Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस

22/09/2026

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

22/09/2026

नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत

21/09/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, September 23
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home » मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज जानापाव में ‘परशुराम प्रकटोत्सव’ में होंगे शामिल
    मध्यप्रदेश

    मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज जानापाव में ‘परशुराम प्रकटोत्सव’ में होंगे शामिल

    news desk2By news desk219/04/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

       महाभारतकालीन अस्त्र-शस्त्रों और चक्रव्यूह की कला पर आधारित अनूठी प्रदर्शनी का करेंगे शुभारंभ

        भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार (19 अप्रैल) को भगवान परशुराम की पावन जन्मस्थली जानापाव (महू) में आयोजित ‘परशुराम प्रकटोत्सव’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री यहाँ भगवान परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली के लिए मंगल कामना करेंगे।

        जनसम्पर्क अधिकारी अनुराग उइके ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 1:15 बजे जानापाव पहुंचेंगे और ‘परशुराम प्रकटोत्सव’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जानापाव की महाभारतकालीन अस्त्र-शस्त्रों और चक्रव्यूह की कला पर आधारित अनूठी प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। वे स्थानीय सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों में भी सम्मिलित होंगे और उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करेंगे।

        जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, संस्कृति विभाग और श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा आयोजित भगवान परशुराम प्रकटोत्सव के भव्य समारोह में कला और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में विख्यात गायक सवई भट्ट एवं उनके दल द्वारा मनमोहक भक्ति गायन प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही, पंडित विजय शंकर मेहता द्वारा रचित और वीरेंद्र कुमार के निर्देशन में ‘परशुराम नाट्य लीला’ का सजीव मंचन भी होगा, जो भगवान परशुराम के विराट व्यक्तित्व को उजागर करेगा। कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः नि:शुल्क रहेगा।

        कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 1:40 बजे धार जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपराह्न 3:55 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इंदौर प्रवास के दौरान वे यहां भगवान परशुराम की शोभायात्रा में शामिल होंगे, साथ अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

        जानापाव में विकसित हो रहा भव्य और दिव्य श्रीपरशुराम-श्रीकृष्ण लोक

        गौरतलब है कि भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव में भव्य और दिव्य श्रीपरशुराम-श्रीकृष्ण लोक विकसित किया जा रहा है। इसकी लागत 17.41 करोड़ रुपये है। भगवान परशुराम और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, दर्शन और संदेश को आमजन तक पहुंचाने के लिए श्रीपरशुराम-श्रीकृष्ण लोक एक प्रमुख आध्यात्मिक पर्यटन एवं सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

        भगवान श्रीपरशुराम-श्रीकृष्ण लोक में भगवान श्रीपरशुराम और श्रीकृष्ण की कांस्य प्रतिमाएं स्थापित की जायेंगी। जानापाव में पत्थर एवं धातु से निर्मित 30 फीट ऊँचा भव्य द्वार निर्मित किया जायेगा। कथा और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिये कथा मंच का निर्माण किया जायेगा। लोक के प्रांगण में 4 गजीबो, व्यू पाइंट, लैंड स्केपिंग, पाथ-वे और अन्य विकास कार्य भी किये जायेंगे। भगवान श्रीपरशुराम-श्रीकृष्ण लोक में एक भव्य संग्रहालय बनेगा, जो भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन पर आधारित होकर पौराणिक महत्व को प्रदर्शित करेगा। लोक में 5 दीर्घाएं होंगी। इसमें शस्त्र दीर्घा, उत्पत्ति दीर्घा, स्वरूप दीर्घा, संतुलन दीर्घा एवं ध्यानदीर्घा होंगी। इनमें भगवान श्रीपरशुराम-श्रीकृष्ण की विभिन्न कलाओं को दर्शाया जाएगा।

        news desk2
        news desk2
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            मध्यप्रदेश

            ऊर्जा मंत्री तोमर आज ग्वालियर में करेंगे 3.92 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन

            11/06/2026
            मध्यप्रदेश

            मप्रः श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह में उन्नत डीएसएम सिस्टम का सफल क्रियान्वयन

            10/06/2026
            मध्यप्रदेश

            उज्जैनः सिंहस्थ के लिए पर्यावरण संरक्षण का वैश्विक मॉडल बनेगा सम्राट विक्रमादित्य विवि परिसर

            09/06/2026
            मध्यप्रदेश

            शिवपुरीः पुलिस महानिरीक्षक ने किया एसडीओपी कार्यालय करैरा के नवीन कक्ष का लोकार्पण

            08/06/2026
            मध्यप्रदेश

            भोपाल में विश्व साइकिल दिवस पर दिखा फिटनेस का जुनून, ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान में हजारों लोगों की भागीदारी

            07/06/2026
            मध्यप्रदेश

            छिंदवाड़ा में मृगनयनी मध्य प्रदेश प्रदर्शनी 2026 का शुभारंभ

            07/06/2026
            Add A Comment

            Comments are closed.

            Top Posts

            मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

            10/09/20264 Views

            जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

            10/09/20264 Views

            विकास की नई रफ्तार से बदल रहा छत्तीसगढ़, अधोसंरचना को मिल रही मजबूती :  साव

            18/09/20262 Views

            निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

            09/09/20262 Views
            Don't Miss

            केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस

            By news desk222/09/20260

            रायपुर, 22 सितम्बर 2026/केन्द्रीय कैबिनेट सचिव श्री टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी…

            माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

            22/09/2026

            नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत

            21/09/2026

            सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

            20/09/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : localnews11live@gmail.com

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            Post Calendar
            September 2026
            MTWTFSS
             123456
            78910111213
            14151617181920
            21222324252627
            282930 
            « Aug    
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.