Ceiling Fan Blade Size: स्टाइल और डिजाइन के चक्कर में लोग क्वालिटी और परफॉर्मेंस को देखना भूल गए हैं। इन समय मार्केट में कई डिजाइन के पंखे आते हैं। जहां पहले पड़ी पखुंडियों यानी ब्लेड वाले पंखे ज्यादा देखने को मिलते थे। वहीं, अब मार्केट में छोटे-छोटे ब्लेड वाले पंखे खूब पंसद किए जाते हैं, क्योंकि ये देखने में स्टाइलिश लगते हैं और इन्हें छोटे कमरों में आसानी से लगाया जा सकता है। लेकिन क्या बड़े कमरों और हॉल के लिए भी छोटी पखुंडियों वाले पंखे अच्छी हवा दे पाते हैं। सीलिंग फैन की परफॉर्मेंस काफी हद तक उसके ब्लेड्स पर निर्भर करती है। मोटर की क्वालिटी और स्पीड सेटिंग्स पर अक्सर ध्यान देने वाले ब्लेड्स का साइज देखना भूल जाते हैं। यह एक ऐसा फैक्टर है, जो इस बात पर असर डालता है कि कोई फैन रोजाना कितना अच्छा काम करता है। इस कारण खरीदने से पहले कमरे के साइज के आधार पर पंखे के ब्लेड का साइज भी देखना चाहिए।