Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस

22/09/2026

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

22/09/2026

नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत

21/09/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, September 23
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home » सोमनाथ अमृत महोत्सव के दौरान आकाश में दिखा गौरव और शौर्य का अद्भुत संगम: पीएम मोदी
    देश दुनियां

    सोमनाथ अमृत महोत्सव के दौरान आकाश में दिखा गौरव और शौर्य का अद्भुत संगम: पीएम मोदी

    news desk2By news desk211/05/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के सोमनाथ में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सोमनाथ अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर आकाश में गौरव और शौर्य का अद्भुत संगम देखने को मिला।

        पीएम मोदी ने भारतीय वायु सेना का एक वीडियो भी किया साझा

        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायु सेना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है। जिसमें लिखा, “सोमनाथ अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर आकाश में गौरव और शौर्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। भारतीय वायु सेना की ‘सूर्य किरण’ एरोबेटिक टीम ने सोमनाथ मंदिर के ऊपर अपने फ्लाईपास्ट से केसरिया और तिरंगे की आभा बिखेर दी। श्रद्धा और शक्ति के इस दृश्य ने हर भारतीय के मन को गर्व से भर दिया।”

        पीएम मोदी ने लिखा- आज सोमनाथ में, आसमान ने गौरव और शौर्य के एक भव्य संगम का साक्षी बना

        उन्होंने लिखा कि आज सोमनाथ में, आसमान ने गौरव और शौर्य के एक भव्य संगम का साक्षी बना। भारतीय वायु सेना की ‘सूर्यकिरण’ टीम ने एक मनमोहक ‘फ्लाईपास्ट’ का प्रदर्शन किया। भक्ति और शक्ति की इस भावना ने हर हृदय को असीम आनंद से भर दिया।

        ‘सूर्यकिरण’ टीम ने सोमनाथ मंदिर के ऊपर अपने फ्लाईपास्ट से केसरिया और तिरंगे की आभा बिखेरी 

        वीडियों में देखा जा सकता है कि भारतीय वायुसेना की ‘सूर्यकिरण’ टीम ने सोमनाथ मंदिर के ऊपर अपने फ्लाईपास्ट से केसरिया और तिरंगे की आभा बिखेर दी। इसके साथ ही मंदिर के ऊपर दिल बनाया। सूर्यकिरण टीम के विमानों ने जामनगर वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी और लगभग 182 किलोमीटर की हवाई दूरी तय करके 18 मिनट के भीतर सोमनाथ पहुंचे। हॉक एमके-132 विमान उड़ाने वाले पायलट फॉर्मेशन और हवाई करतब दिखा रहे हैं।

        पीएम मोदी ने सोमनाथ में सरदार वल्लभभाई पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

        पीएम ने लिखा कि सोमनाथ में, मैंने सरदार वल्लभभाई पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनकी दूरदृष्टि और संकल्प ने इस मंदिर के पुनर्निर्माण में एक निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने सोमनाथ को एक बार फिर अपनी पूरी भव्यता के साथ उठते देखने का सपना देखा था। भारत के सभ्यतागत गौरव और आध्यात्मिक निरंतरता के प्रतीक के रूप में। हम अपने राष्ट्र के लिए उनकी इस दूरदृष्टि को साकार करने के प्रति सदैव समर्पित रहेंगे।

        चेतक हेलीकॉप्टर ने मंदिर परिसर पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं

        समारोहों के दौरान भारतीय वायु सेना के एक चेतक हेलीकॉप्टर ने भी मंदिर परिसर पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को आयोजित पूर्वाभ्यास उड़ानों ने सोमनाथ में पहले ही बड़ी भीड़ को आकर्षित कर लिया था, जिसमें दर्शक पायलटों द्वारा किए जाने वाले सटीक उड़ान प्रदर्शन को देखने के लिए एकत्र हुए थे। विंग कमांडर जनमीत शर्मा ने कहा कि 15 मिनट के इस हवाई करतब ने एक-दूसरे से बेहद कम दूरी पर लड़ाकू विमान उड़ाने वाले पायलटों की विशेषज्ञता को प्रदर्शित किया।

        अधिकारियों ने बताया कि विमान जामनगर वायुसेना स्टेशन से रवाना हुए और लगभग 18 मिनट में सोमनाथ पहुंच गए।1996 में स्थापित सूर्य किरण टीम ने भारत और विदेशों में 800 से अधिक हवाई प्रदर्शन किए हैं और इसे भारतीय वायु सेना की प्रमुख एरोबेटिक डिस्प्ले टीम माना जाता है। इस टीम का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन अजय दशारथी कर रहे थे और इसमें 13 पायलटों के साथ-साथ परिचालन सहायता कर्मी भी शामिल हैं। सोमनाथ अमृत महोत्सव, भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा 1951 में पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्य के मंत्री, संत, मंदिर के ट्रस्टी और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

        news desk2
        news desk2
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            देश दुनियां

            मदुरै मीनाक्षी अम्मन मंदिर में भव्य महा कुंभाभिषेक संपन्न, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

            17/09/2026
            देश दुनियां

            यूपीआई को वैश्विक बनाने की दिशा में भारत का अगला कदम, भुगतान से आगे बढ़कर क्रेडिट, बीमा और निवेश पर देना होगा जोर: पीएम मोदी

            09/09/2026
            देश दुनियां

            नेपाल त्रासदी : अबतक 768 शव बरामद, लापता लोगों की संख्या 2500 के पार

            30/08/2026
            देश दुनियां

            उत्तर कोरिया का पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण हमारा लक्ष्य: अमेरिका

            27/08/2026
            देश दुनियां

            कंगना रनौत ने झारखंड में भर्ती परीक्षाओं की धांधली पर कहा, हमारे ‘जेन-जी’ सच में हर तरह की तकलीफ झेल रहे हैं

            06/08/2026
            देश दुनियां

            राज्यसभा ने सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक 2026 को दी मंजूरी, शीर्ष अदालत में अब न्यायधीशों की संख्या होगी 38

            05/08/2026
            Add A Comment
            Leave A Reply Cancel Reply

            Top Posts

            मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

            10/09/20264 Views

            जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

            10/09/20264 Views

            विकास की नई रफ्तार से बदल रहा छत्तीसगढ़, अधोसंरचना को मिल रही मजबूती :  साव

            18/09/20262 Views

            निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

            09/09/20262 Views
            Don't Miss

            केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस

            By news desk222/09/20260

            रायपुर, 22 सितम्बर 2026/केन्द्रीय कैबिनेट सचिव श्री टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी…

            माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

            22/09/2026

            नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत

            21/09/2026

            सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

            20/09/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : localnews11live@gmail.com

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            Post Calendar
            September 2026
            MTWTFSS
             123456
            78910111213
            14151617181920
            21222324252627
            282930 
            « Aug    
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.