Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

MP News: अब बिना पैसे दिए मिलेगी जमीन-मकान की पक्की रजिस्ट्री, CM मोहन यादव ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

02/11/2026

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में बजा डंका, X पर टॉप-5 ट्रेंडिंग में बनाई जगह

02/11/2026

दिवाली पार्टी में दिखना है सबसे ग्लैमरस, तो प्रियंका से आलिया तक के ये Indo-Western लुक्स करें ट्राई

02/11/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, November 2
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»अन्य»मनोरंजन»MP News: अब बिना पैसे दिए मिलेगी जमीन-मकान की पक्की रजिस्ट्री, CM मोहन यादव ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
    मनोरंजन

    MP News: अब बिना पैसे दिए मिलेगी जमीन-मकान की पक्की रजिस्ट्री, CM मोहन यादव ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    News DeskBy News Desk02/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

        भोपाल : मध्यप्रदेश के ऐसे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है, जिनके पास जमीन या मकान का पट्टा तो है, लेकिन उसकी पक्की रजिस्ट्री नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना’ के तहत प्रदेश के सभी पात्र हितग्राहियों को नि:शुल्क पक्की रजिस्ट्री उपलब्ध कराने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए राज्य सरकार स्टाम्प शुल्क का पूरा खर्च खुद उठाएगी।

          रविवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के पास मकान या प्लॉट होने के साथ उसके पक्के राजस्व दस्तावेज होना भी जरूरी है। रजिस्ट्री ही संपत्ति पर मालिकाना हक को मजबूत करती है और उसके क्रय-विक्रय का कानूनी अधिकार प्रदान करती है।

          छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में बजा डंका, X पर टॉप-5 ट्रेंडिंग में बनाई जगह

          सरकार भरेगी रजिस्ट्री का पूरा खर्च

          मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे सभी पात्र भू-स्वामियों को उनके प्लॉट या मकान के पट्टे की पक्की रजिस्ट्री कराकर दी जाएगी, जिनके पास अभी तक रजिस्ट्री नहीं है। इसके लिए लगने वाली स्टाम्प शुल्क की राशि राज्य सरकार अपने खजाने से जमा करेगी। यानी हितग्राहियों को अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा।

          रजिस्ट्री से खुलेंगे आर्थिक मजबूती के रास्ते

          मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संपत्ति की पक्की रजिस्ट्री मिलने से भू-स्वामियों के लिए आर्थिक समृद्धि के नए रास्ते खुलेंगे। रजिस्ट्री होने के बाद वे अपनी संपत्ति के आधार पर बैंक से ऋण लेने के भी पात्र हो सकेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अगले वर्ष इसे ‘युवा वर्ष’ से भी जोड़ा जाएगा।

          6 नवंबर को मंत्री-विधायक गांवों में कराएंगे रजिस्ट्री

          मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आगामी 6 नवंबर को धनतेरस के अवसर पर प्रदेश के सभी मंत्री, सांसद और विधायक अपने पैतृक गांव या पसंद के किसी अन्य गांव में पहुंचेंगे। वहां वे अपनी मौजूदगी में मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के तहत शत-प्रतिशत रजिस्ट्री का काम पूरा कराएंगे।

          इसके लिए जिला कलेक्टरों को प्रभारी मंत्रियों, स्थानीय मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर काम करने को कहा गया है। जिन गांवों में शत-प्रतिशत रजिस्ट्री पूरी हो जाएगी, वहां जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

          दिवाली पार्टी में दिखना है सबसे ग्लैमरस, तो प्रियंका से आलिया तक के ये Indo-Western लुक्स करें ट्राई

          अब तक 12.87 लाख रजिस्ट्रियां पूरी

          बैठक में प्रमुख सचिव राजस्व डॉ. ई. रमेश कुमार ने योजना की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि 1 नवंबर 2026 तक प्रदेश में कुल 12 लाख 87 हजार 252 रजिस्ट्रियां पूरी की जा चुकी हैं। सरकार का लक्ष्य 15 नवंबर तक इस आंकड़े को बढ़ाकर 20 लाख तक पहुंचाना है। इसके लिए प्रदेशभर में व्यापक जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

          News Desk
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              मनोरंजन

              जाह्नवी-खुशी के BFF ओरी का डरावना अवतार, हैलोवीन पार्टी में ‘हस्तर’ बनकर पहुंचे, हाथ में दिखी वूडू गुड़िया

              31/10/2026
              मनोरंजन

              परिवार के साथ समय बिताना सबसे खास… दीपिका पादुकोण दो बेटियों संग मनाएंगी दिवाली

              28/10/2026
              मनोरंजन

              Shilpa Rao Controversy: परफॉर्मेंस के बीच बंद किया माइक, फिर स्टेज की लाइटें भी हुईं बंद; आयोजकों पर भड़के लोग

              26/10/2026
              मनोरंजन

              रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए कराया था हीलिंग सेशन, आश्रम जाने को भी तैयार थे एक्टर: स्मिता जयकर का खुलासा

              24/10/2026
              मनोरंजन

              Daler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी विवाद पर सोना मोहापात्रा का तीखा हमला, बोलीं- सम्मान एकतरफा नहीं होता

              22/10/2026
              मनोरंजन

              ‘रामायण’ में रावण बने यश की इंडस्ट्री को नसीहत, बोले- कोशिशों की तारीफ करें, आपस में लड़ते रहे तो…

              20/10/2026
              Add A Comment
              Leave A Reply Cancel Reply

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              दिवाली पार्टी में दिखना है सबसे ग्लैमरस, तो प्रियंका से आलिया तक के ये Indo-Western लुक्स करें ट्राई

              02/11/20263 Views

              भारत पर्व में छाया छत्तीसगढ़ का हुनर, बांस शिल्प और कोसा साड़ियों के मुरीद हुए PM मोदी

              31/10/20263 Views
              Don't Miss

              MP News: अब बिना पैसे दिए मिलेगी जमीन-मकान की पक्की रजिस्ट्री, CM मोहन यादव ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

              By News Desk02/11/20260

              भोपाल : मध्यप्रदेश के ऐसे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है, जिनके पास जमीन…

              छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में बजा डंका, X पर टॉप-5 ट्रेंडिंग में बनाई जगह

              02/11/2026

              दिवाली पार्टी में दिखना है सबसे ग्लैमरस, तो प्रियंका से आलिया तक के ये Indo-Western लुक्स करें ट्राई

              02/11/2026

              हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्णिका शर्मा

              01/11/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : [email protected]

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              November 2026
              MTWTFSS
               1
              2345678
              9101112131415
              16171819202122
              23242526272829
              30 
              « Oct    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.