रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री साय आज सुबह 11:30 बजे महासमुंद के लिए रवाना होंगे। यहां वह आयोजित रामचंडी दिवस-2026 कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दुर्ग जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।
दुर्ग जिले के अहिवारा स्थित बानबरद कॉलेज ग्राउंड में आयोजित पंडवानी महा सम्मेलन में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इस दौरान वह क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करेंगे।


