नई ग्रेन्युलर इंसेक्टिसाइड तकनीक देगी 60 दिनों तक सुरक्षा, देशभर के धान किसानों को फसल बचाने में मिलेगी मदद
रायपुर, जून 2026: फसलों को कीटों से सुरक्षित करने का समाधान पेश करते हुए,कॉर्टेवाने मैविलॉन™ लॉन्च किया है। मैविलॉन एक नई ग्रेन्युलर इंसेक्टिसाइड तकनीक है, जिसे धान की फसल में कीट नियंत्रण को नुकसान होने के बाद के बजाए पहले से रोकथाम करने यानि रिएक्टिव से प्रोएक्टिव बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।कोर्टेवा ने हैदराबाद में आयोजित एक लॉन्च कार्यक्रम के दौरान इस उत्पाद का अनावरण किया, जहाँ सीईओ चक मैग्रो ने ग्राहकों, चैनल भागीदारों और अन्य प्रमुख हितधारकों के साथ इस अवसर को चिह्नित किया।
भारत में चावल रोजमर्रा के भोजन का अहम् हिस्सा है और देश की कृषि अर्थव्यवस्था में भी इसकी बड़ी भूमिका है। लेकिन, इस बात से भी किनारा नहीं किया जा सकता कि धान उगाने वाले कई क्षेत्रों में किसान लंबे समय से कीटों की गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं। ब्राउन प्लांट हॉपर (बीपीएच) और स्टेम बोरर जैसे कीट फसल को काफी नुकसान पहुँचाते हैं, जिससे उत्पादन कम होता है और अनाज की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। अधिकतर किसान इन कीटों का नियंत्रण तब करते हैं, जब फसल मं नुकसान साफ दिखाई देने लगता है। लेकिन, इस तरीके की भी अपनी सीमाएँ हैं। कई बार कीटों का पता देर से चलता है और तब तक फसल को नुकसान होना शुरू हो चुका होता है। वहीं, सीजन के व्यस्त समय में मजदूरों की कमी और बारिश न होने के सही समय पर निर्भरता जैसी चुनौतियाँ भी किसानों के लिए मुश्किलें बढ़ा देती हैं।
मैविलॉन™ को रोपाई के 30 से 35 दिनों बाद केवल एक बार इस्तेमाल करना होता है। यह फसल में नुकसान दिखाई देने से पहले ही सुरक्षा देना शुरू कर देता है। इसकी खास ग्रेन्युलर फॉर्मूलेशन बीपीएच के खिलाफ 60 दिनों तक और स्टेम बोरर के खिलाफ 15 दिनों तक सुरक्षा देती है। यह फसल के उन महत्वपूर्ण चरणों में सुरक्षा देने में मदद करता है, जब उत्पादन पर सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है। शुरुआती स्तर पर ही कीट नियंत्रण करके मैविलॉन™ किसानों को समस्या बढ़ने से पहले ही तैयार रहने में मदद करता है।
इसका फायदा सिर्फ फसल सुरक्षा तक सीमित नहीं है। बार-बार स्प्रे करने की जरूरत कम होने से किसानों की मेहनत और काम की जटिलताएँ भी घटती हैं। साथ ही आखिरी समय में कीटनाशक छिड़काव की चिंता भी कम होती है। इससे किसानों को खेती में बेहतर नियंत्रणऔर ज्यादा भरोसेमंद परिणाम मिल सकते हैं।
मैविलॉन™ के माध्यम से कॉर्टेवा ने वैज्ञानिक और टिकाऊ फसल सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है, ताकि किसानों की फसल सुरक्षित रहे और उनकी आय बेहतर हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *