Karwa Chauth Special: करवा चौथ का त्योहार नजदीक आते ही सुहागिन महिलाओं की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस खास मौके पर महिलाएं सोलह श्रृंगार कर सजती-संवरती हैं। हाथों में मेहंदी और माथे पर सिंदूर के साथ पैरों में लगा पारंपरिक आलता खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। पुराने जमाने में रानियां और महारानियां भी पैरों को सजाने के लिए आलता लगाती थीं। आजकल बाजार में आलता के कई खूबसूरत डिजाइन उपलब्ध हैं, जिन्हें अपनाकर आप करवा चौथ पर अपने लुक को शाही और आकर्षक बना सकती हैं।
फ्लोरल आलता डिजाइन
फ्लोरल आलता डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है। ये पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ साथ देखने में भी अट्रैक्टिव लगता है। ये डिजाइन बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन बाजार में इस तरह के स्टेंसिल मिल जाते हैं जिसकी मदद से आप आसानी से इसे लगा सकते हैं।

जिस तरह मेहंदी में बेल-बूटे हाथों की शोभा बढ़ाते हैं, वैसे ही आलता की बेल पैरों को पारंपरिक लुक देती है। बेल पैटर्न देखने में क्लासी और एलिगेंट लगता है। पैरों की उंगली को खूबसूरती से सजाकर तिरछा बेल वाला पैटर्न बनाएं, ये देखने में सुंदर लगेगा।

सिंपल एंड क्लासी डिजाइन
करवा चौथ के मौके पर आप इस आलता डिजाइन को भी ट्राय कर सकती हैं। ये सिंपल होने के साथ साथ देखने में भी अट्रैक्टिव लगता है। इसमें गोल आकार देकर आलता से उसके चारों ओर बिंदी बनाई गई, वहीं उंगलियों को तिरछा करते हुए पूरा कवर किया गया है।

सिंपल और ट्रेडिशनल डिजाइन
भारतीय संस्कृति में आलता का एक बहुत ही खास स्थान है। अगर आप सिंपल एंड ट्रेडिशनल लुक पसंद करती हैं तो यह डिजाइन बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसमें डिजाइन को एकदम बेसिक और ट्रेडिशनल रखा गया है। इसके लिए उंगलियों पर सिंपल डिजाइन बनाकर तलवे के ऊपर बस गोल बनाया है, जो देखने में सुंदर लग रहा है।



