मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे एक बार फिर अपने चर्चित किरदार बेला ‘बे’ चौधरी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ के पहले सीजन को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब करीब दो साल बाद इसका दूसरा सीजन आने जा रहा है। मेकर्स ने नए सीजन की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। ‘कॉल मी बे 2’ आगामी 17 दिसंबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
मैसूरु में PM मोदी ने पेश की इंसानियत की मिसाल, चक्कर आने पर बुजुर्ग महिला की खुद की मदद
पहले सीजन में अनन्या पांडे ने एक अमीर परिवार की लड़की बेला चौधरी का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। सीरीज में उनकी कॉमिक टाइमिंग, स्टाइल और मुंबई में अकेले अपनी जिंदगी को नए सिरे से शुरू करने का अंदाज काफी चर्चा में रहा था। अब दूसरे सीजन में बे की जिंदगी में आने वाले नए उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे।
‘कॉल मी बे 2’ की रिलीज डेट का ऐलान
17 नवंबर को प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो साझा कर दूसरे सीजन की रिलीज डेट की जानकारी दी। वीडियो में अनन्या पांडे एक स्टाइलिश अंदाज में ऑटो-रिक्शा की छत पर लेटी नजर आ रही हैं। वह अपने चुलबुले अंदाज में कहती हैं, ‘मैं बे हूं, मैं छा जाने के लिए आई हूं।’
इस वीडियो के साथ बताया गया कि सीरीज का दूसरा सीजन 17 दिसंबर 2026 को दर्शकों के लिए उपलब्ध होगा। रिलीज डेट सामने आने के बाद से ही फैंस में नए सीजन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
दूसरे सीजन में और बढ़ेगा मनोरंजन का तड़का
‘कॉल मी बे 2’ में बेला की जिंदगी पहले से ज्यादा दिलचस्प और उलझी हुई नजर आने वाली है। इस बार उसकी लव लाइफ में नए मोड़ आएंगे और उसे अपने रिश्तों के साथ-साथ करियर की चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा। पत्रकारिता की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही बे के सामने कई नए सवाल और मुश्किलें होंगी।
सीरीज का निर्देशन कॉलिन डी’कुन्हा ने किया है। इसका निर्माण करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता ने धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। सीरीज की कहानी इशिता मोइत्रा ने तैयार की है, जबकि लेखन में इशिता मोइत्रा, समीना मोटलेकर, रोहित नायर और नितल चंदरना शामिल हैं।
‘कॉल मी बे 2’ में श्रुति हासन की नई एंट्री
दूसरे सीजन की खास बात यह है कि इस बार अभिनेत्री श्रुति हासन भी सीरीज का हिस्सा बनने जा रही हैं। उनके जुड़ने से कहानी में नए किरदार और नए ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं।
अनन्या पांडे के अलावा वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी अपने-अपने किरदारों में नजर आएंगे।
सीरीज के निर्माता करण जौहर के मुताबिक, पहले सीजन को मिले प्यार ने यह साबित किया कि दर्शक बे की जिंदगी, उसके संघर्ष और बेबाक अंदाज से जुड़ाव महसूस करते हैं। दूसरे सीजन में इस दुनिया को और आगे बढ़ाया जाएगा। इसमें हंसी-मजाक, भावनाओं और रिश्तों के उतार-चढ़ाव के साथ बे के जीवन के नए पहलुओं को दिखाया जाएगा।
क्या है ‘कॉल मी बे’ की कहानी?
‘कॉल मी बे’ की कहानी बेला ‘बे’ चौधरी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दक्षिण दिल्ली के एक बेहद अमीर परिवार से ताल्लुक रखती है। उसकी जिंदगी ऐशो-आराम और लग्जरी से भरी होती है, लेकिन अचानक परिवार से बेदखल होने के बाद उसकी पूरी दुनिया बदल जाती है।
इसके बाद बे मुंबई पहुंचती है और वहां अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करती है। इस दौरान उसे कई मुश्किलों, रिश्तों और करियर से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अपनी समझदारी, मजाकिया अंदाज और आत्मविश्वास के दम पर वह हर परिस्थिति से निकलने की कोशिश करती है।
दूध, खोया, पनीर या मिठाई असली है या नकली? खरीदने से पहले जान लें मिलावट पहचानने के तरीके
पहले सीजन में अनन्या पांडे के अभिनय और कॉमिक अंदाज को काफी पसंद किया गया था। हालांकि, सीरीज की कहानी को लेकर कुछ दर्शकों ने आलोचना भी की थी। अब दूसरे सीजन में मेकर्स एक नई कहानी और नए ट्विस्ट के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं।
इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज
अनन्या पांडे की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘कॉल मी बे 2’ का प्रीमियर 17 दिसंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर होगा। ऐसे में दर्शकों को एक बार फिर बे की मजेदार जिंदगी, उसकी लव लाइफ और करियर के नए सफर को देखने का मौका मिलेगा।



