Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

मन की बात में PM मोदी ने नशे की लत से जूझ चुके युवक से की बात, पूछा- कैसे बदली जिंदगी? संचार साथी ऐप पर भी दी जानकारी

29/11/2026

Women’s Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीता खिताब, CM मोहन यादव ने 1 करोड़ रुपये इनाम का किया ऐलान

29/11/2026

CM Vishnu Deo Sai Today: आज सरगुजा और रायपुर के दौरे पर रहेंगे सीएम साय, 5 कार्यक्रमों में होंगे शामिल

29/11/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, November 29
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»देश दुनियां»मन की बात में PM मोदी ने नशे की लत से जूझ चुके युवक से की बात, पूछा- कैसे बदली जिंदगी? संचार साथी ऐप पर भी दी जानकारी
    देश दुनियां

    मन की बात में PM मोदी ने नशे की लत से जूझ चुके युवक से की बात, पूछा- कैसे बदली जिंदगी? संचार साथी ऐप पर भी दी जानकारी

    News DeskBy News Desk29/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    अब खबर सुनें
    पढ़ने की बजाय पूरी खबर सुनें
    हिंदी ऑडियो
    सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड में युवाओं में बढ़ती नशे की लत और इससे बाहर निकलने के प्रयासों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने एक ऐसे युवक से बातचीत की, जिसने नशे की गंभीर लत को अपनी इच्छाशक्ति से हराकर नई जिंदगी शुरू की। पीएम मोदी ने युवक से पूछा कि उसे नशे की आदत कैसे लगी और वह इससे बाहर निकलने में कैसे सफल रहा। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए शुरू किए गए iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म और संचार साथी ऐप की उपलब्धियों का भी जिक्र किया।

        Women’s Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीता खिताब, CM मोहन यादव ने 1 करोड़ रुपये इनाम का किया ऐलान

        नशा युवाओं के सपनों के सामने बड़ी चुनौती: PM मोदी

        कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारतीय युवाओं की प्रतिभा की चर्चा हो रही है। देश के युवा बड़े सपने देख रहे हैं और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत कर रहे हैं, लेकिन नशे की लत उनके सपनों के सामने एक बड़ी चुनौती बनकर खड़ी है।

        उन्होंने खुशी जताई कि देश में नशे के खिलाफ सामाजिक जागरूकता बढ़ रही है और ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के जरिए युवाओं को नशे से दूर रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई युवाओं ने कठिन परिस्थितियों से संघर्ष कर अपनी इच्छाशक्ति के दम पर नशे की लत को हराया है और जीवन को नई दिशा दी है।

        10वीं कक्षा में पहली बार किया था नशा

        ‘मन की बात’ में बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने एक युवक से पूछा कि उसे नशे की लत कैसे लगी। युवक ने बताया कि वह दिल्ली के सदर बाजार इलाके में रहता था। आसपास के लोगों को नशा करते देखकर उसने भी 10वीं कक्षा में पहली बार नशा किया था। शुरुआत में उसने इसे शौक के तौर पर लिया, लेकिन धीरे-धीरे यह आदत गंभीर लत में बदल गई। स्थिति ऐसी हो गई कि वह घर के सारे पैसे नशे में खर्च करने लगा।

        माता-पिता को खोने के बाद बिगड़ते चले गए हालात

        युवक ने बताया कि बचपन में ही उसके माता-पिता का निधन हो गया था। इसके बाद वह अपने नाना-नानी के साथ रहने लगा। नानी के निधन के बाद वह अकेला पड़ गया और धीरे-धीरे नशे की गिरफ्त में चला गया। हालात बिगड़ने पर वह सड़कों पर घूमने लगा। उसे महसूस होने लगा था कि नशे ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है।

        युवक ने बताया कि जब उसके दोस्त ने भी उसे पैसे देने से मना कर दिया, तब उसे अपनी स्थिति का एहसास हुआ। उसने नशे की लत छोड़ने का निर्णय लिया और खुद वसंत कुंज स्थित एक नशामुक्ति केंद्र पहुंचा। वहां से उसने अपनी जिंदगी को दोबारा संवारने की शुरुआत की।

        iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म का भी किया जिक्र

        प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म की भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सरकारी कर्मचारी विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण और कोर्स कर रहे हैं। इस पहल का मूल मंत्र ‘नागरिक देवो भव:’ है। इसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है।

        CM Vishnu Deo Sai Today: आज सरगुजा और रायपुर के दौरे पर रहेंगे सीएम साय, 5 कार्यक्रमों में होंगे शामिल

        संचार साथी ऐप से 14 लाख से ज्यादा मोबाइल फोन मिले

        पीएम मोदी ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में संचार साथी ऐप की उपलब्धियों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि इस ऐप की मदद से अब तक 14 लाख से अधिक मोबाइल फोन खोजने में सफलता मिली है। इसके जरिए मोबाइल का IMEI नंबर ब्लॉक कराया जा सकता है, जिससे फोन का दुरुपयोग रोकने में मदद मिलती है। ब्लॉक किए गए फोन में दूसरी सिम डालने की कोशिश होने पर भी अलर्ट मिलता है।

        प्रधानमंत्री के मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म की मदद से ठगी से जुड़े करीब 35 हजार मोबाइल कनेक्शन बंद कराने में भी सहायता मिली है। संचार साथी से 1600 से अधिक संस्थान जुड़ चुके हैं। इसकी मदद से लगभग 5,000 करोड़ रुपये की संभावित साइबर ठगी रोकने में सफलता मिली है। यह ऐप 23 भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे देश के अलग-अलग हिस्सों के लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

        News Desk
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            देश दुनियां

            Women’s Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीता खिताब, CM मोहन यादव ने 1 करोड़ रुपये इनाम का किया ऐलान

            29/11/2026
            देश दुनियां

            महिला आरक्षण पर PM मोदी का VIDEO संदेश, बोले- नारी शक्ति से किया वादा पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध

            28/11/2026
            देश दुनियां

            BJP का ‘सेवा दूत अभियान’ 1 दिसंबर से, 25 दिन तक जनता के बीच रहेंगे बड़े नेता; घर-घर पहुंचाएंगे योजनाओं की जानकारी

            26/11/2026
            देश दुनियां

            एशिया की सबसे लंबी सुरंग बना रहा भारत, जोजिला टनल से महज 15 मिनट में पहुंचेंगे कश्मीर से लद्दाख

            25/11/2026
            देश दुनियां

            MP पुलिस भर्ती परीक्षा की नई तारीख घोषित, अब 9 दिसंबर को होगा एग्जाम

            24/11/2026
            देश दुनियां

            भोपाल को मिली 1000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर की सौगात, CM मोहन यादव ने किया लोकार्पण

            23/11/2026
            Add A Comment
            Leave A Reply Cancel Reply

            Don't Miss

            मन की बात में PM मोदी ने नशे की लत से जूझ चुके युवक से की बात, पूछा- कैसे बदली जिंदगी? संचार साथी ऐप पर भी दी जानकारी

            By News Desk29/11/20260

            नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें…

            Women’s Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीता खिताब, CM मोहन यादव ने 1 करोड़ रुपये इनाम का किया ऐलान

            29/11/2026

            CM Vishnu Deo Sai Today: आज सरगुजा और रायपुर के दौरे पर रहेंगे सीएम साय, 5 कार्यक्रमों में होंगे शामिल

            29/11/2026

            शाहरुख खान को बेटे अबराम ने सिखाया Gen-Z स्लैंग, ‘किंग’ के सॉन्ग लॉन्च पर बताया क्या होता है असली ऑरा

            29/11/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : [email protected]

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.