Kapil Sharma Cafe Firing : एक बार फिर से कपिल शर्मा निशाने पर आ गए हैं। दिन ब दिन उनकी परेशानियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आपको बता दें कि एक बार दोबारा से कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा वाले रेस्टोरेंट कैप्स कैफे के पास फायरिंग की गई। 2 मई को कनाडा में सुबह ये गोलीबारी की गई और इसकी जिम्मेदारी फिर से बिश्नोई गैंग ने ली है। 

 Kapil Sharma threat

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कपिल शर्मा को धमकाया
इस फायरिंग के बाद एक पोस्ट वायरल हो गई है, जिसमें कपिल शर्मा को धमकाया गया है। टायसन बिश्नोई जोरा सिद्धू द्वारा इस पोस्ट को सांझा किया है, इसमें लिखा है कि,”अभी तो हमने chai sutta bar पर फायरिंग की है लेकिन अगला नंबर तुम्हारा ही है। इस बार अगला नंबर तेरे कैफ़े और मुंबई वाले घर का होगा और अब हम किसी की सिफारिश पर नहीं रुकेंगे। 

 Kapil Sharma threat

इससे पहले भी हो चुकी है गोलीबारी 
कपिल शर्मा के कैफ़े पर ये फायरिंग पहली बार नहीं है। इससे पहले भी 2 बार कपिल शर्मा के कैफ़े पर गोलीबारी की जा चुकी है और इसकी जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली थी। अब हाल में 2 मई को हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी बिश्नोई गैंग ने ली है। आपको बता दें पहले फायरिंग 2025 के जुलाई में और दूसरी 2025 के ही अगस्त महीने में हुई थी। 

 Kapil Sharma threat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *