रायपुर। दैनिक दबंग स्वर के छठवें स्थापना दिवस के अवसर पर वक्ता मंच द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड समारोह में प्रतिदिन राजधानी समाचार पत्र के स्थानीय संपादक श्री जतीन नचरानी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध किसान एवं दंतेश्वरी हर्बल ग्रुप के सीईओ डॉ. राजाराम त्रिपाठी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
रायपुर के वृंदावन सभागृह में आयोजित समारोह में प्रदेश की विभिन्न विभूतियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री जतीन नचरानी का सम्मान पत्रकारिता जगत के लिए गौरव का क्षण रहा। कार्यक्रम के आयोजक दैनिक दबंग स्वर समाचार पत्र के प्रधान संपादक श्री पं पी.के. तिवारी, वक्ता मंच के अध्यक्ष श्री राजेश परांते एवं वक्ता मंच के संयोजक श्री शुभम साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।


