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, November 28
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»छत्तीसगढ़»धान खरीदी 2026-27: किसानों को राहत देने सरकार का बड़ा कदम, 15 जनवरी तक होगी खसरा मैपिंग; फसल विसंगतियों का होगा निराकरण
    छत्तीसगढ़

    धान खरीदी 2026-27: किसानों को राहत देने सरकार का बड़ा कदम, 15 जनवरी तक होगी खसरा मैपिंग; फसल विसंगतियों का होगा निराकरण

    News DeskBy News Desk28/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    अब खबर सुनें
    पढ़ने की बजाय पूरी खबर सुनें
    हिंदी ऑडियो
    सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों को धान बेचने के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके तहत खसरा मैपिंग और फसल से संबंधित विसंगतियों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। शासन ने सभी जिलों को इन समस्याओं के निराकरण की जानकारी 30 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

        इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने संयुक्त रूप से प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं।

        मोदी कैबिनेट ने परिसीमन विधेयक को दी मंजूरी, महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल पर भी लगी मुहर

        15 जनवरी तक पूरी करनी होगी खसरा मैपिंग

        निर्देश के अनुसार, ऐसे किसान जिनके खसरे फार्मर रजिस्ट्री में दर्ज हैं, लेकिन खसरा मंडल में दिखाई नहीं दे रहे हैं, उनकी मैपिंग कराई जाएगी। इसके लिए संबंधित सहकारी समितियों की आईडी में एग्रीस्टेक के माध्यम से धान खरीदी के लिए भूमि विवरण सिंक करने का विकल्प उपलब्ध कराया गया है।

        कलेक्टरों को सहकारी समितियों के जरिए ऐसे सभी मामलों का निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया है। खसरा मैपिंग की अंतिम समय-सीमा 15 जनवरी निर्धारित की गई है।

        खेतों में जाकर किया जाएगा फसल का सत्यापन

        डिजिटल फसल सर्वेक्षण (DCS) में जिन खसरों में धान के बजाय दूसरी फसल दर्ज है, लेकिन किसान वास्तविक रूप से धान की खेती करने का दावा कर रहे हैं, ऐसे मामलों में मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन कराया जाएगा।

        भाजपा प्रवक्ता नलिनीश ठोकने को बड़ी जिम्मेदारी, NSIL में बने स्वतंत्र निदेशक

        इसके अलावा जिन खसरों का सर्वेक्षण और सत्यापन डीसीएस या पीवी ऐप में फसल प्रविष्टि का विकल्प उपलब्ध नहीं होने के कारण नहीं हो पाया है, उनका भी संबंधित तहसीलदार के माध्यम से भौतिक सत्यापन कराया जाएगा।

        सरकार की इस पहल का उद्देश्य पात्र किसानों के भूमि और फसल संबंधी रिकॉर्ड में मौजूद त्रुटियों को दूर करना है, ताकि उन्हें समर्थन मूल्य पर धान बेचने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

        News Desk
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            छत्तीसगढ़

            छत्तीसगढ़ में जनगणना की तैयारी तेज, 25 जनवरी से शुरू होगा दूसरा चरण; कलेक्टरों को समयबद्ध कार्य के निर्देश

            28/11/2026
            छत्तीसगढ़

            मोदी कैबिनेट ने परिसीमन विधेयक को दी मंजूरी, महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल पर भी लगी मुहर

            27/11/2026
            छत्तीसगढ़

            भाजपा प्रवक्ता नलिनीश ठोकने को बड़ी जिम्मेदारी, NSIL में बने स्वतंत्र निदेशक

            27/11/2026
            छत्तीसगढ़

            छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए नए नियमों की तैयारी, 40 साल से अधिक उम्र वालों की मुफ्त होगी सालाना जांच

            27/11/2026
            छत्तीसगढ़

            CM Vishnu Deo Sai Schedule: आज जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनेंगे मुख्यमंत्री, संविधान गौरव दिवस की संगोष्ठी में भी होंगे शामिल

            26/11/2026
            छत्तीसगढ़

            छत्तीसगढ़ के 100 विद्यार्थियों को मिलेगा अंतरिक्ष विज्ञान का प्रशिक्षण, टॉप-50 को ISRO जाने का मौका

            26/11/2026
            Add A Comment
            Leave A Reply Cancel Reply

            Don't Miss

            छत्तीसगढ़ में जनगणना की तैयारी तेज, 25 जनवरी से शुरू होगा दूसरा चरण; कलेक्टरों को समयबद्ध कार्य के निर्देश

            By News Desk28/11/20260

            रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस चरण…

            धान खरीदी 2026-27: किसानों को राहत देने सरकार का बड़ा कदम, 15 जनवरी तक होगी खसरा मैपिंग; फसल विसंगतियों का होगा निराकरण

            28/11/2026

            बंगले में रहते हैं अमिताभ बच्चन, लेकिन घर में सिर्फ एक कमरे के मालिक हैं बिग बी, जया के पास हैं बाकी सारे कमरे

            28/11/2026

            1 दिसंबर से बदलेंगे 7 बड़े नियम, SBI क्रेडिट कार्ड से आधार तक; जानें क्या होगा नया

            28/11/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : [email protected]

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.