अगर आप चाहती हैं कि इस दिवाली पार्टी में सबकी नज़रें आप पर टिके तो इंडो वेस्टर्न आउटफिट आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। आप बॉलीवुड एक्ट्रेसेस प्रियंका चोपड़ा से लेकर आलिया भट्ट तक के इन फ्यूजन लुक्स से अपने लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
इन इंडो वेस्टर्न ऑउटफिट को कर सकते हैं ट्राई




सोनम कपूर: सोनम कपूर एक बेह रॉयल पेस्टल एथनिक लुक में नज़र आ रही हैं। उन्होंने एक लाइट क्रीमी/पेस्टल टोन का फ्लोरल प्रिंटेड लॉन्ग केप जैकेट और उसके साथ मैचिंग ड्रेप्ड स्कर्ट/कुर्ता सेट पहना है। अगर आपको कुर्ता पहनना पसंद है तो आप कुछ इस तरह की स्टाइलिंग कर सकती हैं। इसके साथ ही आप गले में हैवी एंटीक गोल्ड और स्टोन-स्टडेड चोकर के साथ कई लेयर वाला मोतियों का हार भी पहन सकती हैं।
CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में फिर मंडराया साइक्लोन का खतरा, 3-4 नवंबर को भारी बारिश के आसार

सान्या मल्होत्रा: सान्या मल्होत्रा का यह लुक बेहद बोल्ड और ग्लैमरस है। उन्होंने मैचिंग ब्रालेट ब्लाउज और स्लिट डिटेलिंग वाली मिनी स्कर्ट पहनी गई है। इसके ऊपर एक लॉन्ग ओवरसाइज़्ड केप पहना गया है, जिस पर ब्लैक और ब्राउन स्ट्राइप्स का पैटर्न है। इसके अलावा, दिवाली के लिए मृणाल ठाकुर का ये साड़ी लुक भी बेस्ट है, ग्लैमरस दिखने के लिए आप इस ट्राय कर सकती हैं


